Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा बुधवार का दिन

0

आज का राशिफल


दिनांक :10 अगस्त 2022, दिन : बुधवार 

   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप घर व बाहर दोनों जगह अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल रहेंगे। आपका कोई लिया गया निर्णय आपके लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है। नौकरी कर रहे लोगों को अच्छा पद मिल सकता है लेकिन कार्यक्षेत्र में आपके कुछ सहयोगी आपसे ईष्या करेंगे,जिनसे आपको सावधान रहना होगा। आप अपने व्यवसाय में कुछ और नए लोगों को भी शामिल कर सकते हैं। विदेशों में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरपूर रहने वाला है। व्यक्तित्व के नए आकर्षण का आपके अंदर संचार होगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे और किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा भी कर सकते हैं। आप अपनी कुछ पुरानी देनदारियों को भी समाप्त करके चैन की सांस लेंगे। संतान को किसी धार्मिक संस्था से जुड़े देखकर आपके मन में प्रसन्नता होगी। आप अपने हुनर और समझदारी से अपने सभी कार्य को बखूबी निभा पाएंगे। व्यापार कर रहे लोगों को अचानक से कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज विवाह बंधन में बन सकते हैं,लेकिन कार्यक्षेत्र में आप अपने अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। विवाह में यदि कोई समस्या आ रही थी,तो आपको उसका समाधान भी आसानी से मिल जाएगा। आपको किसी लेनदेन को बहुत ही सावधानी से करना होगा। यदि करियर के बारे में महिलाएं कुछ सोच रही हैं,तो वह कोई छोटा-मोटा व्यवसाय भी कर सकती हैं,वह भी उनको भरपूर लाभ दे सकता है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होगी,जिसके बाद आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश करना बेहतर रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कोई वाद विवाद चल रहा था,तो वह समाप्त होगा। आपको अपनी जिम्मेदारी भरे कार्यों में लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है,नहीं तो आपका कोई भारी नुकसान हो सकता है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने जा सकते हैं,जिसमें आपको पिताजी को साथ लेकर जाना अच्छा रहेगा। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। घर में लोग आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


 आज के दिन जो जातक किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं,उनके लिए उत्तम रहेगा,क्योंकि उन्हें पुरानी के साथ-साथ कोई नया ऑफर मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। आपको ननिहाल पक्ष से भी धन लाभ मिलता दिख रहा है। किसी की बात को आपको दिल पर नहीं लगाना है,नहीं तो आप इसी में ही लगे रह जाएंगे। आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे,जिनमें आप सफल भी अवश्य होंगे। विद्यार्थी आज अपनी शिक्षा में आ रही किसी समस्या को अपने गुरुजनों के सामने रख सकते हैं।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज आप अपने खर्चों को लेकर चिंतित रहेंगे,क्योंकि आपको आमदनी कम होगी। आपके खर्चे बेतहाशा रहेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपने समय का सदुपयोग करें तो बेहतर रहेगा, नहीं तो कुछ काम आपके हाथ से निकल सकते हैं। आप अपने खर्चों के लिए किसी से धन उधार भी मांग सकते हैं। आप अपने घर की रंगाई पुताई आदि कराने पर भी विचार करेंगे। पिताजी के सहयोग से आपकी लंबे समय से चली आ रही धन की समस्या समाप्त होगी।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। मन मुताबिक लाभ मिलता दिख रहा है।  आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी व व्यापारियों को कुछ सरकारी नियमों को मानने के कारण परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी की सलाह मानकर जिस भी कार्य को करेंगे,उसमें आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे। सोशल मीडिया के जरिए आपके आप कुछ नए दोस्त बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा,नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन आपके लिए विभिन्न स्त्रोतों से धन लाभ लेकर आएगा। आप कार्यक्षेत्र में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करके बहुत खुश होंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे,जिन्हे परिवार के सदस्यों द्वारा तुरंत मंजूरी दी जा सकती है। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। माता पिता के साथ आप शॉपिंग पर जा सकते हैं। आपको सरकारी संस्था से जुड़े रहने का लाभ मिलेगा। आप हाथ चारों ओर फैलाएंगे,लेकिन आपके मन में कुछ आईडिया आएंगे,जिन पर आपको अमल करना बेहतर रहेगा।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज के दिन परिवार के लोगों में आपसी प्रेम और स्नेह बना रहेगा। आपकी मानसिक उलझन खत्म होंगी और आप कार्यों को करने में पूरा ध्यान लगाएंगे। बैंकिग के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति कर सकते हैं। आपको अपने मन में सकारात्मक विचारों को रखने से लाभ होगा। संतान आज अपने में ही मगन रहेगी व दूसरों की बातों पर ध्यान ही नहीं देगी। यदि आपकी कोई बिल पेंडिंग है,तो आज आपको उसे पूरा अवश्य करना होगा। किसी यात्रा पर जाने से पहले आपको सावधानी बरतनी होगी,नहीं तो कोई प्रिय वस्तु चोरी हो सकती है।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपने कार्यों को लेकर व्यस्त चल रहे हैं,तो उसमें अपने परिवार के सदस्यों के लिए कुछ समय निकालने में कामयाब रहेंगे। यदि जीवनसाथी आपसे किसी प्रकार की मदद मांगे,तो वह आपको अवश्य करनी होगी। अपनी किसी पिछली की हुई गलती का आपको पछतावा होगा। ऑफिस में लोग आपकी बातों से इम्प्रेस होंगे और आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होता दिख रहा है। माताजी की आपसे किसी बात पर बहसबाजी हो सकती है।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोगों को लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी। आप अपने किए हुए कार्यों से फूले नहीं समाएंगे,जिनके आपको सम्मानित भी किया जा सकता है। किसी खास मामले में आपको सोच अच्छी रखनी होगी। आपको इनकम बढ़ाने के कुछ अन्य साधन भी प्राप्त होंगे। संतान अपने करियर में आ रही समस्याओं के लिए अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी। आपको कोई सरप्राइस गिफ्ट मिल सकता है,जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगा।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन बिजनेस करने वाले लोगों के लिए कुछ खास रहने वाला है। बिजनेस में भाई बहनों के सहयोग से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। मित्रों के साथ से आप किसी मुश्किल काम को भी आसानी से पूरा करने में कामयाब रहेंगे। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी,लेकिन ज्यादा लाभ कमाने के चक्कर में आपको किसी गलत रास्ते को नहीं पकड़ना है,नहीं तो उसमें आपको पछताना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को आज उनकी मेहनत के अनुसार ही सफलता मिलेगी।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है।

 

आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।


शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82


शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री


शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं।


बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top