Prarabdh Dharm-Aadhyatm : आज का पंचांग (24 जनवरी 2022)

24 जनवरी, दिन : सोमवार


विक्रम संवत : 2078 (गुजरात - 2077)


शक संवत : 1943


अयन : दक्षिणायन


 ऋतु : शिशिर


मास :  माघ (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार - पौष)


पक्ष :  कृष्ण


तिथि : षष्ठी सुबह 08:43 तक तत्पश्चात सप्तमी


नक्षत्र : हस्त सुबह 11:15 तक तत्पश्चात चित्रा


योग : सुकर्मा सुबह 11:12 तक तत्पश्चात धृति


राहुकाल : सुबह 08:41 से सुबह 10:04 तक


सूर्योदय : प्रातः 07:19 बजे


सूर्यास्त : संध्या 18:22 बजे


दिशाशूल : पूर्व  दिशा में


पंचक


पंचक का आरंभ : 1 फरवरी 2022 मंगलवार को सुबह 06.45 बजे से

6 फरवरी 2022, रविवार संध्या 17.10 बजे तक।


व्रत और त्योहार


एकादशी 


28 जनवरी : षटतिला एकादशी


प्रदोष  


30 जनवरी : रवि प्रदोष


व्रत पर्व विवरण 


विशेष : षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

          

चार बातों को याद रखो


1. ब्रह्मनिष्ठ महापुरुषों  व ज्ञानवृद्ध बड़े-बुजुर्गों का आदर करना।

2. छोटों की रक्षा करना और उन्हें स्नेह करना।

3. सत्संगी, बुद्धिमानों से सलाह लेना।

4. मूर्खों के साथ नहीं उलझना।


नम्रता के तीन लक्षण


1. कड़वी बात का मीठा जवाब देना।

2. क्रोध के अवसर पर भी चुप्पी साधना।

3. किसीको दंड देना ही पड़े तो उस समय चित्त को कोमल रखना।


छोटे-बड़े नुकसान से बचने के लिए


धर्म-ग्रंथों में ऐसी कई बातें बताई गई हैं, जिनका ध्यान हर किसी को रखना बहुत ही जरुरी होता है। ग्रंथों में तीन ऐसी परिस्थितियां बताई गईं हैं, जिनमें मनुष्य को बहुत सोच-समझकर कदम उठाना चाहिए। इन परिस्थितियों में बिना सोचे-समझे लिए गए फैसले आपके लिए कई तरह के नुकसानों का कारण बन सकते हैं।


श्लोक

अनालोक्य व्ययं कर्ता ह्मनर्थः कलहप्रियः।

आतुरः सर्वक्षेत्रेषु नरः शीघ्रं विनश्यति।।


बचे रहना चाहते हैं हर छोटे-बड़े नुकसान से तो ध्यान रखें ग्रंथों में बताई ये 3 बातें


1. बिना सोचे-समझे खर्च करना


कई लोगों को पैसों का मूल्य नहीं पता होता। वे मुनाफा या सैलेरी आते ही उसे खर्च करने के बारे में सोचने लगते हैं। पैसा खर्च करने से पहले अपने वर्तमान के साथ-साथ भविष्य के बारे में भी सोचना बहुत ही जरुरी होता है। जो मनुष्य बिना आगे-पीछे की सोचे पैसों को हर जगह खर्च करता रहता है, उसे आगे चलकर कई परेशानियों और कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।


2. हर काम में जल्दी दिखाना


ग्रंथों में धैर्य रखने की बात कही जाती है। जिस मनुष्य के अंदर धैर्य और शांति की कमी रहती है, वे हर काम में जल्दबाजी करते हैं। ऐसे में कई बार काम बिगड़ जाते हैं। किसी भी काम को करने के पहले उसके बारे में अच्छी तरह से विचार करना बहुत ही जरुरी होता है। जो मनुष्य बिना विचार किए हर काम में जल्दी दिखाता है, उसे कई तरह के नुकसानों का सामना करना पड़ता है।


3हर बात पर झगड़ा करना


कई लोग गर्म मिजाज के होते हैं। छोटी-छोटी सी बातों पर भड़क जाते हैं और लड़ने-झगड़ने  लगते हैं। छोटी-छोटी सी बातों पर गुस्सा होना या दूसरों से लड़ने लगना मनुष्य की सबसे बुरी आदतों में से एक मानी जाती है। जो मनुष्य इस तरह के स्वभाव का होता है, उसे अपनी आदत की वजह से कई बार सभी के सामने शर्मिंदा होना पड़ता है। ऐसे स्वभाव की वजह से भविष्य में मिलने वाले कई अवसरों को भी खो देते हैं।

Post a Comment

0 Comments