Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

0

आज का राशिफल


दिनांक : 04 जनवरी 2022, दिन : मंगलवार

   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज आपको लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी सफलता हासिल कर सकेंगे। आपका आसपास के लोगों से कोई वाद विवाद चल रहा है, तो वह आज सुधरेगा और आपसी प्रेम बढेगा। आज किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको सावधान रहना होगा, क्योंकि दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है। आज आपकी मधुर वाणी के कारण आपके कुछ नए मित्र बन सकते हैं। आज आपको बाहर के खाने पीने से परहेज रखना ही बेहतर रहेगा, नहीं तो पेट संबंधित समस्याएं हो सकती हैं, जिसके कारण परेशान रहेंगे। सायंकाल के समय आज आप माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन आपको कड़े संघर्ष के बाद सफलता दिलाने वाला रहेगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आप हिम्मत से किसी भी निर्णय को लेंगे, तो उसमें सफलता हासिल करेंगे, लेकिन आज आपको कोई सलाह दे, तो उस पर ध्यान देने से बचना होगा। आज आपको कड़ी मेहनत के बाद ही धन प्राप्त होगा, तभी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे। आज आप संतान के लिए किसी अच्छे प्लान में पैसे फिक्स करा सकते हैं, जो उनके भविष्य के लिए काम आएगी। आज आपके भाई बहनों का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बनाए रखेगा। सायंकाल का समय आज आप जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन आपका पारिवारिक माहौल उत्सव भरा रहेगा, क्योंकि परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसके कारण परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे व एक दूसरे से गिले-शिकवे भी दूर होंगे। आज आपकी वाणी आपको मान सम्मान दिलाएगी, इसलिए वाणी की मधुरता को बनाए रखें। आज आप सामाजिक गतिविधियो में भी शामिल हो सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति से भी संतुष्ट रहेंगे। आप कुछ खरीदारी करने जा रहे हैं,तो जीवनसाथी से सलाह मशवरा करके, करना ही बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। प्रेम जीवनजी रहे लोग आज एक दूसरे के संग यात्रा पर जाने की सोच सकते हैं लेकिन उसमें आपको  परिवार के सदस्यों से बातचीत करना बेहतर रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को आज किसी साथी से धोखा मिलने के कारण परेशानी होगी, जिसके कारण उनकी कुछ डील भी लटक सकती हैं, इसलिए आपको धैर्य धारण करने की आवश्यकता है। आज आपको  मन में सकारात्मक विचारों को रखना होगा, नहीं तो आपका अधिक नुकसान हो सकता है। किसी से बात करते समय आज वाणी पर संयम रखें, नहीं तो आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन यदि आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए उत्तम रहने वाला है, इसलिए आज व्यापार अथवा शेयर बाजार जैसी जगहों पर भी आप दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं। आज आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को आकर्षित करने में सफल रहेंगे। सायंकाल का समय आज किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। आज आपको मेहनत अधिक करनी होगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे, जिसके कारण आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा, नहीं तो भविष्य में किसी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको कार्य क्षेत्र में भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है। अपने साथियों का साथ मिलने के कारण आप अपने सभी कार्यों को आसानी से पूरे करने में सफल रहेंगे। सट्टेबाजी में निवेश कर रहे लोगों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लें, तो बहुत ही सोच समझ कर ले, तभी वह आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए परिवार के सदस्यों से मदद लेनी पड़ सकती है। आज आप अपने ननिहाल पक्ष में के लोगों से अपनी माताजी को मिलवाने के लिए लेकर जा सकते हैं।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन आप धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने में व्यतीत करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको नौकरी संबंधित कोई ऐसी सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण प्रसन्नचित हो उठेंगे व परिवार के सदस्यों के लिए कोई पार्टी भी आयोजित कर सकते हैं। आज आपको जीवनसाथी से बातचीत करते समय ध्यान देना होगा कि कोई बात ऐसी ना हो कि आपको कोई बात बुरी लग जाए। व्यापारी वर्ग के लोग यदि आज कोई नया व्यवसाय शुरू करने जा रहे हैं, तो उसमें अपने पिताजी से सलाह लेकर शुरू करना बेहतर रहेगा। आज आपके उत्साह में कोई कमी नहीं रहेगी, जिसके कारण आपके शत्रु भी परास्त होंगे।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन आप थोड़ा उदास महसूस कर सकते हैं। जिसके कारण कामों में रुकावट आएंगी और आपके कुछ काम भी आगे के लिए टल सकते हैं। जीवनसाथी से भी यदि कोई वैचारिक मतभेद चल रहा था, तो आज आप उसे दूर करने में सफल रहेंगे, जिसके कारण आपका तनाव थोड़ा कम होगा। आज आपको यदि किसी यात्रा और जाना पड़े, तो अवश्य जाएं, क्योंकि वह आपके लिए सफलतादायक रहेगी। सायंकाल का समय आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ भविष्य की योजनाओं को बनाने में कर सकते हैं। विद्यार्थियों को आज अपने कमजोर विषयो पर पकड़ बनानी होगी, तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन साझेदारी में व्यापार कर रहे लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है, जिसके कारण उनको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आपको किसी परिवार के सदस्य से धोखा मिलने के कारण मन दुखी रहेगा। आपका कोई  कोर्ट कचहरी में मामला चल रहा है, तो उसमें भी आज आपको विजय मिल सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने साथी से मिलने के लिए जा सकते हैं। संतान को यदि आप किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो आज आप उसके लिए यात्रा पर जा सकते हैं। सायंकाल का समय आज किसी परिजन के घर किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा रहेगा, जिसके कारण आप परेशान होंगे, लेकिन फिर भी आप परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को आज उनको कोई अपना ही धोखा दे सकता है, जिस कारण उनके कुछ कार्य भी लम्बे समय के लिए टल सकते हैं। आज व्यापार कर रहे लोगों को भी अपने व्यापार के शत्रुओं से सावधान रहना होगा, तभी आप सफलता हासिल कर पाएंगे। व्यापार कर रहे लोगों को आज मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण उनकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन उनके कुछ शत्रु, मित्र के रूप में भी हो सकते हैं, इसलिए उनसे बचकर रहें।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन विद्यार्थियों के लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज आप अपने को ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिसके कारण  किसी भी कार्य को आगे के लिए नहीं टालेंगे, क्योंकि आप लंबे समय से रुके हुए कार्य को भी पूरा करेंगे। नौकरी के लिए आज का दिन जातक के लिए सामान्य रहने वाला है आज आपका माताजी से कोई मतभेद हो सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन सायंकाल तक आप उसे पिताजी की मदद से ठीक करने में सफल रहेंगे।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। यदि आप किसी संपत्ति को खरीदेंगे, तो वह आपको भविष्य में दोगुना होगा, जो लाभदायक रहेगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक पर जाने का विचार बना रहे हैं, तो उसमें चुप रहना ही बेहतर रहेगा, क्योंकि आपके खर्चे अधिक होंगे, जिसके कारण आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। आज आप किसी सामाजिक या व्यापारिक समिति में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आप आवश्यकता की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। जीवनसाथी से आज यदि किसी व्यापार संबंधित सलाह लेंगे, तो वह आपके लिए उत्तम रूप से फल दायक रहेगी।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

 

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31

 

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57


शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

 

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान


शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top