Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा बुद्धवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक : 28 जुलाई, दिन : बुद्धवार



मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप के पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं, जो भविष्य में लाभ का कारण बनेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान मिलता दिख रहा है। दूसरों की मदद करने से सुकून मिलेगा और किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे और परोपकार के कार्य पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। रात्रि के समय परिवार में किसी सदस्य की सेहत बिगड़ने से आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज के दिन मन प्रफुल्लित रहेगा और परिजनों के साथ आनंदमय व्यतीत करेंगे। नौकरी में वातावरण आज अनुकूल बनेगा और जो करना चाहते हैं, वह करने को मिलेगा। आपके सहयोगी साथ देते नजर आएंगे व उच्च अधिकारियों की कृपा भी प्राप्त होगी। सायंकाल के समय किसी अतिथि के आगमन से आपके घर में काम बढ़ सकता है, लेकिन प्रसन्नता होगी। रात्रि का समय परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। आज जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी, इसलिए उसी कार्य को करने की कोशिश करें, जो अधिक प्रिय हो। उच्च अधिकारियों की कृपा से आज कोई बहुमूल्य उपलब्धी होगी एवं आपकी अभिलाषा पूरी होगी, जिससे मन प्रसन्न होगा और आप परिवार के सदस्यों के लिए कोई पार्टी प्लान कर सकते हैं। आज किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलने का आप लंबे समय से सोच रहे थे।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें परिवार के सदस्यों से मंजूरी मिल सकती है, और मन प्रसन्न होगा। व्यापार में आर्थिक दृष्टिकोण से किए गए कार्यों में आशातीत सफलता प्राप्त होगी और अपने नए आइडिया को भी आगे बढ़ाएंगे, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। सायंकाल का समय परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। राजनीति से जुड़े जातकों को कोई बड़ा पद प्राप्त हो सकता है, जिससे मान सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति भी आसानी से कर पाएंगे। सायंकाल के समय प्रियजनों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आपका लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होने से काफी प्रसन्न नजर आएंगे, लेकिन आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि आपको पेट दर्द आदि की समस्या परेशान कर सकती हैं।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ होने की उम्मीद दिख रही है। सामाजिक क्षेत्र में भी रुचि बढ़ती नजर आ रही है। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। विपरीत परिस्थितियां होने पर क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखना होगा, नहीं तो वह आपके रिश्तो को खराब कर सकता है। व्यापार में सायंकाल के समय अचानक से धन लाभ हो सकता है, जो प्रसन्नता का कारण होगा।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन उत्तम रहने वाला है। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग बनते दिख रहे हैं। व्यापार में आय के नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे। आज भागदौड़ अधिक होने के कारण आपको सायंकाल के समय थकान का अनुभव हो सकता है। मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को अधिक परिश्रम के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन शुभ समाचार लेकर आएगा। आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। संतान पक्ष की ओर से किए गए कार्य से आपका मन प्रसन्न होगा और मान सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन घर व नौकरी दोनों में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों के साथ कहीं सैर सपाटे पर भी जा सकते हैं। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन कुछ व्यस्तता भरा रहेगा। आज घर की आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करें। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आज यदि कोई मामला कोर्ट में चल रहा है, तो उसके लिए आपको चक्कर काटने पड़ सकते हैं। रूपए पैसे का लेन देन यदि किसी प्रियजन से करने जा रहे हैं, तो बहुत ही सोच-विचार कर करें क्योंकि आपका धन फंस सकता है। ऑफिस में किसी से विवाद होने से मन परेशान हो सकता है।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन मन के अनुकूल लाभ लेकर आएगा। आज व्यापार में आशा से अधिक का लाभ की संभावना है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अपने ऊपर भी कुछ धन खर्च करेंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होने से आप मन में हर्ष का अनुभव करेंगे। सायंकाल के समय किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के लिए जा सकते हैं। आज आपको वाहन के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी क्योंकि अकस्मात वाहन के खराब हो जाने से आपका खर्चा बढ़ सकता है।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन कुछ कष्टदायक रहने वाला है। आज जीवनसाथी को अक्समात कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा व भागदौड़ भी अधिक करनी पड़ेगी। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी सलाह अवश्य लें। यदि आज किसी संपत्ति के क्रय विक्रय की सोच रहे हैं, तो उसके सभी वैधानिक पहलुओं को सही से जांच लें, नहीं तो भविष्य में आपको किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार होने से आपका मन प्रसन्न होगा और परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। आज वैवाहिक जीवन का आनंद लेंगे और जीवनसाथी को कहीं दूर की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा।  अपने माता-पिता से सलाह व आशीर्वाद लेकर जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। अपने बिजनेस की बढ़ती हुई प्रोग्रेस को देखकर बहुत प्रसन्न होंगे, जिसके कारण माता-पिता के लिए कोई उपहार भी लेकर आ सकते हैं। विद्यार्थियों को मानसिक व बौद्धिक भार से छुटकारा मिलता दिख रहा है।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं



दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपका मूलांक 1 होगा। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आप आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।
 
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
 
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
 
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री
 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top