Kanpur Govardhan Puja Festival : कानपुर की भौती गौशाला में गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा, इस्कॉन और द्वारकाधीश मंदिर में अन्नकूट महोत्सव

0

  • शहर भर में घर-घर बनाए गए गोवर्धन, पूजा अर्चना कर संतान की सलामती की मांगी दुआएं



प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, कानपुर

दीपोत्सव के बाद शुक्रवार को गोवर्धन पूजन एवं अन्नकूट महोत्सव इस्कॉन मंदिर और कमला टावर स्थित द्वारकाधीश मंदिरों में परंपरागत रूप से मनाया गया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाया गया। वहीं, भौती गौशाला में गोवर्धन पर्वत बनाकर भक्तगणों ने आरती और पूजन में परिक्रमा की गई।




इस्कॉन मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति ही मंदिर परिसर में विभिन्न प्रकार के पकवानों से अन्नकूट पर्वत बनाया गया। बारी-बारी से भक्तों ने राधा माधव का पूजन-अर्चन कर अन्नकूट महाराज की परिक्रमा की। सुबह से ही अन्नकूट महोत्सव मनाने के लिए इस्कॉन मंदिर में भक्त पहुंचने लगे थे। बारी बारी भक्तों ने अन्नकूट महाराज का पूजन अर्चन किया। उसके उपरांत भोग प्रसाद अर्पित किया गया। राधा माधव के भजनों के बीच अन्नकूट महोत्सव का मनोहारी रूप की अद्भुत छटा देखते ही बन रही थी। 




इस्कॉन मंदिर की ओर से कढ़ी चावल विभिन्न प्रकार के मिष्ठान सब्जियां से अन्नकूट पर्वत का स्वरूप मनाया गया था। विधिवत पूजन अर्चन के बाद विभिन्न प्रकार के पकवानों से बना अन्नकूट पर्वत का भोग प्रसाद स्वरूप भक्तों में वितरित किया गया। इसी प्रकार कमला टावर स्थित द्वारकाधीश मंदिर में भक्तों ने अन्नकूट पूजन अर्चन किया। मंदिर में मिष्ठान फल फूल और सब्जियों से अन्नकूट पर्वत बनाकर आरती पूजन संपन्न किया। हालांकि मंदिर परिसर में इस बार संक्रमण के चलते सीमित भक्तों को ही अन्नकूट पूजन में शामिल किया गया। 



गोवर्धन पूजन का सबसे प्रमुख आयोजन भौती गौशाला में धूमधाम से मनाया गया। गौशाला के सुरेश गुप्ता की देखरेख में विशाल गोवर्धन पर्वत बनाकर आरती पूजन किया गया। गौशाला में पिछले कई वर्षों से गोवर्धन पूजन धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार भी सैकड़ों भक्तों ने पहुंचकर गोवर्धन पूजन किया और सुख समृद्धि की कामना की। गौशाला में गोधन से बने विशाल गोवर्धन पर्वत को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में भक्त पहुंचे। 



यह है मान्यता 

मान्यता है कि देवराज इंद्र के घर को नष्ट करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाया था। इसलिए भक्त गोवर्धन पूजन-अर्चन कर भगवान श्रीकृष्ण से परिवार के कल्याण की कामना करते हैं। किदवई नगर, साकेत नगर, अचार्य नगर, देव नगर, कल्याणपुर, जरौली, शिवाला, बर्रा, नौबस्ता, यशोदा नगर, जवाहर नगर, गांधी नगर, गांधी नगर, अशोक नगर, स्वरूप नगर, सर्वोदय नगर, गीता नगर, काकादेव, गोपाल नगर एवं श्याम नगर समेत शहर के विभिन्न इलाकों में घर-घर गोवर्धन पर्वत बनाकर विधिवत पूजन अर्चन किया। संतान की सलामती के लिए श्रीकृष्ण से मंगलकामनाएं की।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top