Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा सोमवार का दिन

0

आज का राशिफल


दिनांक : 01 नवम्बर 2021, दिन : सोमवार

   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन सुखद परिणाम लेकर आएगा। आज परिवार के विलासिता पूर्ण माहौल का लाभ उठाएंगे, जिसमें परिवार के छोटे बच्चे मस्ती करते नजर आएं। आज किसी पैतृक संपत्ति से धन प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण संतोष का अनुभव करेंगे, लेकिन रात्रि के समय आपके घर कुछ अतिथि आगमन कर सकते है, जिसमें धन भी व्यय होगा, लेकिन आप परेशान नहीं होंगे, क्योंकि आपके पास धन अत्यधिक मात्रा में होगा। नौकरी कर रहे जातकों को अधिकारियों से प्रशंसा सुनने को मिल सकती है।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज के दिन आपका मन कुछ दुखी रहेगा, जिसके कारण परेशान रहेंगे। आज अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। आपको अपने खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आज यदि आप पास व दूर की यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण थोड़ा प्रसन्न रहेंगे।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन व्यापार की उधेड़बुन में व्यतीत होगा। आज आप व्यापार में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं जो कि आवश्यक है, लेकिन यदि आज किसी डील को फाइनल करें, तो उसमे दिल व दिमाग दोनों को खोलकर करें, तभी उसमें लाभ उठा पाएंगे। साझेदारी में यदि कोई व्यवसाय चल रहा है, तो वह भी आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। आप किसी मकान, दुकान आदि का सौदा करने जा रहे हैं, तो फिलहाल कुछ समय के लिए रुक जाए, क्योंकि यह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन धन को बढ़ाने की योजना में व्यतीत करेंगे। आज धन का निवेश करने के लिए तत्पर रहेंगे, लेकिन ध्यान देना होगा कि धन शेयर बाजार में निवेश ना करें, नहीं तो वह डूब सकता है। आज  यदि अपने भाइयों से कोई मतभेद चल रहा था, तो वह भी समाप्त होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य से पारिवारिक बिजनेस में आज लाभ हो सकता है। सायंकाल का समय संतान को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ मिलकर जिस व्यवसाय को शुरू करेंगे, उसका भविष्य में भरपूर लाभ मिलेगा। सायंकाल के समय आज परिवार के सदस्य आपके लिए किसी सरप्राइस पार्टी का प्लान कर सकते हैं, जिसमें कोई पुराना मित्र भी आमंत्रित किया जा सकता है, जिसके मिलने से आपको प्रसन्नता होगी। आज आप सुबह से ही एक के बाद एक घर के पिछले कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन आपके लिए मेहनत भर रहेगा। राजनितिक दृष्टिकोण से आपके ऊपर भाग्य की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आज जिस भी कार्य को, आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए करेंगे, उसमें सफलता हासिल करेंगे। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को समर्थन करने का मौका मिल सकता है। संपत्ति का विवाद चल रहा है, तो वह भी आज सुलझ सकता है। सायंकाल के समय किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिनसे आप कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत भी कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा। विद्यार्थियों को आज पढ़ाई में जमकर मेहनत करनी होगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन आपके लिए साझेदारी में कार्य करने के लिए रहेगा। आज आप किसी व्यवसाय को शुरू करना चाहते हैं तो वह आपको भरपूर लाभ दे सकता है। आज किसी को धन उधार देंगे, तो उसके वापस मिलने की संभावना बहुत कम है, इसलिए सावधान रहें। आज संतान की शिक्षा से संबंधित कार्य के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आज जीवनसाथी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। सायंकाल का समय परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजन के कार्य में व्यतीत करेंगे।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आपके ऊपर यदि कोई परेशानी आएगी, तो उसका सामना साहस और निर्भीकता से करेंगे व उसमें सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को यदि किसी प्रतियोगिता परीक्षा दी हुई थी, तो आज परिणाम आ सकता है, और सफलता अवश्य प्राप्त होगी। शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान होने के बावजूद भी आज आप काम को न टालें ।

 

धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आप दूसरों की सेवा में व्यतीत करेंगे, लेकिन इसके साथ-साथ अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय की ओर भी ध्यान देना होगा, नहीं तो भविष्य में आपके लिए कोई आर्थिक संकट खड़ा कर सकता है। परिवार में भी किसी परिवार के सदस्य से कुछ भली बुरी बाते सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आपके मन में निराशा होगी। संतान पक्ष की ओर से कोई संतोषजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। विदेश में रह रहे परिजन से आज फोन पर कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन कुछ चुनौती भरा रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें उनको साथी कर्मचारियों के सहयोग की आवश्यकता होगी, जिसके कारण उस कार्य को सायंकाल तक समाप्त करने में सफल रहेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को आज अपने लाभ के अवसरों को पहचानने की आवश्यकता है, यदि ऐसा नहीं किया, तो वह आपके हाथ से निकल सकते हैं। आज माता जी से यदि आप किसी प्रकार की मदद मांगेंगे, तो वह आसानी से मिल जाएगी।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन राजनीति क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए परेशानी भरा रहेगा। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में कार्य कर रहे लोगों को आज कुछ तनाव मिल सकता है। यदि कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है,तो वह लंबे समय के लिए टल सकता है। नौकरी कर रहे जातकोे को आज अधिकारियों से मदद मांगनी पड़ सकती है। आज धन को शेयर बाजार में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ दे सकता है।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन आपको हर मामले में सावधानी बरतना होगा। यदि आपका कोई पारिवारिक संपत्ति संबंधित वाद विवाद चल रहा है, तो वह भी चुपचाप सहना होगा, नहीं तो रिश्तोे मेे दरार पड सकती है। आज ससुराल पक्ष के व्यक्ति से उधार मांगेंगे, तो आसानी से मिल जाएगा, जिसके कारण यदि कोई कार्य धन की वजह से लटका हुआ है, तो वह भी पूरा हो सकता है। संतान की तरक्की देख आज मन मेे प्रसन्नता होगी।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।

 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82


शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री


शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top