Prarabdh Dharm-Aadhyatm : आज का पंचांग (08 सितंबर 2022)

0
दिनांक : 08 सितंबर, दिन :  गुरुवार 


विक्रम संवत : 2079


शक संवत : 1944


अयन - दक्षिणायन


ऋतु - शरद ॠतु


मास - भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार श्रावण)


पक्ष - शुक्ल


तिथि - त्रयोदशी रात्रि 09:02 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*


नक्षत्र - श्रवण दोपहर 01:46 तक तत्पश्चात धनिष्ठा


योग - अतिगण्ड रात्रि 09:41 तक तत्पश्चात सुकर्मा


राहुकाल - दोपहर 02:09 से शाम 03:42 तक


सूर्योदय - 06:25


सूर्यास्त - 18:47


दिशाशूल - दक्षिण  दिशा में


व्रत पर्व विवरण - प्रदोष व्रत


विशेष -त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

             

दुकान में बरकत बढ़ाने के लिए 


दुकान में  जिनका अपना कारोबार है, अपना कुछ काम धंधा करते हैं और दुकान-धंधे में बरकत नहीं तो सुबह घर से  पूर्ब दिशा की ओर मुँह करके तिलक करके जायें | दुकान में जाके थोडा सा कपूर जला ले, गुरुदेव और गणपतिजी की तस्वीर रखें और गणेश गायत्री मंत्र बोलें


एकदंताय विद्यमहे वक्रतुंडाय धीमहि | तन्नोदंती प्रच्चोदयात ||


ये गणेश गायत्री मंत्र पांच बार, ग्यारह बार बोल ले अपने आप सही होने लगेगा |


09 सितंबर, शुक्रवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस दिन 10 दिवसीय गणेशोत्सव का समापन होता है व घरों व सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि इस दिन विसर्जन से पहले नीचे बताए गए छोटे-छोटे उपाय किए जाएं तो सभी की मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।


पैसा नौकरी बिजनेस की हर समस्या का हल 


-भगवान श्री गणेश को पूजा में रेशमी दुपटटा चढ़ाएं। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा।

-भगवान श्री गणेश को पांच तरह के लड्डुओं का भोग लगाएं। भौतिक सुख-सुविधाएं मिलेंगी।

-श्री गणेश का अभिषेक गाय के कच्चे दूध  (बिना उबला) से करें। धन की कमी पूरी होगी।

-स्फटिक से  बनी श्री गणेश की मूर्तियाँ भक्तों को बांटें। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

-श्री गणेश को ताजी, हरी दूर्वा चढ़ाएं। मानसिक और शारीरिक परेशानियां दूर होगी।

श्री गणेश को सिंदूर चढ़ाएं। ऑफिस और परिवार में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी।

-आम के पत्तों से भगवान श्री गणेश की पूजा करें। सभी तरह के  रोग ठीक होने लगेंगे।

-भगवान श्री गणेश को गुड, चीनी और दही का भोग लगाएं। आने वाले संकटों से बचेंगे।

-भगवान श्री गणेश का पंचामृत से अभिषेक करें। पैसों से संबंधित फायदा होने के योग बन सकते हैं।

-तांबे के सिक्के को काले धागे में बांधकर श्री गणेश को चढ़ाएं। धन लाभ होगा।

-भगवान श्री गणेश को गुलाब के 21 फूल चढ़ाएं। संतान संबंधी समस्या का निदान होगा।

-पीले रेशमी कपड़ा भगवान श्री गणेश को अर्पित करें। नौकरी व व्यापार में लाभ होगा।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top