Deputy Chief Minister Dr. Dinesh Sharma said in Aligarh – Opposition Parties Gathering mafia in the State Before the Elections : अलीगढ़ में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा बोले- चुनाव से पहले प्रदेश में माफिया इकठ्ठा कर रहे विरोधी दल

0

  • अलीगढ़ के इगलास में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए सभी सीटों पर भाजपा की जीत तय बताई



प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, अलीगढ़


प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने मंगलवार को अलीगढ़ के इगलास में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए सभी सीटों पर भाजपा की जीत तय बताते हुए विरोधी दलों को मुंहतोड़ जवाब देने का पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। कहा, चुनाव से पहले विरोधी दल के नेता प्रदेश में माफिया व तालिबानी सोच के लोगों को इकठ्ठा करने में लगे हैं।


उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल में भाजपा की सरकार की कड़ाई के चलते माफिया प्रदेश छोड़ कर भाग गए थे। दूसरे प्रदेशों में जाकर दुबके थे। जो नहीं गए, वे जेल पहुंच गए। प्रदेश में कहीं कोई दंगा नहीं हुआ। पहले रामलीला से पहले दंगे होते थे। लोग पलायन कर रहे थे। यह मकान बिकाऊ है लिखने की अब किसी को जरूरत नहीं पड़ती। कैराना से पलायन करने वालेे लोग लौट आए हैं।


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में विकास के कामों को रफ्तार मिली है। माफिया को संरक्षण देने वाले दलों के लोग बताएं कि उस समय कहां थे जब कोरोना वायरस से जंग चल रही थी। भाजपा के लोग आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ जनरक्षा में लगे थे। दूसरी राजनीति पार्टियों के लोग जान बचाने के लिए घरों में दुबके हुए थे। एेसे लोगों के मुंह पर अलीगढ़ का ताला लगाने की जरूरत है।


कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद डा. शर्मा गांव सिंघारपुर स्थित सीबी गुप्ता सरस्वती विद्यापीठ में संयुक्त शिक्षा निदेशक, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार व मंडल के चारों जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा भी की।


Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top