Ex CM Akhilesh Yadav says : सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बोले- भाजपा सरकार में आय नहीं, महंगाई बढ़ी

0


प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, मुजफ्फरनगर


जिले के बुढ़ाना में कश्यप सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा क‍ि इस बार किसानों और गरीबों ने तय कर लिया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सफाया करके रहेंगे। किसानों का इस बार इकलाब होगा और वर्ष 2022 में बदलाव होगा। 


उन्होंने कहा क‍ि यहां के लोगों ने कभी समाजवादी पार्टी (सपा) को निराश नहीं किया है। सपा सभी वर्गों, सभी दलों को जोड़ने का काम कर रही है। दूसरे दलों की सरकार ने सपने दिखाकर आपका वोट लिया। सरकार में आने के बाद आपके हक़ को छीना है। अगर अब यह सरकार में आए तो आपसे सब कुछ छीन लेंगे। अख‍िलेश ने कहा क‍ि  भाजपा ने कहा था कि किसानों की आय दोगुनी कर देंगे। किसान भाइयों बताओ आय दोगुनी हुई? आय तो बढ़ी नहीं महंगाई जरूर बढ़ गई। 


सपा मुखिया ने कहा कि वादा किया था कि हवाई चप्पल वाले हवाई जहाज में चलेंगे, लेकिन पेट्रोल-डीजल के इतने दाम बढ़ाए कि मोटरसाइकिल पर चलना भारी हो गया है। ये तीन काले कानून आपके खेतों पर पूंजीपतियों का कब्जा करा देंगे। हम किसानों के साथ है। तीनों कृषि कानूनों का विरोध करते रहेंगे। कहा क‍ि किसानों के साथ नौजवानों के सामने भी संकट खड़ा है। न रोजगार है और न ही खाने-कमाने के साधन। 


अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा क‍ि अगर भाजपा सरकार समय पर गरीबों को आक्‍सीजन दे देती तो सड़कों पर गरीब की मौत न होती। सरकार ने गरीबों को अनाथ छोड़ दिया था। अगर उस वक़्त कुछ काम आया तो समाजवादी सरकार में शुरू की गई एम्बुलेंस। कहा क‍ि सरकार कानून व्यवस्था का राग अलापती है। अब पुलिस निर्दोष लोगों की हत्या कर रही है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा है। अगर इस सरकार में कुछ मिला है तो महंगाई और अत्याचार।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top