Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा शनिवार का दिन

0

 आज का राशिफल


दिनांक : 09 अक्टूबर 2021, दिन : शनिवार

   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 

आज का दिन परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आप किसी सामाजिक समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों के लिए भी विशेष सम्मान प्राप्त होगा। समाज में आपकी कीर्ति बढ़ेगी। लोग आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। शाम के समय आप अपने किसी शत्रु के कारण परेशान नजर आएंगे, लेकिन वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। अगर आप संतान को विदेश में शिक्षा दिलाना चाहते हैं, तो आज दाखिला दिला सकते हैं। शाम के समय आप अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। अपने व्यवसाय की नई योजनाओं की ओर ध्यान लगाएंगे। जिसमें आपको लाभ भी मिलेगा। परिवार में छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइशें  कर सकते हैं, जिन्हे आप पूरा करते नजर आएंगे। 


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June

आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। आज आपके दिमाग में कुछ नए-नए आइडिया आएंगे। ध्यान यह देना होगा कि उन्हें आप अपने व्यापार में तुरंत आगे बढ़ाएं, अगर आपने मन की बात किसी को बताई, तो वह इसका फायदा उठा सकता है। जो लोग आपको अत्यधिक प्रिय हैं, वह आपके साथ विश्वासघात कर सकते हैं, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। सायंकाल आप अपने आराम के लिए भी थोड़ा समय निकालेंगे।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप जो भी कार्य करेंगे, आपको उसके बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। यदि आज आप थोड़ा जोखिम उठाएंगे, तो वह आपको भरपूर लाभ देगा। संतान की शिक्षा से संबंधित आज कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विभाग के प्रस्ताव आएंगे। सायंकाल का समय अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।








सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug

आज का दिन आपके लिए एनर्जी भरा रहने वाला है। विद्यार्थियों को आज मनोरंजन के कार्यों से ध्यान हटाकर पढ़ाई पर लगाना होगा, तभी वह किसी कोर्स में दाखिला ले पाएंगे। आज आपको अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। ऐसा होने पर सावधानी से जाएं, क्योंकि उसमें आपकी किसी प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने का भय है। कार्य क्षेत्र में आज आपके कुछ वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो सतर्क रहें।



कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept

आज का दिन सोच विचार कर चलने का है। आज परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें आपको अपने पिताजी से सलाह लेनी पड़ सकती है। आपको अपने किसी भी कार्य को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है। अगर ऐसा किया तो आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। रात्रि को आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। घर परिवार के किसी सदस्य के लिए निर्णय को लेना पड़े तो सोच विचार कर लें।

तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct

आज का दिन बेहतर परिणाम लेकर आएगा। अगर किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज आपको सोच विचार करना होगा। आज आप पिताजी से सलाह लेकर कार्य करेंगे,तो वह लाभदायक सिद्ध होगा। आपके आस पड़ोस के लोग आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकते हैं, लेकिन आपको उसमें उलझने से बचना होगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसे पूरे उत्साह व लगन के साथ करेंगे।

वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी, उनको पदोन्नति या वेतन वृद्धि दोनों में से कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। आज छोटे व्यापारियों को लाभ कम होगा, वह अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ दिख रहा है। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे।

धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec

आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता से चलने के लिए होगा। आज आपको किसी अपने के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। अपने कामों को छोड़कर दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि लोग उसे आपका स्वार्थ ना समझे। बिजनेस कर रहे लोग यदि आज थोड़ा बहुत जोखिम उठाएंगे, तो वह उनके लिए लाभदायक रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई नया अवसर प्राप्त हो सकता है।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan

आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपने साझेदारी में किसी व्यापार को करने का सोचा है, तो वह लाभदायक रहेगा। ध्यान रहे, अपने व्यवसाय में किसी को भी पार्टनर बनाने से पहले उसके बारे में भली-भांति सोच-विचार जरूर करें। अपने घरेलू कामों को निपटाने के लिए समय निकाल सकते हैं। आज कई काम एक साथ हाथ में आने से आपकी व्याग्रता बढ़ सकती है। उसमें आपको किसी भी गलत निर्णय पर नहीं पहुंचना है। सायंकाल आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb

आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है, इसलिए कोई दिक्कत होने पर अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आपको मौसमी बीमारियां भी अपनी चपेट में ले सकती हैं, इसलिए सतर्क रहें। खानपान में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज दिन उत्तम है। अगर आज किसी डील को फाइनल करेंगे, तो वह लाभदायक सिद्ध होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। छोटे व्यापारियों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 

आज का दिन उत्तम लाभदायक रहेगा। आप अपने व्यापार में किसी प्रकार का जोखिम उठाएंगे, तो वह हितकर रहेगा, इसलिए आज दिल खोलकर जोखिम उठा सकते हैं। आज आप किसी परेशान व्यक्ति की मदद कर सकें, तो यह आपके लिए लाभदायक रहेगा। आप बुद्धि के प्रयोग से सब कुछ पा सकते हैं, इसलिए किसी के बहकावे में आकर कोई निर्णय नहीं लें। आज किसी से कोई बहस होने पर अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, तभी आप तनाव को कम कर सकते हो।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

 

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top