Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

0

आज का राशिफल


दिनांक :14 अक्टूबर 2022, दिन : शुक्रवार 

   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। उन्हें परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा। आप परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। आपको अपने किसी सगे संबंधी से आज समस्या हो सकती है, जिसके लिए आप अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से भी बातचीत करेंगे। आपको एक लक्ष्य बनाकर काम करना होगा, तभी आप काम पूरे कर पाएंगे। वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी, इसलिए किसी से बातचीत करते समय सावधानी बरतें।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन आपके सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपको अपनी जीवन शैली में कुछ बदलाव लाना होगा। आपके कार्यक्षेत्र में आज आपको अच्छे कामों से जाना जाएगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आप अपने स्वाभिमान के लिए किसी से भी लड़ सकते हैं, लेकिन उसे ठेस नहीं पहुंचने देंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोग अपनी साख चारों ओर फैलाने में कामयाब रहेंगे। यदि बिजनेस कर रहे लोग कुछ बड़े प्रयास करेंगे, तो वह सफल अवश्य हों


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन आप अपनी सूझबूझ व सतर्कता दिखाकर ही कार्य को करेंगे। आपके परिवार में किसी अतिथि का आगमन होने से परिवार के सदस्य व्यस्त रहेंगे। आज आप अपनी पारिवारिक परंपराओं पर पूरा जोर देंगे और किसी सदस्य के विवाह के बात पक्की होने से परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और आप किसी की दी गयी सीख पर ना चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आप लंबी दूरी की यात्रा पर जाएं, तो उसमें वाहन सावधानी से चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई भी लेनदेन बहुत ही सावधानी से करना होगा। आप अपनी किसी पिछली की हुए गलती के लिए परेशान रहेंगे, जिसके लिए आपको कार्य क्षेत्र में अधिकारियों से माफी भी मांगनी पड़ सकती है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी सोच में बदलाव लाना होगा। आपको कोई कदम बहुत ही सोच विचार कर उठाना होगा, नहीं तो वह उनका नुकसान करवा सकता है। आपके मित्र आज आपके लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


 आज रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के प्रयास सफल होंगे और उनमे एक किसी नई ऊर्जा का संचार होगा। आपको अपने मन से रिश्ते को निभाना होगा, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको चुप रहना बेहतर रहेगा, नहीं तो वह लंबा चल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी योग्यता के अनुसार काम मिलेगा और परिवार में किसी सदस्य की कोई बात आज आपको बुरी लगने से मन परेशान रहेगा, लेकिन संतान से आपको बात पर उलझने से बचना होगा।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन आपके  साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी कुछ दीर्घकालीन योजनाएं आगे बढ़ेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अपने भाई बंधुओं के साथ मिलकर रहना होगा। यदि कोई समस्या चल रही थी, तो उसे आपको बातचीत करके ही समाप्त करनी होगी और आपका आत्मविश्वास बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपको किसी पिछले काम से सीख लेनी होगी, तभी आप आगे बढे, नहीं तो आप किसी गलत आदमी का साथ दे सकते हैं। व्यापार में आपको किसी व्यक्ति से समझौता बहुत ही सोच विचार करना होगा  व कानूनों के नियम व कानूनों के साथ ही आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अजनबी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है, वह आपसे कुछ साथ कुछ धोखा कर सकता है।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज के दिन आपको अपनी संतान के करियर की चिंता सता सकती है। आप अपनी सकारात्मक सोच का कार्य क्षेत्र में लाभ तो उठाएंगे, लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो कोई समस्या आपको घेर सकती है। आय के विभिन्न स्रोत मिलने से आपकी कोई धन संबंधित समस्या भी सुलझेगी और आप कुछ छोटे-मोटे कार्यों से भी लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको कार्य क्षेत्र में किसी व्यक्ति के प्रति विश्वास करने से बचना होगा। आपके अधिकारियों से अच्छी सांठगांठ रहेगी।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


नौकरी से जुड़े जातकों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। यदि उन्हें कार्यक्षेत्र में कुछ नया सीखने का मौका मिले, तो अवश्य सीखे। निजी जीवन में यदि कुछ समस्या आपको घेरे हुए थी, तो उससे आज आपको छुटकारा मिलेगा। पारिवारिक रिश्तो में तालमेल बनाए रखने के लिए आपको यदि कोई लेनदेन करना पड़े, तो कर सकते हैं और अपने कुछ आवश्यक कार्य को कल पर ना टालें, नहीं तो वह आपके लिए कोई समस्या आ सकती है।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आप व्यावसायिक गतिविधियों में आगे रहेंगे और आध्यात्म के प्रति भी आपकी रुचि बढ़ेगी। नेटवर्किंग का कार्य कर रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। कामकाज ढूंढ रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को प्रशंसकों की संख्या में इजाफा करने का मौका मिलेगा और उन्हें उनके कार्यों से जानेंगे। आपको अपने कुछ बढ़ते हुए खर्चों पर रोक लगानी होगी।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। आज आपके व्यक्तित्व और निखार आएगा और आपको देखकर आपके परिवार के ही कुछ लोग आपसे ईष्या कर सकते हैं। आज आप कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं।  आपको जल्दबाजी में किसी निर्णय को लेने से बचना होगा। आपको अपने किसी करीबी के प्रति विश्वास बनाए रखना होगा, नहीं तो आपका कोई नुकसान हो सकता है। आप अपने पारिवारिक मामलों के प्रति सजग रहे, तभी आप उन्हें निपटा पाएंगे।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन आपके लिए हर्षोल्लास से भरा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य का रिटायरमेंट होने से किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आप अपने करियर को लेकर यदि कुछ चिंता कर रहे थे, तो आपकी वह चिंता भी समाप्त होगी और आपको कुछ व्यक्तिगत उपलब्धियां मिलने से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने मित्रों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं, लेकिन आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खोई हुई थी, तो वह भी आपको वापस मिल सकती है।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।


आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।


शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50


शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।


शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी।


परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top