CM Yogi Adityanath in Aligarh : अलीगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले-भाजपा सरकार में प्रदेश में बह रही विकास की गंगा

0

अलीगढ़ में 255 करोड़ की 113 परियोजनाओं का लोकार्पण


मुख्यमंत्री ने दो हजार छात्रों को लैपटॉप व स्मार्ट फोन वितरित किए




प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, अलीगढ़


प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जिले में स्मार्ट सिटी समेत 255 करोड़ की 113 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान एक समारोह में उन्होंने कहा कि आज अलीगढ़ समेत पूरे प्रदेश को बिजली विभाग से जुड़ी 7 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात मिल रही है। उन्होंने ऊर्जा विभाग को समय से तापीय परियोजना को पूरा करने के लिए बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। इस दौरान उन्होंने मंडल के 2 हजार छात्रों को टैबलेट व स्मार्ट फ़ोन भी वितरित किए।




मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों में बिजली न होने के चलते मोबाइल लैपटॉप चार्ज नहीं हो पाते थे। अब हम बिजली भी दे रहे हैं और स्मार्ट फ़ोन भी। उन्होंने अखिलेश को आड़े हाथ लेते हुए मथुरा के जवाहर बाग कांड का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में पूरे प्रदेश में दंगे हुए, मथुरा में जवाहर बाग कांड हुआ। वे कृष्ण के नहीं, कंस के अनुयायी हैं। अब भाजपा की सरकार में दंगा नहीं,गन्ना होता है। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ में जल्द ही चीनी मिल लगाई जाएगी। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गयी है। अब विकास के बड़े बड़े प्रोजेक्ट लग रहे हैं। कहा कि पहले की सरकारें जनता का पैसे का उपयोग दंगे करवाने में करती थीं। हमारी सरकार उसी धन को प्रदेश के विकास में लगा रही है।  


पहले विकास की कोई सोच ही नहीं थी। सरकारी योजनाओं का लाभ भी जनता तक नहीं पहुंचता था। ये लाभ पहले केवल परिवारवाद व वंशवाद तक जाता था। फल की सरकार में अपराधी, माफिया कानून से खेलते थे, अब किसी की हिम्मत नहीं है कि गरीब की जमीन पर कब्जा भी कर ले।  


सीएम ने कहा कि पिछली सरकार के लोग पैसा खाते थे, दीवारों में छिपाते थे। हम विकास में लगाते हैं। राज्य सरकार का बुलडोजर दीवारों में छिपे धन को बाहर निकाल रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के भाई बहन, बुआ और सैफई वालों को जनता की नहीं माफियाओं और अपराधियों की सुरक्षा की चिंता सता रही है।


आज प्रदेश में एयरपोर्ट बन रहे हैं, प्लांट लग रहे हैं। अलीगढ़ एयरपोर्ट जल्द तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन कि सरकार का प्रदेश को लाभ मिल रहा है। हमने जो कहा वो कर दिखाया। अब बारी आपकी है।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top