Lakhimpur Kheri Case : यूपी पुलिस पर भड़की प्रियंका गांधी, कहा-छू मत लेना, अपने अफसरों-मंत्रियों से वारंट लाओ

0



प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ


लखीमपुर जाते वक्त पुलिस के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की तीखी बहस हुई। उन्हें हिरासत में लेने के लिए पुलिस को रात भर मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस के साथ प्रियंका गांधी का वीडियो भी कांग्रेस ने ट्वीट किया है।


किसानों की हत्या के बाद लखीमपुर खीरी जा रहीं प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के लिए उत्तर प्रदेश की पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। चप्पे-चप्पे पर नाकाबंदी, हर रास्ते पर बड़े-बड़े अधिकारियों की तैनाती के बाद भी प्रियंका गांधी प्रशासन को चकमा देते हुए आगे बढ़ती रहीं। जैसे ही प्रशासन को पता चलता कि प्रियंका ने रास्ता बदल दिया है, अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। उन्हें हिरासत में लेने के लिए यूपी पुलिस रातभर भागती-दौड़ती रही। 



प्रियंका गांधी से धक्का मुक्की


प्रियंका गांधी के साथ काफी धक्का-मुक्की की गई। प्रियंका का आरोप है कि उन्हें घसीटा व धकेला भी गया। इस बीच, उनकी पुलिस के अधिकारियों के साथ तीखी बहस भी हुई, जिसका वीडियो वायरल हो गया है। इसमें प्रियंका गांधी यूपी पुलिस के अधिकारियों को कानून का पाठ सिखाते हुए दिख रही हैं। प्रियंका के सवालों और गुस्से के आगे यूपी पुलिस के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। 


यही लीगल स्टेटस है तुम्हारा 


 वायरल वीडियो में प्रियंका गांधी यूपी पुलिस के कुछ अधिकारियों के साथ बहस करते हुए दिखाई दे रही हैं। वह कहती हैं- 'इसमें बिठा कर तुम मेरा अपहरण करोगे? ये है लीगल स्टेटस तुम्हारा। मत समझो कि मैं कुछ नहीं समझती....अरेस्ट करो खुशी से जाउंगी मैं। ये जो जबरदस्ती घेर रहे हो, ढकेल रहे हो न... इसमें फिजिकल असॉल्ट, अटेम्प्ट टू किडनैप, किडनैप, अटेम्प्ट टू मोलेस्ट.....समझते हो न। छू कर देखो मुझे, जाकर अपने अफसरों से, अपने मंत्रियों से वारंट लाओ। महिलाओं को आगे मत करो, महिलाओं से बात करना सीखो। तुम्हारे यहां कानून नहीं होगा......इस देश में कानून है। तुम मुझे घसीट कर, ढकेल कर यहां लाए हो। कोई हक नहीं है तुम्हे, कोई हक नहीं है।'

 

मैं उन लोगों से ज्यादा इम्पोर्टेंट नहीं हूं


प्रियंका गांधी वाड्रा का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पुलिस की कुछ महिला अधिकारी दिखाई दे रही हैं। प्रियंका गांधी के साथ उनकी तीखी बहस हो रही है। वीडियो में प्रियंका कहती हुई दिख रही हैं-' ये धाराएं सब पर लगेंगी, सबके नाम के साथ लगेंगी। मैं उन लोगों से इम्पोर्टेंट नहीं हूं, जिन लोगों को तुमने मारा है...समझे। किस सरकार को तुम डिफाइन कर रही हो। जिनको गाड़ी के नीचे कुचला है, मैं उनसे बड़ी नहीं हूं। मुझे वारंट दो। मुझे लीगल वारंट दो। यहां से मैं ऐसे नहीं हिलूंगी। 

"मैं उन किसानों से महत्वपूर्ण नहीं हूं, जिनको तुमने मारा है।"@priyankagandhi जी के ये भाव बता रहे हैं कि वो किस दर्द और पीड़ा के साथ किसानों से जुड़ी हुई है और रातभर सड़कों पर उतरी है।




पुलिस से भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता

              

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को हरगांव इलाके से पकड़े जाने के बाद पीएसी की सेकेंड वाहिनी में लाकर रखा गया है। इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गेट के बाहर धरना दिया। काफी देर तक धरने पर बैठे रहने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अब हंगामा शुरू कर दिया है। आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने बाहर लगे गेट को तोड़ने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस से तीखी नोंकझोंक हुई। कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रियंका गांधी को रिहा करने को लेकर पुलिस से भिड़ गए। धक्का-मुक्की की। कार्यकर्ता पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top