Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

0

 आज का राशिफल


दिनांक : 30 सितंबर 2021, दिन : गुरुवार



मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन मिश्रित परिणाम है। आज आपको परिवार के सदस्यों का हर मामले में सहयोग प्राप्त होगा, जिससे किसी मुश्किल से आसानी से निकल जाएंगे। आज आपको मन में निराशात्मक विचारों को आने से रोकना होगा, नहीं तो वह आप को कमजोर बना सकते हैं। रचनात्मक कार्य में भी आज रुचि बढ़ेगी। संतान पक्ष की ओर से आज थोड़ा परेशान रहेंगे। यदि आपकी बहन व भाई के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो आज उसे समाप्त करने में किसी परिजन की मदद ले सकते हैं।

वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आपको किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से जाना होगा, क्योंकि दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। आज घर परिवार में यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो उनका समाधान अपने पिताजी की मदद से खोजने में सफल रहेंगे। सायंकाल के समय आज अपने जीवनसाथी के साथ कुछ घर के सामान की आवश्यक खरीदारी करने जा सकते हैं। यदि आज किसी व्यक्ति से अपने व्यापार के लिए सलाह लें, तो उसमें अपनी बुद्धि व विवेक का इस्तेमाल करके ही उस पर अमल करें।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको साझेदारी में व्यापार करने से लाभ होगा, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। आज आपको अपने जरूरी कार्य को पूरा करने के लिए एक लिस्ट बनानी होगी, जिसमें यह देखना होगा कि जो कार्य अति आवश्यक है, उससे पहले करें। यदि आपने किसी से धन उधार लिया हुआ है, तो आज उसे उतारने में सफल रहेंगे, जिसके कारण मन प्रसन्न होगा। सायंकाल का समय आज किसी धार्मिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज  किसी मित्र से अपने किसी कार्य को पूरा करने के लिए मदद ले सकते हैं और लेकिन आपकी माता जी के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। जीवनसाथी की सलाह से किए गए निवेश से आज लाभ होगा। किसी परिजन से आज फोन पर कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हो सकती है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में लगन होकर मेहनत करनी होगी, तभी आप सफलता हासिल कर पाएंगे।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन आपके लिए काफी संतोष से भरा रहेगा। आज आप व्यापार में जितना भी धन कामाएंगे, उससे आपको संतोष प्राप्त होगा, जिसके कारण परिवार की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। आज आपको किसी सहयोगी के बहकावे ना आकर अपने व्यापार के किसी भी निर्णय पर नहीं पहुंचना है, यदि पहुंचे, तो वह आपको निराशा ही देगा। सायंकाल का समय आज किसी गंभीर समस्या का हल खोजने के लिए अपने भाई से सलाह ले सकते हैं।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज के दिन आपके कलात्मक कार्य में रुचि बढ़ती नजर आ रही है। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कोई वाद विवाद था, तो उसे भी समाप्त करने में सफल सफल रहेंगे। आज आपको किसी सरकारी कार्य को लंबित नहीं छोड़ना है, यदि ऐसा किया, तो वह भविष्य में आप के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। यदि आज आप किसी संपत्ति के क्रय विक्रय का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को सम्पूर्णता से  जांच लें।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज सामाजिक कार्य में रुचि बढ़ती दिखाई दे रही है, जिसका आप लाभ भी उठाएंगे। आज आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। यदि आज किसी नए कार्य को शुरू करना चाहते हैं, तो उसके दिन उत्तम रहेगा। आज आपको अपने घर में चल रही किसी भी परेशानी से घबराना नहीं है, उसका डटकर सामना करना होगा।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज यदि आपका कोई पैतृक संपत्ति का विवाद चल रहा है, तो वह सुलझेगा और फैसला आपके पक्ष में आएगा, इसलिए आज दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप बिजनेस के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। यदि आज आपका जीवनसाथी से कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसमें सुलह होगी, लेकिन आज आपको किसी भी काम के लिए किसी पर भी आंख बंद कर कर भरोसा नहीं करना है।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपके सामने कुछ ऐसे लेनदार आ सकते हैं, जिनसे आपने पहले कर्ज लिया था, तो वह आज आपसे वापस मांग सकते हैं, जिसके कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को आज नकद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा में सफलता पाने के लिए जुट कर मेहनत करनी होगी। आज आप अपने लिए समय निकालने की सोचेंगे, लेकिन उसमें नाकामयाब रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। आज आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे। आज संतान को यदि किसी प्रतियोगिता में भाग दिलाया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं, जिसमें उनको सफलता प्राप्त होगी। आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति की चिंता कम होगी, क्योंकि आप कम लाभ में ही अपना घर खर्च निकालने में कामयाब रहेंगे।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आपके किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन आपके विरोधी पीछा नहीं छोड़ेंगे। आज आप घर से निकलते समय अपने माता पिता से आशीर्वाद ले। आज आपके सभी कार्य सफल होंगे। सायंकाल के समय नौकरी कर रहे जातकों को अपने अधिकारियों से वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह पदोन्नति में बाधा बन सकते हैं।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन आपके लिए संतान पक्ष की ओर से आशाजनक समाचार देने वाला रहेगा। आज आप  कुछ जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए परेशान रहेंगे, लेकिन सायंकाल तक आपको उनका समाधान मिल जाएगा। आज आपको व्यापार व कार्य क्षेत्र में अपने कुछ शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह हावी होने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। नौकरी कर रहे जातकों ने यदि नौकरी बदलने का विचार बनाया है, तो कुछ समय के लिए रुक जाए।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9,


शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052,

 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु


 शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top