बुलडोजर घर पर खड़ा करने पर शिकंजे में आया दुष्कर्मी

0
-प्रतापगढ़ स्टेशन परिसर के शौचालय में महिला यात्री से किया था दुराचार

-होली की रात में पति के साथ महिला यात्री अहमदाबाद जा रही थी 

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, प्रतापगढ़

प्रदेश में अभी नई सरकार का गठन नहीं हुआ है। न ही अभी किसी प्रकार के निर्देश ही निर्गत हुए हैैं। फिर भी भाजपा के पिछले शासन काल के दौरान अपराधियों के खिलाफ हुई कड़ी कार्रवाई का असर है। खासतौर पर बुलडोजर का खौफ अपराधियों के सिर चढ़कर बोल रहा है।

ताजा उदाहरण प्रतापगढ़ में सामने आया। यहां रेलवे स्टेशन के सरकुलेटिंग एरिया स्थित शौचालय में महिला यात्री की अस्मत लूटने वाले के घर पर पुलिस ने बुलडोजर खड़ा किया तो कुछ ही घंटे में शिकंजे में आ गया। जबकि उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें चार दिनों से खाक छान रही थी। 


अंतू थाना क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय महिला का पति अहमदाबाद में सिलाई करता है। होली का त्योहार मनाने के बाद शुक्रवार की शाम वह पति के साथ प्रतापगढ़ जंक्शन पर पहुंची थी। उसे शनिवार तड़के ट्रेन से प्रयागराज जाना था। वहां से अहमदाबाद के लिए ट्रेन पकडऩी थी। शनिवार तड़के महिला सरकुलेटिंग एरिया में बने शौचालय में गई थी। इसी दौरान शुभम मोदनवाल उर्फ अन्ना ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर पीडि़ता का पति पहुंचा तो आरोपित पिटाई करते हुए भाग निकला।


पीडि़ता की तहरीर पर आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया। दबिश दी गई लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने उसके दो भाइयों व वाहन स्टैंड के कर्मचारी को हिरासत में ले लिया था। फिर भी वह पकड़ में नहीं आया। पुलिस की तीन टीमें प्रतापगढ़, प्रयागराज, अमेठी में कई स्थानों पर छापेमारी की मगर वह भागता रहा। दबाव बनाने के लिए पुलिस रविवार रात बुलडोजर लेकर पहुंची। चेतावनी दी कि अगर सोमवार सुबह 10 बजे तक आरोपित के विषय में जानकारी नहीं दी गई तो घर ढहा दिया जाएगा।


चेतावनी कारगर साबित हुई। सोमवार की सुबह भंगवा चुंगी चौराहे के पास शुभम पुलिस के हाथ लग गया। फिर पुलिस ने हिरासत में लिए गए भाइयों समेत तीन लोगों को छोड़ दिया। सीओ सिटी अभय पांडेय ने कहा कि आरोपित शुभम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top