Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा सोमवार का दिन

0

 आज का राशिफल


दिनांक : 04 अक्टूबर 2021, दिन : सोमवार

   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज के दिन आप के चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा, जिसके कारण आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी और हर कार्य को अपनी बुद्धि व विवेक से सफलतापूर्वक पूरा करने में सफल रहेंगे, लेकिन आज किसी की सुनी सुनाई बातों पर भरोसा करने से पहले सोचना होगा कि यह बात सही है या नहीं। व्यापार कर रहे लोगों को आज बड़ी मात्रा में धन हाथ मे आने से वह संतुष्ट रहेंगे। सायंकाल के समय आज परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज आपको स्वास्थ्य के प्रति अधिक सतर्कता बरतनी होगी। यदि कोई कष्ट हो, तो उसमें लापरवाही बिल्कुल ना करें, नही तो भविष्य में वह किसी भयंकर बीमारी का रूप ले सकती है। आज परिवार मे आप कुछ ऐसे खर्चा करेगे, जो मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ सकते हैं, लेकिन बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो यह आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकती हैं। सायंकाल का समय आज जीवन साथी के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत में व्यतीत करेंगे।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन आप महत्वपूर्ण योजनाओं को आरंभ करने में व्यतीत करेंगे। आपने व्यवसाय के लिए जितनी योजनाएं बनाई हैं, उनको एक एक करके अपने व्यापार में आरंभ करेंगे, जो धीरे-धीरे लेकिन बाद में अधिक धन लाभ देने लग  जाएंगी। आपको किसी भी सहयोगी से बुरा बर्ताव नहीं करना है, नहीं तो आपको कष्ट हो सकता है। सायंकाल के समय यदि आपके आस पड़ोस में कोई वाद-विवाद हो, तो उसमें पडने से भी बचना होगा। आज अपनी किस जिद के कारण परेशान होना पड़ सकता है।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज संतान पक्ष की ओर से कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपकी खुशी में चार चांद लगेगे और संतान के भविष्य से संबंधित कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं। आज सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को किसी भी कार्य को लंबे समय के लिए नहीं टालना है, नहीं तो वह  नुकसान का सौदा हो सकता है। राजनीति से जुड़े जातकों के किए गए कार्यों की सराहना होगी।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के जीवन में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा। विद्यार्थियों को आज किसी पर भी भरोसा करने से पहले सोचना होगा, नहीं तो वह उन्हें धोखा दे सकता है। नौकरी से जुड़े जातकों को किसी महिला मित्र के सहयोग से पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। आज का दिन आप किसी परिचित के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। सायंकाल का समय माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन आपको ऊर्जावान बनाएगा। आज आप एक-एक करके अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे। आपके अंदर एक नया जोश और जुनून देखने को मिलेगा, लेकिन आज आपको किसी के बहकावे में आकर किसी भी निर्णय पर नहीं पहुंचना है, नहीं तो वह नुकसानदायक हो सकता है। जीवन साथी की सलाह से किए गए कार्यों में आज सफलता अवश्य प्राप्त होगी। यदि आज व्यापार में जोखिम उठाया, तो बहुत ही सोच समझ कर उठाये, नहीं  तो आपको नुकसान हो सकता है।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को किया हुआ है, तो वह भरपूर लाभ दे सकता है, लेकिन ससुराल पक्ष के किसी सदस्य से कोई वाद विवाद हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह आपके रिश्तो में दरार डाल सकती है। सायंकाल के समय आज किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां की किसी रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात होगी।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज आप जिस भी कार्य को करेंगे। शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान होने के बाद भी पूरे साहस से करेंगे। व्यवसाय कर रहे लोग आज अपने व्यवसाय में स्थल परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार में यदि कोई कलह चल रही थी, तो वह आज फिर से सिर उठा सकती है, जिसमें आपको कुछ भला बुरा भी सुनने को मिल सकता है। यदि आप व्यापार मे किसी को पार्टनर बनाने की सोच रहे हैं,तो उसके बारे में पहले अच्छे से जांच लें, नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है। सायंकाल का समय आज किसी धार्मिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज सेहत के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। यदि आपको कोई रोग पहले से ही चल रहा है, तो उसके कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है, आपको कोई दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है, यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आपको आज ज्यादा लोगों से मिलने से बचना होगा। आज कार्य कुशलता पूर्वक करना होगा, नहीं तो दूसरे आप का फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आपके जीवन में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन लेकर आ रहा है, लेकिन इसके चलते आपको किसी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपको इससे घबराना नहीं है और रात के बाद ही सवेरा होता है। जीवनसाथी की तरक्की  देख आज मन में प्रसन्नता रहेगी। नौकरी से जुड़े जातकों को आज सफलता प्राप्त हो सकती है। आज परिवार के मामले में चल रहे विवादों के लिए पिताजी से सलाह  अवश्य ले, तभी आप उन्हे निपटाने में सफल रहेंगे।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज आपको किसी भी मामले में अतिवादी होने से बचना होगा, नहीं तो वह कोई बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है। जीवन के कड़वे अनुभवों से आप सबक सीखेंगे, जो आगे चलकर लाभ भी अवश्य देंगे। आज अपने अतीत को छोड़कर वर्तमान में कदम आगे बढ़ाना होगा, तभी आप अपने धीमी गति से चल रहे बिजनेस में नई जान डाल पाएंगे। किसी पारिवारिक सदस्यों से आज कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है, जिससे आपके आत्मसम्मान में मजबूती मिलेगी।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन आपकी इच्छाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आज तक जिन सपनों को संजोकर रखा था, आज उनके पूरे होने का समय आ गया है,जिसे देखकर आप प्रसन्न होंगे।निजी संबंधों में यदि कोई वाद विवाद चल रहा है, तो और आप उसे समाप्त करें और आगे बढ़े। यदि आपने कोई नया घर खरीदने का सपना देखा है, तो वह भी इस समय में पूरा हो सकता है, इसलिए आपको लगातार प्रयास करने होंगे, तभी वह पूरे हो पाएंगे।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

 

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31

 

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57


शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

 

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान


शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top