प्रारब्ध न्यूज़ ब्यूरो, वाराणसी
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शुक्रवार को मैदागिन स्थित कांग्रेस, महानगर कार्यालय में प्रेसवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश वाले कब तक उधार का तिलक लगाएंगे। उत्तर प्रदेश में जो लोग राजनीति कर रहे हैं उनका कोई सीधा जुड़ाव नहीं रहा है।यहाँ के लोगों की समस्या, दुःख- दर्द से इनको कोई मतलब नहीं है। जबकि कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व करने वाले नेहरू, गांधी परिवार का सीधा संबंध यूपी की माटी से है, इसलिए वह यूपी की जनता की जरूरतों और दुख दर्द को ज्यादा बेहतर ढंग से समझती हैं।
इस बार कांग्रेस पार्टी विकल्प के रूप में चुनाव में विकल्प के रूप में मौजूद है। कांग्रेस के पास उत्तर प्रदेश की जनता के लिए बेहतर एजेंडा मौजूद है।
वही जब से भाजपा आई है महंगाई लाई है तेल इतना महंगा है कि लोगों ने सिर पर भी लगाना छोड़ दिया है। गृहणियां हर दिन सिलेंडर के आगे हाथ जोड़ती कि आज खत्म ना होना।
यूक्रेन व रुस के बीच हो रहे युद्ध पर चिंता व्यक्त करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को तत्काल निकालने का भारत सरकार को प्रयास करना चाहिए। दोनों देशों के हालात काफी दिनों से खराब चल रहीे थे लेकिन सरकार ने क्या कदम बढ़ाए, यह बड़ा सवाल है। बड़ी संख्या में फंसे भारतीय छात्रों के स्वजन बेहद चिंतित होंगे। इसके साथ इस युद्ध की वजह से भारत में होने वाली आर्थिक अस्थिरता से बचने की क्या तैयारी की गई है इसकी भी जानकारी सरकार को देनी चाहिए।
प्रेस वार्ता के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मैदागिन व आसपास के क्षेत्रों जनसंपर्क किया।
0 Comments
if you have any doubt,pl let me know