Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

0

 आज का राशिफल


दिनांक : 19 अक्टूबर 2021, दिन : मंगलवार

   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन आपके लिए सिद्धि दिलाने वाला रहेगा। आज संतान पक्ष के लिए आपको यदि कुछ चिंताएं बनी हुई थी, तो वह भी समाप्त होगी। किसी प्रियजन से कोई काम की शुरुआत की थी, तो आज उन कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। सायंकाल के समय अकस्मात तबियत खराबी के कारण आपको कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में सुख समृद्धि लाने के लिए कुछ धन व्यय कर सकते हैं।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से नरम गरम रह सकता है, इसलिए आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, यदि कोई परेशानी हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आज आपको किसी परिजन से धोखा भी मिल सकता है, जिसके कारण आप का मन दुखी होगा। आज सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा और आपके यश की कीर्ति चारों ओर फैलेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आज अपने गुरुजनो से मदद लेनी पड़ेगी।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपका माताजी से कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है, जिसकी वजह से परिवार के सदस्यों के बीच भी अशांति का माहौल रहेगा। आज घर के रखरखाव की वस्तुओं की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय  करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग भी आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज कार्य क्षेत्र में आपके शत्रु बाधा डालने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको सतर्क रहना होगा।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। रोजगार की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं। आज उन्हें कुछ नये अवसर प्राप्त होंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में भी चार चांद लगेगे। घर के किसी सदस्य से संबंधित कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। सायंकाल के समय अक्समात किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। साझेदारी में यदि किसी व्यापार को किया हुआ है, तो उसमें भरपूर सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आप व्यापार के लिए किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन आपके लिए सामाजिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज यदि आप कहीं धन का निवेश करने की सोचेंगे, तो दिल खोल कर करें, क्योंकि आपको भविष्य में इसका भरपूर लाभ अवश्य मिलेगा। आज धर्म-कर्म के कार्यों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसका लाभ भी अवश्य उठाएंगे। आज भाग्य के भरोसे किसी भी कार्य को नहीं छोड़ना है,यदि आपने ऐसा किया, तो कार्य लंबे समय के लिए टल सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को आज उनका मनपसंद काम मिल सकता है।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि पिताजी को कोई शारीरिक कष्ट है, तो उसमें आज वृद्धि हो सकती है, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा। संतान पक्ष की ओर से यदि कोई चिंता थी, तो आज वह समाप्त होगी। आज आपको अक्समात कोई ऐसा कार्य आ सकता है, जिसके कारण रुटीन के कार्य में बदलाव करना पड़ सकता है, लेकिन यदि कोई कार्य अति आवश्यक हो, तो आपको उसे पहले पूरा करने की सोचनी होगी।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा।जो लोग विदेशी कंपनी मे नौकरी करते हैं,तो उसमे सफलता प्राप्त होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में नई ऊर्जा का संचार होगा, लेकिन आज कुछ मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं, इसलिए आज आप पेट दर्द, बुखार आदि जैसी समस्याओं के कारण परेशान रहेंगे। आज अक्समात बड़ी मात्रा में धन हाथ लग सकता है, जिसके कारण आप परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओ की पूर्ति करने में सफल रहेंगे।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप को संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए उतम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आज पिताजी के मार्गदर्शन से जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आपको कुछ ऐसे खर्चे करने पड़ेंगे, जो ना चाहते हुए भी मजबूरी में आपको करने पड़ेंगे। आज आप शत्रु पक्ष आप पर  हावी होने की कोशिश करेगे, लेकिन अपनी बुद्धि का प्रयोग करके उसे बाहर निकलने की कोशिश करनी होगी।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आज व्यवसाय में कुछ नहीं डीलों को फाइनल करने के कारण आप व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे और जीवन साथी नाराजगी जता सकता हैं, यदि ऐसा हो तो उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। सायंकाल के समय आज परिवार के सदस्यों को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज भाई बंधुओ से कोई मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है, लेकिन यदि ऐसी कोई स्थिति आये, तो आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो आपके रिश्तो में दरार पड़ सकती है। नौकरी में आज आपको अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा। आज आपको किसी प्रियजन के लिए भी कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ेगा। आज आप घर के दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आपके लिए खर्चे भरा रहेगा। आज आप बढ़ते खर्चों से परेशान होंगे, जिसके कारण आपकी, परिवार के सदस्यों से भी बहस बाजी हो सकती है। आज नौकरी कर रहे जातकों को प्रमोशन की शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में आ रही धन की समस्याओं से आज मुक्ति मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ यदि आज कोई निर्णय लेंगे, तो वह सफलता देने वाला होगा। सायंकाल के समय यदि आज आपको किसी यात्रा पर जाने का मौका मिले, तो बहुत ही सोच विचार कर जाए।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको कुछ मानसिक तनाव बना रहेगा, जिसके कारण बिजनेस पर ध्यान कम देंगे और आप कुछ डीलों को फाइनल करने से भी पीछे हटेंगे, लेकिन  वह लाभ का सौदा लेकर आ सकती हैं। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हे पहचानना होगा। परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर आज मुहर लग सकती है। आज यदि आपका आस पड़ोस में कोई वाद विवाद पनपे, तो आपको उसमें पड़ने से बचना होगा।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है।


शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28


शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82


शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062


ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री


शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,


कैसा रहेगा यह वर्ष

 

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top