प्रारब्ध न्यूज़ ब्यूरो, इटावा
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, अपने विजयरथ पर इटावा सफारी पार्क के गेट से रवाना हुए। उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ता काफिले में चल रहे थे। टिकसी मंदिर चौराहे पर उन्होंने सभा को संबोधित किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इटावा के विकास, खुशहाली एवं उत्तर प्रदेश के विकास के लिए समाजवादियों की मदद करनी है। समाजवादियों ने सिखाया कि राज्य में सड़कें कैसे बननी है। यहां पर सड़क हमने बनवाई। इसके आगे की सड़क नहीं बनी। सपा सरकार बनने पर यमुना चंबल पुल सहित सड़क बनाई जाएगी। अभी भाजपा के लोग चंबल पुल से ओवरलोड ट्रक निकालते हैं तो पुल हिलता है।डबल इंजन की सरकार में अगर कुछ बढ़ा है तो वह भ्रष्टाचार है। इनके नेताओं के भाषण सुनिए, छोटे नेता छोटा झूठ बोल रहे हैं, बड़े नेता बड़ा झूठ बोल रहे हैं।
बैंकों का पैसा लेकर लोग भाग गए। जो पहले भागे वह कहां के रहने वाले थे और जो अब भागे हैं वह कहां के रहने वाले इस पर ध्यान देना होगा। भाजपा सरकार ने देश को बर्बाद कर दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा मुख्यमंत्री का सबसे प्रिय जानवर लोगों की जान ले रहा है। इस बार भारतीय जनता पार्टी के बूथ पर कोई नहीं मिलेगा। वहां पर भूत नाच रहे होंगे।इनके राज में डीजल, पेट्रोल महंगा हो गया। नौकरी नहीं मिली।
उन्होंने इटावा सदस्य सपा प्रत्याशी सर्वेश शाक्य के लिए वोट मांगे। सरकार बनाने के लिए सत्य को जिताने की अपील की। अखिलेश ने यह भी कहा कि घरेलू बिजली 300 यूनिट तक माफ की जाएगी। सरकार बनाने के लिए सर्वेश को जिताने की अपील भी की।
0 Comments
if you have any doubt,pl let me know