UP Assembly Election : उन्नाव में गायब युवती का शव मिलने के बाद से यूपी की सियासत फिर से गरमाई

0

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के तेवर तल्ख, युवती की मां से फोन पर की बात




प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ



उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे उन्नाव जिले में बीते दो महीने से गायब युवती का शव मिलने के बाद से विधानसभा चुनाव के बीच यूपी की सियासत फिर से गरमा गई है। मृत युवती की मां ने समाजवादी पार्टी सरकार में राज्यमंत्री रहे स्व. फतेहबहादुर के पुत्र राजू सिंह पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया था। सपा सरकार के पूर्व मंत्री का नाम आने के बाद सभी पार्टियां समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साध रही हैं। 



बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती से लेकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सपा को कठघरे में खड़ा करते हुए बयान दे रहे हैं। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने युवती की मां से फोन पर संपर्क किया है। उन्हें न सिर्फ बात कर सांत्वना दी, बल्कि साथ खड़े रहने की बात भी कही है।



प्रियंका बोलीं, लड़ेंगे और न्याय दिलाएंगे


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 22 वर्षीय लापता युवती की मां से फोन पर बात की। लापाता युवती का शव हाल ही में एक पूर्व मंत्री के स्वामित्व वाले भूखंड से बरामद किया गया था। उन्होंने मृतक युवती मां से कहा कि कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। जल्द ही उनसे मिलेंगी। उनके लिए लड़ेंगी और न्याय दिलाएंगी।


विपक्षियों से घिरे तो अखिलेश ने दी सफाई


सपा मुखिया अखिलेश यादव ने विपक्षी दलों से घिरने के बाद सफाई दी है। उन्होंने कहा कि जिस सपा के पूर्व मंत्री का जिक्र किया जा रहा है, उनकी मौत चार साल पहले हो चुकी है। जिस पर आरोप है उसका सपा से कोई नाता नहीं है। इस मामले में पुलिस प्रशासन कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे।


पुलिस ने एक आरोपी से की थी पूछताछ


लापता युवती का मामला उस समय सामने आया जब मृत युवती की मां ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के काफिले के सामने आत्मदाह की कोशिश की थी।शहर कोतवाली क्षेत्र से पिछले दो महीने से गायब युवती का शव समाजवादी पार्टी सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रहे स्व.फतेह बहादुर सिंह द्वारा बनवाए गए आश्रम के पास खाली जमीन से बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि युवती के लापता होने के बाद चार फरवरी को पुलिस ने एक आरोपी रजोल सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।


Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top