Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

0

आज का राशिफल


दिनांक : 10 दिसंबर 2021, दिन : शुक्रवार

   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन आपके लिए कुछ तरक्की लेकर आएगा। आज यदि नौकरी में कार्यरत है, तो पदोन्नति मिल सकती है व नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त हो सकता है। आज कोई वाद विवाद हो, तो उसमें अत्यधिक भावुक होने से बचना होगा, नहीं तो कोई आपकी इस भावुकता का फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों का आज किसी साथी से कोई वाद विवाद हो सकता है। सायंकाल के समय आप  जीवनसाथी को ससुराल पक्ष के सदस्यों से मिलवाने लेकर जा सकते हैं।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़े लोगों के लिए मान सम्मान भरा रहेगा। आज यदि परिवार में लंबे समय से कोई कलह पसारे हुए थे, तो आज वह समाप्त होगी और पारिवारिक एकता बनी रहेगी। परिवार में आज किसी पूजा-पाठ आदि का भी आयोजन किया जा सकता है। आज किसी से धन का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसमें कुछ समय के लिए रुकना ही बेहतर रहेगा, नहीं तो आपका वह धन फंसने के पूरे चांस हैं। आज आपको मान व प्रतिष्ठा का भी पूरा लाभ मिलता दिख रहा है। 


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता होगी। आपने उसमें लापरवाही की, तो भविष्य में किसी बड़ी बीमारी को दावत दे सकते हैं। आज आपको कोई शारीरिक कष्ट होता है, तो आपको उसमें डॉक्टरी सलाह अवश्य लेनी है। आज आपको व्यवसाय में कम धन लाभ मिलने के कारण कुछ मानसिक तनाव रहेगा, जिसके कारण आपका व्यवहार भी रुखा रहेगा, जिससे परिवार के सदस्य भी थोड़ा परेशान रहेंगे। आज पिताजी से अपनी संतान की कुछ भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर विचार विमर्श करेंगे।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन आनंदमय रहेगा। आज अपने जीवनसाथी के साथ कुछ पल अकेले में व्यतीत करेंगे, जिससे आप दोनों के बीच यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी समाप्त होगा और एक दूसरे के प्रति प्रेम गहरा होगा। विद्यार्थियों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। छोटे व्यापारियों को आज मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप माताजी को कोई उपहार भेंट कर सकते हैं।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र के लिए चुनौतियों भरा रहेगा, लेकिन फिर भी आपको अपनी बुद्धि व विवेक से ही हल निकालने की कोशिश करनी होगी। आज आपके प्रतिद्वंदी आपको यदि कोई सलाह मशवरा दे, तो उससे बचने की कोशिश करनी होगी, क्योंकि उसमें आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं। राजनीति से जुड़ें जातकों को आज कुछ ऐसे अवसर प्राप्त होंगे, जो उनकी मान प्रतिष्ठा में चार चांद लगाएंगे,  जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। आज आप अपने व्यवसाय में भी मन मुताबिक लाभ के मिलने के कारण प्रसन्न रहेंगे।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन आपके लिए और दिनों से बेहतर रहने वाला है। आज जिस भी काम को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी, इसलिए आज आप वही कार्य करने की कोशिश करें, जो अत्यधिक प्रिय हो। आज किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने प्रेम का इजहार अपने साथी से नहीं किया है, तो वह आज कर सकते हैं, उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को किया हुआ है, तो उसमें आज आपको भरपूर लाभ मिल सकता है।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। सायंकाल के समय आपको माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। उनको कोई आंखों से संबंधित समस्या है, तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। आज आपको कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होने से आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आपको किसी दूसरे के कामों में दखलअंदाजी उतनी ही करनी होगी, जितनी सही हो, अपने काम छोड़कर किसी के काम में दखलअंदाजी ना करें। संतान की तरक्की देखकर आपके मन में प्रसन्नता रहेगी।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको उच्चाधिकारियों व माता-पिता की कृपा से कोई ऐसी प्रिय वस्तु प्राप्त हो सकती है, जिसकी इच्छा आप लंबे समय से कर रहे थे। आज विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी होगी, तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। आज आप किसी मित्र को धन उधार देंगे, तो वह आपसे धोखा कर सकता है, जिसके कारण आपका वह धन डूब सकता है, इसलिए आपको धन का लेनदेन करने से पहले सतर्क रहना होगा।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने किसी मित्र की तबीयत को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसके लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है व भागदौड़ भी अधिक होगी। आज आपके घर परिवार में भी कुछ खर्च अचानक से बढ़ सकते हैं, जो आपके लिए सिरदर्द बने रहेंगे। आज आप यदि व्यवसाय में किसी डील को फाइनल करेंगे, तो वह भविष्य में आपके लिए भरपूर लाभ मिलेगा। आज आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा, जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। सायंकाल का समय आप परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेलकूद में व्यतीत करेंगे।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा, जिसके कारण आपके सभी कार्य बनते चले जाएंगे और आपके मन में खुशी बनी रहेगी। भाइयों से यदि कोई वाद विवाद चल रहा है, तो वह भी अच्छी से निपट सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए आज कुछ ऐसे प्रस्ताव आएंगे, जिनको परिवार के सदस्य द्वारा तुरंत मंजूरी दे सकती है। आज आप संतान को यदि विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा, लेकिन आज आपको धन का निवेश करने से पहले सोच विचार अवश्य करना होगा।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आज आपको संतान की ओर से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण परेशान रहेंगे, लेकिन यदि आप अपने माता पिता से आशीर्वाद लेकर किसी भी कार्य को करेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो उसके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से आज आपको धोखा मिल सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। सायंकाल का समय आज अपने किसी परिजन के घर जाने का प्लान बना सकते हैं।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आप व्यापार में होने वाली हानि को लाभ में बदल पाने में कामयाब रहेंगे,जिसके कारण आपके लिए दिन बेहतर रहेगा। आज आपके कुछ शत्रु आपकी तरक्की देखकर आपसे ईष्या करेंगे, लेकिन वह आपके मित्र के रूप में भी हो सकते हैं, इसलिए आपको उन्हें पहचानना होगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि आज आप किसी वाहन की खरीदारी करने का मन बना रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाए।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है।

 

आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।


शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82


शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top