Lucknow News ; Priyanka Gandhi's Two Days Programme in UP प्रियंका गांधी का दो दिन का प्रदेश में कार्यक्रम


कांग्रेस की राष्ट्रीय
महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के दौरे के क्रम में शुक्रवार काे लखनऊ पहुंची हैं। वह दो दिनों तक उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों का मंत्र पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यक्रर्ताओं को देंगीं। साथ ही विभिन्न संगठनों एवं प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगी। 


16 जुलाई


  • दोपहर 1.35 पर हजरतगंज स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचीं।
  • दोपहर 2 बजे पार्टी मुख्यालय पहुंची और प्रेसवार्ता को संबोधित किया।
  • दोपहर 2 से शाम 7 बजे तक पार्टी मुख्यालय में बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया।
  • बैठकों के बाद कौल हाउस जाकर रात्रि विश्राम करेंगी।


17 जुलाई


  • सुबह 10.20 बजे प्रदेश पार्टी मुख्यालय आएंगी।
  • सुबह 10.30 बजे से शाम 7.30 बजे तक बैठकें।
  • अमेठी व रायबरेली के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात।
  • भर्ती घोटाले, रुकी हुई भर्तियों, प्रतियोगी छात्रों, बेरोजगार मंच के पदाधिकारियों के साथ बैठक।
  • पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व जिला व शहर अध्यक्ष और पूर्व फ्रंटल व डिपार्टमेंट के अध्यक्ष के साथ बैठक।
  • फ्रंटल, विभाग, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्यों व ब्लाक प्रमुखों के साथ बैठकें। 

Post a Comment

0 Comments