Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा बुद्धवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक :30 जून, दिन : बुद्धवार


   


मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन सफलता दायक रहेगा। आज  कुछ नई सोच पर कार्य करेंगे, जो आपके व्यापार के लिए उत्तम रहेंगी और आपको लाभ देंगी जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज अपने कार्यों पर कम ध्यान देंगे और ब दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहेंगे। आज अपने स्वभाव में परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे , जिसमें काफी हद तक सफल भी रहेंगे। सायंकाल के समय आपको लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिससे मन में संतोष रहेगा।

वृष (Taurus)


नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज आपके व्यापार में सुबह से ही लाभ के नए नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी, लेकिन आय की तुलना में व्यय अधिक करेंगे, जिसमें आपको संतुलन बना कर रखना होगा, नहीं तो भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आज संतान के भविष्य से संबंधित कोई फैसला लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर लें।  परिवार के वरिष्ठ सदस्य की सलाह से लिया गया फैसला आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन आर्थिक रूप से फलदायक रहेगा। आज  परिवार के सदस्यों की सभी जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे और उन्हे पूरा करने की पूरी कोशिश भी करेंगे। आज आप माता पिता को किसी धार्मिक स्थल पर घुमाने लेकर जा सकते हैं। यदि आज किसी मित्र को आपकी मदद की आवश्यकता हो, तो अवश्य करें। कार्य व्यवसाय में  किसी भी प्रकार की जोर जबरदस्ती आपका नुकसान करा सकती है, इसलिए सतर्क रहना होगा। आज आपको परिवार के किसी सदस्य के लिए कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। आज सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। आज संतान के दायित्वो की पूर्ति  करेंगे। नौकरी में आज आपके ऊपर ज्यादा कार्य दबाव होगा अकेले काम करने की नौबत आ सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे


सिंह (Leo)


नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन आपको किए गए कार्यों में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी, इसलिए आज वही कार्य करने की सोचें, जो अधिक प्रिय हो। आर्थिक दृष्टिकोण से पहले दिनों की तुलना में दिन बेहतर रहेगा, इसके लिए आपको भाई के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी। साझेदारी में यदि आपने कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह भी आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। आज घर में रंगाई पुताई का काम भी करवा सकते हैं, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टिकोण से लिए लाभदायक रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति आपकी रुचि बढेगी। धार्मिक कार्य में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। यदि भविष्य के लिए किसी योजना में निवेश करना पड़े, तो आज खुलकर करें क्योंकि वह आपको भरपूर लाभ दे सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई संतोषजनक समाचार सुनने को मिलेगा। घर में यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है, तो आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो वह आपको परेशानी दे सकती है।


तुला (Libra) 


नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज व्यापार में कई दिनों से चली आ रही लेनदेन की समस्या समाप्त होगी। लंबे समय से रुका हुआ धन भी अपने मित्र के सहयोग से प्राप्त हो सकता है। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। नए व्यवसाय को करने का यदि मन बना रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा, लेकिन आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमे गिरावट आ सकती है। सायंकाल का समय आज जीवनसाथी के साथ कुछ अकेले समय व्यतीत करेंगे।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज व्यापार में कई दिनों से चली आ रही लेनदेन की समस्या समाप्त होगी। लंबे समय से रुका हुआ धन आज मित्र के सहयोग से प्राप्त हो सकता है। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। नए व्यवसाय को करने का यदि मन बना रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा, लेकिन अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमे गिरावट आ सकती है। सायंकाल का समय आज जीवनसाथी के साथ कुछ अकेले समय व्यतीत करेंगे। बुजुर्गों के मार्गदर्शन से आपके व्यापार में चली आ रही समस्या आज समाप्त होगी। आज घर के सदस्यों की कामना पूर्ति में कुछ विलंब कर सकते हैं, जिससे वह आप से गुस्सा हो सकते हैं, लेकिन पूरे होने के बाद वे उत्साहित रहेंगे। 


धनु (Sagittarius)


नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन सामान्य रहेगा। आज अपने लिए कुछ धन खर्च कर सकते हैं, जैसे नए कपड़े, लैपटॉप, मोबाइल इत्यादि खरीद सकते हैं। संतान आपकी मर्जी के विरोध में कार्य करेगी, जिससे आपको थोड़ा कष्ट हो सकता है। नौकरी में आज आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। शासन में सत्ता का भी आपको भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। परिजनों अथवा किसी नजदीकी से आज उपहार मिल सकता है। आज धन के साथ आपके अन्य सुख के साधनों में भी वृद्धि होगी।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज जिस भी कार्य को करने की सोचेंगे, उसमें शुरुआत में रुकावट अवश्य आएगी, लेकिन बाद में वह काम पूरा होगा। यदि आपका कोई सरकारी कार्य अटका हुआ है, तो उसे और लंबे समय के लिए ना टालें, उसे पूरे करने की पूरी कोशिश करें। यदि आप किसी संपत्ति का क्रय-विक्रय करने जा रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को सावधानी से जांच ले, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आपके व्यक्तित्व में एक अलग सा निखार देखने को मिलेगा। आज आपको अपने घर व व्यापार के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी पड़ेगी। यदि आज आपको किसी की कोई बात कड़वी लगती है, तो उसको भी अपने मन में ही रखना होगा। नौकरी में भी आज आपसे कुछ शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आपके मधुर स्वभाव के कारण वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। सायंकाल का समय आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।


मीन (Pisces)


नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। नौकरी में आज अपने सहयोगियों से कुछ गरमा गर्मी हो सकती है, जो आपकी पदोन्नति व आपकी वेतन वृद्धि में बाधा बन सकती है। व्यापार में धन लाभ कम होने से आज कुछ मानसिक तनाव हो सकता है। सायंकाल का समय आज अपने भाइयों के साथ किसी अहम मुद्दे पर विचार विमर्श कर सकते हैं। आपके पिताजी को यदि कोई रोग परेशान कर रहा था, तो उसके कष्ट में आज वृद्धि हो सकती है। यदि आज नौकरी के साथ कोई पार्ट टाइम काम करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9,


शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052,

 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु


शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top