Big News : यूपी विधानसभा चुनाव में जुटी समाजवादी, बढ़ा रही पार्टी का दायरा

0
प्रारब्ध न्यूज़ ब्यूरो-लखनऊ

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव-2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए समाजवादी पार्टी और उसके सभी 16 प्रकोष्ठ के संगठन, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

इसी क्रम में समाजवादी सदस्यता ग्रहण समारोह, शिक्षा ग्रहण समारोह एवं व्यापारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसके जरिए व्यापारियों को समाजवादी पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक सहारनपुर सदर संजय गर्ग के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष पवन मनोचा द्वारा लखनऊ में विभिन्न व्यापारी प्रतिनिधियों को उनके सैकड़ों साथियों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई।

संजय गर्ग प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी व्यापार सभा  ने गूगल मीट के द्वारा कार्यक्रम में भाग लिया। सदस्यता ग्रहण कर रहे लोगों को समाजवादी पार्टी की उपलब्धियों के बारे में अवगत करा कर जोश भरा।

प्रदेश उपाध्यक्ष पवन मनोचा ने चर्चा के दौरान कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था लचर हो चुकी है। आए दिन हमारे व्यापारियों के साथ लूट,  हत्या एवं सरकारी विभागों द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है।


कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की व्यापार नीति, व्यापारी विरोधी हैं। व्यापारी वर्ग अब समाजवादी पार्टी के साथ है। समाजवादी पार्टी व्यापारी के हितों की ध्यान रखती है एवं उनके सम्मान व सुरक्षा के लिए तत्पर है। 

कार्यक्रम में लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यापारियों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। लखनऊ युवा व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री सुमित गुप्ता, अध्यक्ष व्यापार मंडल निखिल सेंगर, तालकटोरा रोड व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र, आलमबाग जयप्रकाश नगर अध्यक्ष अनुराग पटेल, गोमती नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद दुबे, रोटरी क्लब अध्यक्ष अमित वर्मा, हंस खेड़ा अध्यक्ष लल्लन यादव, निक्सन मार्केट व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोहम्मद जुबेर, व्यापारी नेता नदीम शेख, हंस खेड़ा व्यापार मंडल महामंत्री जय सिंह यादव, हंस खेड़ा व्यापार मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील यादव, नाका परिषद प्रमंडल के इंद्रजीत सिंह, नाका हिंडोला व्यापार मंडल के योगेश केसरवानी, आर्य नगर व्यापार मंडल के चावड़ा, खेड़ा व्यापार मंडल मोहम्मद नसीम, रचित खरबंदा, अर्पित शर्मा, करण गुलाटी, अकील खान, मोहम्मद आसिफ, धनंजय, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद सलीम, हसीब रजा, अली कुरेशी, आफताब आलम, अनिल कश्यप मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजवादी व्यापार मंडल व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन मनोचा, नगर अध्यक्ष सुनील दीक्षित, नगर महासचिव सौरव यादव, प्रदेश सचिव सोनू कनौजिया, डॉक्टर प्रदीप पांडे ने भाग लिया।

कार्यक्रम में महानगर व्यापार मंडल के गणेश कुमार अग्रवाल, मनीष अरोड़ा, नवीन गुप्ता, मनीष वर्मा, कृष्णपाल, अरुण राजपूत, मुन्ना मिश्रा, राजू सिंह, रवि भारद्वाज, विजय यादव, रोहित शर्मा, मनीष अरोड़ा आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top