Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

0

आज का राशिफल


दिनांक : 26 दिसंबर 2021, दिन : रविवार

   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 

आज अगर धन को मकान अथवा जमीन जायदाद लेने में निवेश करने की सोच रहे हैं, उसके लिए समय उत्तम है। दिल खोलकर निवेश करें। किसी विपक्षी से कोई तनाव चल रहा था, वह भी आज समाप्त होगा। आज आपके घर परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आज आप अपने व्यापार की किसी भी तरह की समस्या को सुलझाने के लिए भाई से सलाह मशविरा अवश्य करें, नहीं तो आपकी यह समस्या लंबी खिंच सकती है। सायंकाल के समय ससुराल पक्ष के लोगों से मिलने जुलने जा सकते हैं।

वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May

आज जिस भी कार्य को करेंगे, उसे पूरे आत्मविश्वास से करेंगे और उसमें खूब धन भी कमाएंगे। अगर विवाह योग्य हैं, तो आपके लिए पड़ोसियों की ओर से कोई विवाह प्रस्ताव आए तो स्वीकार करने से पहले जांच पड़ताल अवश्य करें। जीवनसाथी के साथ अपने संबंधों में मधुरता लाएंगे। आज जीवनसाथी कोई सलाह दे, तो उस पर अमल अवश्य करें। संतान पक्ष की ओर से आज कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। आज किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना लें, क्योंकि उसे उतार पाना मुश्किल होगा। 

मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June

आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको ध्यान देना होगा, कि किसी के चक्कर में आपको कोई गलत निर्णय अथवा कोई गलत काम ना करें, नहीं तो भविष्य में आपको इसके लिए पछताना पड़ सकता है। आज आपकी तरक्की देखकर आपके शत्रु भी आपसे ईष्या करेंगे, लेकिन आपको उनकी ओर ध्यान ना देकर आगे बढ़ना होगा, क्योंकि वह आपस में लड़कर ही समाप्त हो जाएंगे। यदि आपके पास कोई पुराना कर्जा हो, तो आज आप उसे उतारने में भी सफल रहेंगे। आज आपको मन मुताबिक लाभ के कारण फूले ना समाएंगे। 

कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज के दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उन्नति भरा रहेगा। यदि आज आप अपनी संतान के लिए अपने धन को एफडी अथवा फिक्स डिपाजिट आदि में निवेश करना चाहते हैं, तो आप कर सकते हैं। भविष्य में वह धन उनकी पढ़ाई में काम आएगा। यदि आपके पिताजी को आखों से सम्बन्धित कोई समस्या है, तो वह परेशान कर सकती है, आपको उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा। विद्यार्थियों को आज परीक्षा में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी मित्र के साथ घूमने फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं।

सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug

आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा, लेकिन आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा, क्योंकि उनको कोई स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है। विद्यार्थीवर्ग आज किसी नई प्रतियोगिता की तैयारी में व्यस्त नजर आएंगे, जो लोग रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको आज किसी परिजन की मदद से कोई बेहतर अवसर आ सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल के समय जीवन साथी के स्वास्थ्य में सुधार होने से आपके मन का तनाव थोड़ा कम होगा। राजनीति की दिशा में जो लोग प्रयास कर रहे हैं, उनको आज कुछ बेहतर अवसर हाथ लगेंगे, जिसके कारण उनका भविष्य चमकेगा। 

कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept

आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज आप किसी वाहन की खरीदारी के लिए उत्साहित रहेंगे, लेकिन आपको उसके लिए भी कुछ समय रुक जाना ही बेहतर होगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी थोड़ा ध्यान देना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको कुछ और समस्याएं अपनी चपेट में ले सकती हैं। यदि आज आप अपने किसी परिवार के सदस्य से अपने मन की बात कहेंगे, तो वह उसे सुनेंगे और समझेंगे। प्रेमजीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा और उनके घर कोई नन्हा मेहमान भी आने की खुशखबरी आज उनको मिल सकती है।

तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से सफलता दायक रहेगा। आज आपका अपने लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। आज अक्समात आपको अपने किसी परिजन की स्वास्थ्य में गिरावट की बात सुनकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज सायंकाल क समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ भविष्य की योजना बनाने में व्यतीत करेंगे, जिसमें आपका अपने भाइयों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। 

वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov

आज का दिन आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज आप अपने परिवार के सदस्यों को लेकर पिकनिक पर भी जाने का विचार विमर्श कर सकते हैं, लेकिन आपको वहां जाते समय ध्यान देना होगा कि कहीं आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है, इसलिए सावधान रहें। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं व सुख-सुविधाओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं। आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो वह आज मिलवा सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़े लोगों के लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है। 

धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको संतान की शिक्षा से संबंधित किसी परिणाम के आने से प्रसन्नता होगी। व्यापारी वर्ग को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण वह परेशान भी रहेंगे। जीवनसाथी से यदि आज आप किसी पुराने मुद्दे पर विचार विमर्श करना चाहते हैं, तो अभी रुक जाएं, नहीं तो इसमें आपकी उनसे नौकझौक हो सकती है। विद्यार्थी आज अपनी पढ़ाई के लिए अपने गुरुजनों से कुछ सलाह ले सकते हैं, तभी वह किसी परीक्षा के लिए आवेदन कर पाएंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप नौकरी में पूरी ईमानदारी व बुद्धिमत्ता से कार्य करेंगे और अपने अधिकारियों के आंखों का तारा बनेंगे, जिनके कारण आपको वेतन वृद्धि जैसी कोई शुभ सूचना भी सुनने को मिल सकती है, लेकिन इसके साथ-साथ आज आपको ध्यान देना होगा कि आप अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें, क्योंकि यदि उन्हें कोई कष्ट है, तो डॉक्टरी सलाह अवश्य ले, जो लोग सट्टे अथवा जुए में निवेश करते हैं, उनको आज अपने धन का निवेश करने से पहले सोच विचार करना होगा, नहीं तो उनका वह धन डूब सकता है।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb

आज का दिन आपके लिए हर्षोल्लास से भरा रहेगा। आज आपके घर में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती हैं, जिसमें परिवार के सभी सदस्य बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आपको कुछ गुप्त स्त्रोतों से भी धन की प्राप्ति हो सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न होंगे। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करते भी नजर आएंगे। यदि आज आप किसी नये मकान, वाहन आदि को खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। आज आपको अपने जीवन साथी की ओर से कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसमें उनकी तरक्की, वेतन वृद्धि आदि शामिल हो सकते हैं। विद्यार्थियों को एकाग्र होकर पढ़ाई में जुटना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर पाएंगे। 

मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 

आज आपको अपने किसी कार्य को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, तभी आप अपने उद्देश्य को पूरा कर पाने में सफल रहेंगे, जिसे देखकर आपके मन में प्रसन्नता होगी। आज आपके अपने छोटे भाई बहनों से संबंधों में भी मधुरता आएगी। यदि परिवार मे कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा। आज आपको अपनी संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आप अपनी हिम्मत से जिस भी कार्य को समाप्त करेगे, उसमें आज आपको सफलता अवश्य हासिल होगी। यदि आप आज किसी नए व्यवसाय को करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिल उत्तम रहेगा।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


26 को जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। दिनांक 26 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप भौतिकतावादी है। आप अद्भुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।

 

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

 

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44


शुभ वर्ष : 2024, 2042

 

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता


शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा।


Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top