UP Assembly Election : BJP Manifesto में फ्री स्कूटी, टैबलेट, LPG गैस सिलेंडर समेत भाजपा के 10 वादे

0

लखनऊ में भाजपा का संकल्प पत्र जारी करते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।


प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ


उत्तर प्रदेश (यूपी) विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री (सीएम) योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भाजपा के लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी किया। साथ ही पार्टी की प्राथमिकताएं भी गिनाईं। 


घोषणापत्र के साथ-साथ भाजपा ने 'कर के दिखाया है' नाम से नया चुनावी गाना भी लॉन्च किया। भाजपा ने अपने घोषणपत्र में महिला को फ्री स्कूटी, लैपटॉप, फ्री सिंचाई समेत कई वादे किए। आइए आपको दस बड़े वादे बताते हैं।



- किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली

- कॉलेज जाने जाने वाली हर महिलाओं को फ्री स्कूटी 

- फ्री लैपटॉप वितरण

 -गन्ना किसानों को 15 दिन के अंदर भुगतान देरी होने पर ब्याज सहित भुगतान 


-होली और दीपावली में उज्जवला के लाभार्थियों को दो मुक्त सिलेंडर

-गरीब परिवार की बेटी बेटी को ₹100000 आर्थिक मदद 

-हर विधवा और निराश्रित महिला को पंद्रह ₹100 प्रति माह पेंशन 

-यूपीएससी समय सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं की संख्या दुगनी


-कन्या सुमंगला योजना को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार


-1 करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 1 लाख रुपय तक का न्यूनतम दर पर लोन


हर वादा को पूरा किया : योगी आदित्यनाथ


सीएम योगी ने कहा कि अब हर बेटी स्कूल जाती है। प्रदेश पूरी तरह दंगामुक्त हो चुका है। सीएम योगी ने कहा कि हर वादा को पूरा किया गया। योजनाओं को देने में कोई भेदभाव नहीं किया। 5 वर्ष पहले भी बीजेपी ने संकल्प पत्र इसी सभा कक्ष में रखा था। पीएम मोदी के नेतृत्व में जो कहा था करके दिखाया। जो कहेंगे करके दिखाएंगे। 2017 से पहले 700 दंगे हुए थे। यूपी में आज कर्फ्यू नहीं कावड़ यात्राएं निकलती हैं। योगी ने कहा कि पर्व और त्योहार उल्लास के साथ होते हैं। 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ का ऋण माफ हुआ। 22 लाख हेक्टेयर सिंचन की क्षमता बढ़ी। 5 लाख युवाओं को नौकरी मिली।1.59 लाख करोड़ का गन्ना किसानों का भुगतान हुआ।


भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे


कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रभारी केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, सह प्रभारी केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष सुरेश खन्ना मंच पर मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top