कांग्रेस की दिग्गज नेता रहीं अदिति सिंह जो अब भाजपाई हैं। उन्होंने प्रियंका गांधी को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। उन्होंने इस बार गुस्सा अपने पति अंगद सिंह सैनी का टिकट कटने के बाद निकाला है।
सत्येंद्र राय, नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश के रायबरेली सदर विधानसभा सीट से विधायक रहीं और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाली अदिति सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी को खरी-खोटी सुनाई है। इसकी वजह यह है कि अदिति के पति अंगद सिंह सैनी पंजाब में कांग्रेस के विधायक हैं, उनका टिकट कटने पर अदिति का गुस्सा फूटा है।
पति के लिए प्रियंका को कोसा
पंजाब से अपने पति अंगद सैनी की टिकट कटने पर अदिति सिंह ने कांग्रेस को जमकर घेरा है। अदिति ने कहा बिन बाप की बेटी को प्रियंका गांधी परेशान कर रही हैं। अदिति सिंह ने हमलावर होते हुए आरोप लगाया है कि मेरे पति पर मेरे विरुद्ध टिप्पणी किये जाने का प्रियंका गांधी दबाव बना रही थीं। ऐसा नहीं हुआ तो उन्होंने उनका टिकट काट दिया।
इसके साथ ही पूर्व कांग्रेस नेता अदिति सिंह ने कांग्रेस का नारा लड़की हूं, लड़ सकती हूं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मैं लड़की हूं और लगातार लड़ ही रही हूं।
सवाल यह है अदिति से बदला लिया गया
यूं कहा जाए कि कांग्रेस ने अदिति सिंह से बदला लेने के लिए ही उनके पति अंगद सिंह का टिकट काट दिया, तो गलत नहीं होगा। दरअसल, जब कांग्रेस ने पंजाब चुनाव के लिए अपनी सूची जारी की तो उसके बाद यह समझ आया कि अदिति का गुस्सा कांग्रेस ने उनके पति पर निकाला है।
अदिति के पति अंगद सिंह सैनी नवां शहर से वर्तमान विधायक हैं। उनकी जगह कांग्रेस ने इस विधानसभा सीट से सतबीर सिंह सैनी को अपना उम्मीदवार बनाया है।
यह हैं अदिति के पति अंगद सिंह
अंगद सिंह सैनी का जन्म 1990 में हुआ था, जब उनकी उम्र 26 वर्ष थी, तो वर्ष 2017 में वो पंजाब विधानसभा के लिए चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के सदस्यों में से एक बन गए। उत्तर प्रदेश की विधायक अदिति सिंह से उन्होंने वर्ष 2019 में शादी कर ली। अंगद सिंह के पिता प्रकाश सिंह को नवां शहर विधानसभा सीट से ही वर्ष 2002 में हुए चुनाव में जीत हासिल हुई थी। हालांकि वर्ष 2007 में उनको यहां से हार झेलनी पड़ी थी। अंगद की मां गुर इकबाल कौर भी इसी सीट से विधायक रही हैं।
0 Comments
if you have any doubt,pl let me know