Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक :11 जुलाई, दिन : रविवार



मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन उत्तम सफलता लेकर आएगा। आपकी कोई मनोकामना पूरी होने से मन में प्रसन्नता रहेगी, आप खुशी से फूले नहीं समाएंगे, लेकिन सायंकाल के समय कार्य में देरी होने से कुछ परेशानी हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से जो चिंताएं बनी हुई थी,उनका समाधान निकालने में आप सफल रहेंगे। आज आपको परिजनों और प्रियजनों का भी सहयोग मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी के साथ आज अकेले में कुछ समय बताएंगे, जिससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा।


वृष (Taurus)


नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन मध्यम रूप मे फलदायक रहेगा। आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतनी होगी, कोई रोग परेशान कर सकता है, ऐसा हो तो लापरवाही बिल्कुल ना बरतें, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई अधूरा काम भाइयों के सहयोग से पूरा होगा और मन प्रसन्न हो जाएगा, लेकिन फिजूलखर्ची करने से बचना होगा। यदि आपने इस पर रोक नहीं लगाई तो आपको अपनी आर्थिक स्थिति की चिंता सता सकती है।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन आर्थिक मामलों में उत्साह पूर्वक रहने वाला है। आज आप धन कहीं भी निवेश करेंगे, तो वह आपको भविष्य में बड़े लाभ देगा। सायंकाल का समय आप सगे संबंधियों व मित्रों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। यदि आपका धन फंसा हुआ है, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकता है। आज कारोबार में लाभ मिलेगा। आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होती दिख रही है। आपको ससुराल पक्ष से भी मान सम्मान मिलेगा। यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दिया हुआ है, तो वह भी वापस मिलने की भरपूर संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कठिन परिश्रम की आवश्यकता है, तभी सफलता मिलती दिख रही है। आज नौकरी मे भागीदारों से अच्छा सहयोग मिलेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आपका धन व्यय हो सकता है।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आज आप व्यापार में यदि कुछ योजनाओं को लागू करेंगे, तो वह आपको उत्तम लाभ प्रदान करेंगी। किसी पुराने मित्र से हुई मुलाकात आज चेहरे पर मुस्कराहट ला सकती है क्योंकि आप लंबे समय से अपने दोस्त से मिलने का मन बना रहे थे। यदि आपका कोई धन संबंधित विवाद चल रहा है, तो उसमें भी आज आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन कुछ मानसिक तनाव लेकर आएगा। आज आपके पिताजी को यदि कोई रोग परेशान कर रहा था,तो उसके कष्ट में अधिकता हो सकती है, इसके लिए भागदौड करनी पड़ सकती है, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा। विदेश में रह रहे परिजनों से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। बहन के विवाह में आ रही बाधा आज किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से समाप्त होगी। रात्रि का समय आप किसी मांगलिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग अच्छे होंगे।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज आपको व्यापार में बड़ी मात्रा में अचानक धन लाभ होने के योग दिख रहे हैं, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है।  आपको खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा क्योंकि आपको कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अत्यधिक कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिसके कारण कुछ मानसिक तनाव भी परेशान करेगा। आज जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज आपको संतान के भविष्य की चिंता सता सकती है, जिसके कारण आपको कुछ मानसिक तनाव भी रहेगा, लेकिन परिवार के सदस्यों के साथ सलाह मशवरा करने से आपकी चिंता थोड़ी कम होगी। व्यापार में यदि स्थान परिवर्तन करेंगे, तो दिन उत्तम रहेगा। आज परिवार के कुछ सदस्य आपकी कुछ फरमाइशे कर सकते हैं, जिनको पूरा करने के लिए आपको धन खर्च करना पड़ेगा, लेकिन आपको आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा। व्यवसाय में नौकरी में शत्रु पक्ष आज  हावी होने का प्रयास करेंगे, इसलिए सावधान रहें।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपकी सामाजिक क्षेत्र में भी रुचि बढ़ती हुई नजर आएगी, जिससे आपके जन समर्थन में इजाफा होगा। रोजगार ढूंढ रहे लोगों को आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण तनाव थोड़ा कम होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपनी साथी को कोई उपहार भेंट कर सकते हैं, जिससे उनके बीच प्रेम और गहरा होगा। आज आप अपने लिए कुछ समय निकालने की सोचेंगे, लेकिन आप उसमें नाकामयाब  रहेंगे।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। भाई बंधुओं से आपका किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन यदि ऐसा हो, तो आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो वह आपके रिश्ते में दरार डाल सकता है। व्यापार में आज आपको दूसरों पर अधिक भरोसा करने से रोकना होगा, नहीं तो वह आपकी बनती हुई योजनाओं को बिगाड़ने का पूरा प्रयास करेंगे। नौकरी में आज आपके विरोधी भी सक्रिय रहेंगे, इसलिए आपको उनके ऊपर नजर बनाए रखनी होगी। यदि आप किसी से लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन बिल्कुल उत्तम नहीं है।



कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज आपको व्यवसाय से निरंतर लाभ मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी, जिसके कारण आप परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आज किसी मित्र की मदद के लिए भी आगे आएंगे, लेकिन ध्यान देना होगा, कहीं कोई इसे आपका स्वार्थ ना समझे। सायंकाल का समय यदि आपके आसपास में कोई विवाद पनपता है, तो उससे बचना होगा, नहीं तो वह कानून नहीं हो सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें परिवार के सदस्य स्वीकार कर सकते हैं।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन आर्थिक लाभ की संभावना दिखा रहा है, जिसके कारण आपके हाथ में बड़ी मात्रा में धन लग सकता है। यदि आप किसी प्रॉपर्टी के विक्रय का सोच रहे थे, उसके लिए भी आज दिन उत्तम रहेगा। साझेदारी में यदि किसी व्यापार को करने का मन बनाया है,तो वह भी आज कर सकते हैं। नौकरी से जुड़े जातकों को आज पदोन्नति मिल सकती है, जिसके कारण कुछ नए शत्रु भी बना सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो उन्हें उन पर ध्यान ना दे और आगे बढ़कर अपने काम पर ध्यान दें।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा, इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं।

 

आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं।


शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92


शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top