Kanpur, Unnao and Lucknow : कानून मंत्री बृजेश पाठक कानपुर, उन्नाव से लखनऊ पहुंची मां अन्नपूर्णा पुनर्स्थापना यात्रा

0

  • मां अन्नपूर्णा पुनर्स्थापना यात्रा लगभग डेढ़ घंटे विलंब से उन्नाव जिले की सीमा में किया प्रवेश 



प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ


मां अन्नपूर्णा पुनर्स्थापना यात्रा लगभग डेढ़ घंटे विलंब से उन्नाव जिले की सीमा में प्रवेश की। कानपुर से लगे जिले के प्रवेश द्वार शुक्लागंज से सोहरामऊ तक 24 से अधिक स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया गया। मां अन्नपूर्णा के दर्शन यात्रा के रास्ते के दोनों ओर भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। पुष्पवर्षा कर सभी ने मातारानी के चरणों में शीश नवाया। कई स्थानों पर घंटे-घड़ियाल, शंखनाद और मंत्रोच्चार के बीच माता की आरती उतारी गई। कानपुर नगर के गंगा बैराज मार्ग से लेकर बनी पुल तक सड़क किनारे जगह जगह पर माता के दर्शन के लिए भीड़ लगी रही।




काशी से लगभग सौ साल पहले चोरी हुई मातारानी की मूर्ति कनाडा पहुंच गई थी, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास से वापस मिलीं हैं। अब मां अन्नपूर्णा की मूर्ति को वापस दिल्ली से काशी ले जाया जा रहा है। दिल्ली से चली मां अन्नपूर्णा पुनस्र्थापना यात्रा शनिवार को उन्नाव पहुंची। 




कानपुर बैराज से उन्नाव सीमा में प्रवेश करते ही कानून मंत्री बृजेश पाठक ने पूजन-अर्चन कर मां अन्नपूर्णा देवी का आशीर्वाद लिया और उसके बाद मंत्री बृजेश पाठक यात्रा की अगुवाई करते हुए उन्नाव की सीमा में प्रवेश किया। इस दौरान सदर विधायक पंकज गुप्ता, विधायक बंबालाल, श्रीकांत कटियार आदि ने भी माता की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किया।



शुक्लागंज नगर के मरहला चौराहा पर हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर माता का स्वागत किया। इसके बाद सहजनी, मगरवारा, अकरमपुर होते हुए शहर पहुंची। यहां करोवन मोड़, आदर्शनगर नहर, गांधीनगर तिराहा, छोटा चौराहा होते हुए श्रीझंडेश्वर मंदिर , आदर्शनगर नहर पर विश्व हिदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा की। गांधीनगर तिराहे, छोटा व बड़ा चौराहा पर भक्तों ने मां की आरती उतारी। इसके अलावा बड़ी संख्या में महिलाओं ने आरती उतारी। उन्नाव से निकल कर यात्रा दही चौकी, सोनिक, चमरौली, अजगैन में माता के रथ पर पुष्पवर्षा की गई। वहां से नवाबगंज होते हुए कानून मंत्री बृजेश पाठक की अगुवाई में माता अन्नपूर्णा रथ यात्रा ने लखनऊ की सीमा में प्रवेश कर गई। बनी, बंधरा, सरोजनीनगर होते हुए आगे बढ़ती चली आई।



स्वागत को उमड़े नेता व अधिकारी



कानून मंत्री बृजेश पाठक, सदर विधायक पंकज गुप्ता, सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर, डीएम रवींद्र कुमार व एसपी दिनेश त्रिपाठी, एएसपी शशिशेखर सिंह, एसडीएम सत्यप्रिय सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विजेता आदि ने यात्रा का स्वागत किया। अमित वाल्मीकि यात्रा प्रभारी 20 सदस्यों के साथ दिल्ली से गाजियाबाद होते हुए उन्नाव होते हुए लखनऊ की सीमा में प्रवेश किया।


रथ से उतरते गिरीं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष


बनी पुल पर गाड़ी से उतरते समय महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष साधना दीक्षित रथ से उतर नहीं पाई और रथ आगे बढ़ गया। जिससे वह गिर गई। हालांकि उन्हें किसी तरह की कोई चोट नहीं लगी।



टोल टैक्स की पांच लेन कराई खाली


यात्रा के लिये टोल-टैक्स की पांच लेन खाली कर ली गई थीं। लगभग 15 मिनट तक कानपुर जाने वाली लेन फ्री चलती रही। यात्रा के पहले पांच मिनट से कोई वाहन आगे नहीं निकलने दिया जा रहा, इसके लिए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा था। इसके चलते जाम कि स्थिति बनी रही।


Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top