Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा शनिवार का दिन

0

 आज का राशिफल


दिनांक : 30 अक्टूबर 2021, दिन : शनिवार

   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 

आज का दिन शुभ परिणाम लेकर आएगा। नौकरीपेशा जातक यदि किसी छोटे-मोटे पार्टटाइम काम की सोच रहे हैं, उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। अपने मित्र के साथ किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार व बिजनेस में भी लंबे समय से चल रही परेशानियों के बाद कुछ राहत मिलेगी, चारों ओर से आपको शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे। आज का दिन आपकी महत्वाकांक्षा की पूर्ति का दिन रहेगा।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May

आज का दिन खुशनुमा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह का प्रस्ताव लंबे समय से अटका था, आज उस पर मुहर लग सकती है। परिवार में शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आज आप कुछ रुपये बर्बाद करने वाली वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं, लेकिन अपनी आय को ध्यान में रखकर ही करें, नहीं तो भविष्य में पछताना पड़ सकता है। आज अपने लिए कुछ समय निकालने की सोचेंगे।

मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June

आज का दिन उत्तम सफलता के संकेत दे रहा है। फिर भी आपको कुछ अप्रत्याशित लोगों से बच कर रहना होगा, क्योंकि वह आपके बनते हुए काम को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। विधार्थियों को शिक्षा में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। कोई आपकी ज्यादा तारीफ करें, उससे सावधान रहें। व्यापार की प्रगति को देखकर खुद की ही नजर लग सकती है।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July

आज का दिन परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आप दूसरों के कार्यों को बनाने के लिए अपने कार्यों को पीछे छोड़ देंगे, आप को ऐसा नहीं करना है। ऐसा करने पर आपके जरूरी कार्य टल सकते हैं। आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। उनको कोई कष्ट होने पर डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें। परिवार के बढ़ते हुए खर्चों के कारण परेशान रहेंगे। आज धार्मिक आयोजनों में भी कुछ धन व्यय करेंगे।

सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug

आज का दिन कुछ उलझन भरा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से कुछ भली बुरी सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आप का मन परेशान रहेगा। सायंकाल के समय मित्र से बात करके मन को हल्का करेंगे। आपको कारोबार की कोई चिंता सता रही थी, उसका आज समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। नौकरी कर रहे जातक आज अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept

आज अपने किसी भी कार्य को भाग्य के भरोसे न छोड़ें। ऐसा करने पर भविष्य में उसकी वजह से कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आपने किसी भी कार्य को उत्साह में आकर किया, तो वह खराब हो सकता है। अपने किसी मित्र से मदद मांगेंगे, तो वह आज आसानी से मिल जाएगी। नौकरीपेशा जातकों को आज अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct

आज का दिन कुछ उलझन भरा रहेगा। किसी बात को लेकर आप चिंतित रहेंगे, लेकिन वह व्यर्थ का होगा, जिसके कारण आप संतान पर गुस्सा कर सकते हैं। अगर वह नाराज हो जाए तो उन्हें मनाने की कोशिश करनी होगी। अगर आप आज किसी यात्रा पर जाने का सोच रहे हैं, उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। आप आज अपने व्यापार में कोई भी निर्णय दिल व दिमाग दोनों को खोल कर लें, किसी बहकावे में ना आएं।

वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov

आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन है। अगर आप वाहन, मकान और दुकान खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। आज आप जिस भी कार्य को पिताजी से सलाह लेकर करेंगे, वह अवश्य पूरा होगा। आपके द्वारा बनाई गई व्यापार की नई योजनाएं सफल होंगी, लेकिन मन में निराशाजनक विचारों को नहीं आने दें।

धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec

आज का दिन अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें सफलता अवश्य मिलेगी, इसलिए आज आप वही कार्य करने की सोचें, जो अत्यधिक प्रिय हो। जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan

आज का दिन सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि का दिन रहेगा। आज व्यापार में भी यदि आप कुछ बदलाव करेंगे, वह लाभदायक रहेंगे। सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने से मान-सम्मान भी बढ़ेगा और जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आज व्यर्थ के झगड़े व झंझटों से दूर रहना होगा, नहीं उनमें ही उलझे रह जाएंगे। मामा पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। दूसरों की बातों में आकर आप धन का कहीं निवेश न करें।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb

आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों की बॉस से कहासुनी हो सकती है, जिसमें सावधान रहना होगा और वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। विदेश से व्यापार करने वाले जातकों को आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है। संतान के कुछ कार्य से निराशा हो सकती है। आपके पिताजी को आंखों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। आज आप किसी पर भरोसा करके कोई बात बताएं, तो उसमें ध्यान देना होगा कि वह व्यक्ति भरोसे लायक है या नहीं।

मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 

आज का दिन मन मुताबिक परिणाम लेकर आएगा। आपकी उन्नति के सभी मार्ग खुले रहेंगे, लेकिन उन्हें पहचाना होगा। आपने किसी को धन उधार दिया हुआ था, वह आज वापस मिल सकता है। कुछ अन्य रुके कार्यों को भी आज पूरा करने में सफल रहेंगे। सायंकाल का समय आप माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। व्यापार कर रहे लोगों के कुछ मित्र भी शत्रु हो सकते हैं, जिन्हें पहचानने की जरूरत होगी।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। 


शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30


शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9


शुभ वर्ष :   2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

   

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु 


शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना बन सकती हैं। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी हैं। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top