Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा सोमवार का दिन

0

आज का राशिफल


दिनांक : 31 जनवरी 2022, दिन : सोमवार

   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपके घर में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा होगी, जिसके कारण पार्टी का कार्यक्रम बन सकता है, जो लोग शेयर बाजार में अपने धन का निवेश करते हैं, उनके लिए दिन बेहतर रहने वाला है, इसलिए दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं, लेकिन आज आप कुछ लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के कारण व्यस्त रहेंगे। आज आप अपने व्यापार में धन की प्राप्ति के सभी रास्तों पर आसानी से चल पाएंगे, जिसके कारण आप धन लाभ भी अधिक कमा पाएंगे। आज आपको कोई पैतृक संपत्ति मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा, जिसके कारण आपके चेहरे पर तेज रहेगा और आपके शत्रु भी आज आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। जो लोग लंबे समय से बेरोजगारी की समस्या से परेशान हैं, उनको आज कोई रोजगार मिल सकता है। छोटे व्यापारियों को आज अपने किसी पार्टनर पर भरोसा करने से पहले कई बार सोचना होगा, तभी वह लाभ कमा पाएंगे। आज आप यदि कोई चल व अचल संपत्ति के क्रय विक्रय का मन बना रहे हैं, तो उसके सभी पहलुओं को सम्पूर्ण रूप से जांच ले, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज  माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन आपके आत्म सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आप किसी भी कार्य को पूरे जोश में करेंगे  व परिवारिक सहयोग भी बना रहेगा लेकिन उसमें मन मुताबिक लाभ न मिलने के कारण परेशान रहेंगे। आज आपको किसी व्यक्ति की बातों में आकर किसी भी निर्णय को नहीं लेना है, नहीं तो वह  बाद में आपके लिए कोई परेशानी हो सकती है। आज आपको ससुराल पक्ष से भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है। विद्यार्थियों ने यदि अभी तक किसी परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, तो आज वह कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज भाई बहनों के साथ कुछ पुराने गिले-शिकवे को दूर करने में व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी से अपने मन की समस्याओं को साझा करेंगे।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आज कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो उसमे आपको अपने क्रोध व अपनी वाणी दोनों पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो वह आपके लिए महंगा पड़ सकता है। आज आपको किसी परिजन की ओर से कोई अशुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज आपको अपने फालतू के खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है, जिसके लिए आप अपने संचय धन को भी खर्च करने की कोशिश करेंगे,यदि आपने ऐसा किया, तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है ।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन आपके लिए कुछ चिंताग्रस्त रहने वाला है। आज आपको आपनी संतान के भविष्य की चिंता सता सकती है, इसलिए आज धन को संचय करने की सोचेंगे। आज व्यापार में भी आपके कुछ प्रतिद्वंदी आपको हानि पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आपको सावधान रहना होगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दे, नही तो उसमें आपकी कोई प्रिय व बहुमूल्य वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है, इसलिए सावधान रहें। आज सायंकाल के समय अपने मित्रों से कोई प्रसन्नतादायक सूचना सुनने को मिलेगा।जो लोग प्राइवेट नौकरी में कार्यरत हैं, आज उनकी तरक्की होगी, जिसके कारण वह अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी किसी पार्टी को देने की सोच सकते हैं।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज आपको जल्दबाजी में किसी भी निर्णय को नहीं लेना है,यदि आपने ऐसा किया, तो वह बाद में भी आपको परेशानी दे सकता है। आज आपको व्यवसाय की समस्याओं को अपने भाइयों से साझा करके उनका समाधान लेना होगा, तभी आप अपने व्यवसाय में तरक्की पा सकेंगे। आज यदि आपने अपने किसी सगे संबंधी पर भरोसा किया, तो वह आपका भरोसा तोड़ सकता है।जो लोग अपने लंबे समय से रुके हुए धन के आने की सोच रहे हैं, वह भी आज उनको नहीं मिलेगा। आज आपके आस पड़ोस में कोई भी बात हो, तो उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन आपको अपने बढे़ हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, क्योंकि वह खर्चे व्यर्थ होंगे, फालतू खर्चों के कारण आप परेशान भी रहेंगे, यदि समय रहते कम नहीं किया, तो बाद में वह कष्ट दे सकते हैं। आज आपको कोई स्वास्थ्य की समस्या सता सकती है।कोई कार्य आपको सौंपा जाए, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आप किसी परिजन से मिलने के लिए जा सकते हैं।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज यदि आप कोई ऐसा व्यापार करते हैं, जिसमें लोगों को कार्य को समझाना पड़े, तो उसमें सफल रहेंगे। आज आपको व्यापार के शत्रुओं से सावधान रहना होगा यदि वह आज कोई सलाह भी दे, तो उनसे बचना बेहतर रहेगा। आज आपको घर से बाहर जाने से पहले सोच विचार कर जाना होगा क्योंकि आज किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है, इसलिए सावधान रहें। आज ऐश्वर्य के साधनों पर भी काफी खर्च होगा। आज आपको अपने पिताजी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा।जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत है, उनको मन पसंद कार्य मिलने से कार्य समय पर समाप्त करने में सफल रहेंगे, जिससे उनके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज आपको व्यापार में किसी बड़े लाभ के लिए जोखिम लेने से बचना बेहतर रहेगा यदि आपने फिर भी जोखिम उठाया, तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज घर परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा, जिसके कारण परिवार के वरिष्ठ सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। आज यदि आप व्यवसाय में किसी श्रेष्ठ योजना को लागू करेंगे, तो वह आपको भरपूर लाभ देगी। आज आप दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के साधनों को जुटाने में भी काफी हद तक सफल रहेंगे।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज यदि आपको लंबे समय से कुछ चिंता हो रही थी, तो उसमे कमी आएगी, जिसके कारण आप किसी भी कार्य अथवा किसी भी निर्णय को लेने मे सक्षम होंगे। सायंकाल के समय आप घर में कोई हवन पूजा-पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें आप अपने परिजनों को भी दावत देंगे। विद्यार्थियों को आज किसी भी कार्य को जल्दबाजी में करने से बचना बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में उसके लिए पछताना पड़ सकता है। आज यदि आपका माताजी से कोई भी वाद विवाद हो, तो आपको उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा, कभी कभी बड़ों की बात सुनना अच्छा होता है।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आपको अनुकूल लाभ देने वाला रहेगा। आज आपको व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी, जिसके कारण कार्यक्षेत्र मे भी आज कार्य करने में मन लगेगा और उसमें सफलता भी अवश्य हासिल करेंगे। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपने किसी परिजनों से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है, जिसे  पाकर आप प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल के समय आज मित्रों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, जिसमें आपको अपने माता-पिता से पूछ कर जाना बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में वह आपसे नाराज हो सकते हैं।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 



आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपके व्यापार में लाभ के कई दरवाजे खुले रहेंगे, जिनको देखकर आप प्रसन्न होंगे। आपको किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से जाये, क्योंकि उसमें किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है, इसलिए सावधान रहे। आज आपको अपने किसी परिजन से वाद-विवाद में पड़ने से भी बचना बेहतर रहेगा, नहीं तो वह लंबा खींच सकता है। आज किसी मित्र से समय पर मदद पाकर प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि भविष्य में यदि उन्हें कभी मदद की आवश्यकता हो, तो आप जरूर करें। आज आपको कुछ शत्रुओं से भी सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आज सक्रिय रहेंगे और वह आपको परेशान करने की भी पूरी कोशिश करेंगे


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 31 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है।


इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।


शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

 

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,


 शुभ वर्ष : 2031, 2040 2060,

 

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

 

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा,

 

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल 


परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी।


Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top