Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक : 05 अगस्त, दिन : गुरूवार



मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन कुछ परेशानी भरा रह सकता है। आजकल आप का परीक्षा का दौर चल रहा है, इस वक्त आप को आप अपने काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है, तभी आप किसी भी कार्य को पूर्ण करके सफल हो पाएंगे। आज आय के नए मार्ग आपके सामने खुलेंगे और पुराने निवेशकों से  लाभ होगा। सायंकाल का समय आज परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थी यदि विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आज एक के बाद एक अच्छी खबर सुनने को मिलती रहेगी, जिससे मन प्रसन्न होगा और उससे लाभ भी अवश्य होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज अपने सीनियर से कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा, जो भविष्य में काम आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग व्यस्तता के चलते साथी के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे, जिससे वह नाराज हो सकते हैं। आज सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपका कोई भारी नुकसान हो सकता है।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन कुछ उत्साह भरा रहेगा। आज एक के बाद एक ऐसी सूचना प्राप्त होगी, जिनको सुनने का आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान लगाना होगा, तभी वह परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आप प्रसन्न चित्त हो उठेंगे। आज व्यवसाय कर रहे लोग व्यवसाय में कुछ नई तकनीक अपनाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है। यदि आपको पहले से कोई कष्ट था, तो उसमें थोड़ी वृद्धि हो सकती है, जिसके कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन उत्तम रहेगा। यदि आपको कुछ परेशानियां थी, तो वह फिलहाल कुछ समय तक सिर नहीं उठाएंगी, जिसके कारण थोड़ी राहत मिलेगी। कार्यालय में आज कार्य का भार बढ सकता है, जिसके कारण थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन अपने साथी की मदद से उसे पूरा करने में सफल रहेंगे।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन सुखद परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आपको बिजनेस के लिए कोई आईडिया आए, तो उसे तुरंत आगे बढ़ाएं। यदि देर की, तो वह फायदा नहीं देगा। यदि आपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने का मन बनाया है, तो कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी परिजन से कुछ गिले-शिकवे थे, तो वह समाप्त होंगे। दोस्तों के साथ रहने से आज कुछ लाभ हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग आपस में किसी गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आज अपने कामों के साथ- साथ दूसरे के कामों के लिए भी भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसके कारण आपको अपने कार्य आगे के लिए टालने पड़ सकते हैं। आज यदि व्यवसाय के लिए कोई निर्णय लेना पड़े, तो उसमें दिल व दिमाग दोनों की सुनना होगा। अगर आप दूसरों की मदद करेंगे, तो आपकी मदद करने वाले भी आगे आएंगे। यदि कोई घर परिवार की पुरानी टेंशन चल रही थी, तो वह समाप्त होगी।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको पारिवारिक बिजनेस मे कोई खतरा हो सकता है। कोई आपका फायदा उठा सकता है और आपका धन फंस सकता है। आपको अपने किसी परिजन से फोन के जरिए कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज सुख-सुविधाओं पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। ऑफिस में साथी भी मिलकर कार्य करके खुश होंगे। आज अपने अधिकारियों से वेतन वृद्धि की बात सुनने को मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न होगा। 


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन उन्नति भरा रहेगा। आज व्यापार में सायंकाल तक कई मुनाफे के सोदै हाथ आएंगे। आज मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं, लेकिन व्यापार में आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, तभी अच्छा धन लाभ अर्जित कर पाएंगे और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। परिवार को लेकर आज आपको कोई अहम फैसला लेना पड़ सकता है। यदि आज परिवार के किसी सदस्य के लिए फैसला लेना हो, तो परिवार के बुजुर्ग सदस्य की सलाह अवश्य लें। सायंकाल का समय परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि कहीं धन का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। संतान के विवाह में आ रही बाधा किसी रिश्तेदार की मदद से दूर होगी। जीवन साथी से यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह भी समाप्त होगा। नौकरी में आपकी साथियों से किसी बात पर बहस बाजी हो सकती है, जिसमें वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा। सायंकाल का समय किसी परिजन के घर जाने का प्लान बन सकते हैं।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन थोड़ा सावधानी से रहना होगा क्योंकि आज शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे और यदि व्यापार में भी आपकी किसी से अनबन हो, तो वह आपका कोई बनता हुआ काम बिगाड़ सकता है। आज किसी भी काम को सोच विचार कर करें। संतान के स्वास्थ्य में कोई समस्या आ सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में जुटना होगा, तभी वह सफलता प्राप्त कर सकेंगे। सायंकाल का समय किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन कुछ खर्चा भरा रहेगा। आज किसी प्रियजन के लिए कुछ खर्चा करना पड़ सकता है, जो ना चाहते हुए भी करना पड़ेगा। आज  संतान की पढ़ाई में आ रही बाधा को दूर करने के लिए गुरु जी से सलाह ले सकते हैं, जो लोग किसी रोग से पीड़ित हैं, उनके कष्टों में आज कमी होगी। ऑफिस में अपने साथियों के साथ मिलकर काम करने से सभी कार्य आसानी से हल करेगे। सायंकाल का समय माता-पिता को देव दर्शन की यात्रा के लिए लेकर जा सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन काफी मेहनत भरा रहेगा। आज हर काम को करने में काफी मेहनत की आवश्यकता होगी। आज यदि कोशिश करेंगे, तो लम्बे समय से रुके हुए कार्य पूरे होगे, जिससे काफी रिलैक्स महसूस करेंगे। आज आस-पास पड़ोस में कोई वाद विवाद हो, तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी चाहिए, नहीं तो कानूनी हो सकता है। ससुराल पक्ष से भी धन लाभ मिलता दिख रहा है।  यदि आपका परिवार में किसी सदस्य से कोई तनाव चल रहा है, तो आज वह समाप्त होगा।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।
 
आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
 
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
 
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।
 
शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top