Dilip Sahu appointed as National General Secretary of Lucknow Bharatiya Jagriti Mission : लखनऊ भारतीय जागृति मिशन के राष्ट्रीय महामंत्री बनाये गये दिलीप साहू

0

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ



भगवान श्रीराम की पावन धरती अयोध्या में भारतीय जागृति मिशन के संपन्न प्रथम सम्मेलन में संस्था के संस्थापक सुरेश गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करते हुए गोंडा के ओम साहू को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लखनऊ के वरिष्ठ समाजसेवी व भाजपा नेता दिलीप साहू को राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत किया गया है। साथ ही स्वदेश तेली को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, शशिकांत गांधी राष्ट्रीय सचिव, प्रमोद साहू को राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं डॉ. चिंता मणि को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है।



संस्था का जमीन स्तर पर विस्तार के लिए प्रदेश से लेकर जिला अस्पताल तक संगठन को मजबूत बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इस कड़ी में प्रदेश व जिला स्तरीय टीम गठित करते हुए अधिवक्ता स्वेता सिंह को महिला ईकाई का राष्ट्रीय महासचिव, मंजू सिंह को महासचिव दिल्ली प्रदेश, श्रीमती सुमन साहू राष्ट्रीय कार्यकारणी अध्यक्ष महिला, जितेंद्र कुमार अध्यक्ष पूर्वी दिल्ली, श्रीमती दुर्गावती शर्मा प्रदेश अध्यक्ष महिला, विजय साहू प्रदेश अध्यक्ष झारखण्ड, अर्जुन साहू नगर अध्यक्ष गोण्डा, मकसूद खान जिला सचिव बहराइच, राजाराम गुप्ता बेगूसराय, राम सजीवन साहू जिला अध्यक्ष गोण्डा, अमर चंद्र को जिला अध्यक्ष अमेठी नियुक्ति किया गया है। 

      

भारतीय जागृति मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम साहू ने सभी को सदयस्ता ग्रहण करवाया। सम्मेलन में मुख्य रुप से तिलक राम साहू, राम जगत, अवध बिहारी साहू, सुमित्रा मित्रा, अनिता सिंह, रीना साहू, प्रमोद साहू, मकसूद खान, पुल्ली गुप्ता, प्रेम मौर्या 

सहित भारी संख्या में शामिल हुए l

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top