Mathura : सराफा व्यापारी से लूट, ढाई लाख नकद और 15 लाख के जेवरात लूटे

रात नौ बजे हाईवे पर हुई घटना से हड़कंप, बाइक सवार तीन बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम 

घटनास्थल पर जांच पड़ताल करते पुलिस अधिकारी।



प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, मथुरा 


हाईवे थाना क्षेत्र में आगरा -दिल्ली राजमार्ग पर नवादा स्थित राधाकृष्ण गार्डन के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक सराफा कारोबारी को लूट लिया। उनसे ढाई लाख रुपये नकद और 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए । पुलिस ने मौके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। देर रात तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।



रिफाइनरी थाना क्षेत्र के रहने वाले बांकेलाल की हाईवे थाना क्षेत्र के गांव तंतूरा में सराफा की दुकान है। शुक्रवार रात नौ बजे सुनार बांकेलाल अपने बेटे सोनू के साथ दुकान बंद करके स्कूटी से घर जा रहे थे। नवादा के पास राधा कृष्ण गार्डन स्थित बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी स्कूटी को तमंचा दिखाकर रुकवा लिया। बदमाशों ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र के साथ मारपीट की और ढाई लाख रुपये नकदी व 15 लाख रुपये जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हो गए।


घटना की सूचना पर एसपी सिटी डा.अरविंद कुमार,  सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटना को लेकर जांच की। देर रात पुलिस ने हाईवे के कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है। 


एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि घटना के बाद आइजी दीपक कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए पांच टीम में गठित की है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments