दिनांक :28 जून, दिन : सोमवार
मेष (Arie)
नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
Eng calander month-March/April
आज का दिन निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्य क्षेत्र में कुछ अत्यंत कार्यभार मिल सकता है, जिससे अपने परिवार के सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे। इसको लेकर परिवार के सदस्य नाराजगी भी जता सकते हैं। शाम के समय आपको कुछ तनाव महसूस हो सकता है, जिससे घर में टेंशन हो सकती है। आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए कुछ चुनौती भरा रहेगा। अपने आवश्यक कार्य समय से कर पाएंगे। बाकी बचे हुए कार्य को आगे के लिए टाल सकते हैं।
वृष (Taurus)
नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
Eng calander month-April/May
आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। राजनीतिक क्षेत्र में जुड़े जातकों के प्रतिद्वंदी आज उनसे आगे निकलने का प्रयास करेंगे, जिससे मेहनत अधिक करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी व परिवार के सदस्यों के लिए कुछ समय निकालना होगा। संतान के भविष्य से संबंधित परियोजनाओं पर आज आप निवेश कर सकते हैं। साझेदारी में यदि कोई व्यापार करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए आज दिन बिल्कुल उत्तम नहीं है।
मिथुन (Gemini)
नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
Eng calander month-May/June
आज का दिन अत्यन्त लाभकारी रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपने कुछ समय पहले कुछ योजनाओं को बनाया है तो वह आज से लाभ देना शुरू कर देंगी। कड़ी मेहनत के बाद आपके व्यापार की जटिलताएं समाप्त होंगी, लेकिन अति उत्साह और जोश से कार्य बिगड़ सकता है। प्रेम जीवन में समय ना दे पाने के कारण कुछ तनाव हो सकता है। आपका साथी आपसे नाराज हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें। शाम का समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।
कर्क (Cancer)
नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
Eng calander month-June/July
आज का दिन सामाजिक व धार्मिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। अपनी संतान के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय से संबंधित कई अनुभव आपको प्राप्त होंगे। इससे जुड़े जातकों के विभिन्न क्षेत्रों में साख भी रहेगी। अपने घर के लंबे समय से अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।
सिंह (Leo)
नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
Eng calander month-July/Aug
आज का दिन कुछ परेशानी हो सकती है। आपको नौकरी और व्यापार में अपने शत्रुओं से सतर्क रहना होगा, क्योंकि वह आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकते हैं। व्यापार में अगर आज आर्थिक लेनदेन करना पड़े तो सोच विचार कर करें। अपने पारिवारिक खर्चों को भी नियंत्रण में रखना होगा, नहीं तो आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकते हैं। अपनी आय के अनुसार ही व्यय करना, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या (Virgo)
नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
Eng calander month-Aug/Sept
आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा कर सकते हैं। भाई-बहनों के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। जीवन साथी को कोई उपहार भेट कर सकते हैं, जिससे मान-सम्मान और बढ़ेगा। आपको घर व व्यापार के लिए कोई निर्णय लेना पड़े, तो धैर्य और संयम से ले, नहीं तो परेशानी हो सकती है। शाम का समय अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।
तुला (Libra)
नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
Eng calander month-Sept/Oct
आज का दिन परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे। अपने धार्मिक व सामाजिक कार्यों से अपनी ख्याति से चारो ओर झंडे लहराएंगे। आपको रचनात्मक कार्य करने का भी मौका मिलेगा, जिससे आपके अंदर छिपी प्रतिभा बाहर निकलेगी और आप उसमें कामयाब अवश्य होंगे। आपके व्यापार व घर के कुछ अज्ञात शत्रु नुकसान पहुंचाने के लिए आप की गुप्त बातें जानने की कोशिश करेंगे। आपको उनसे गुप्तता बनाए रखनी होगी। शाम के समय आपके परिवार का माहौल शांतिपूर्ण रह सकता है।
वृश्चिक (Scorpio)
नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
Eng calander month-Oct/Nov
आज रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को उत्तम अवसर प्राप्त होंगे, जिससे भविष्य को संवारने के सपने आसानी से देख पाएंगे। रोजगार की दिशा में कार्यरत उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। आज कारोबार में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती हैं, जिससे आप अपनी नई योजनाओं को आगे बढ़ा पाएंगे। आपको अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आना पड़ सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज आपका वाद-विवाद हो सकता है।
धनु (Sagittarius)
नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे)
Eng calander month-Nov/Dec
आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। आप जिस कार्य को करेंगे, उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। अगर ऑफिस व व्यवसाय में किसी से भी तनाव चल रहा है तो उससे आज मुक्ति मिलेगी। आपके चारों ओर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। व्यापार में भी आपको धन लाभ होगा। अपने शत्रु पर विजय प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। यदि आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। शाम के समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम विवाह में सम्मिलित हो सकते हैं।
मकर (Capricorn)
नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)
Eng calander month-Dec/Jan
आज का दिन आपके व्यापार की स्थितियों में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। लंबे समय से बंद पड़ा हुआ माला बिकना शुरू होगा, जिसमें आपको लाभ अवश्य होगा। अगर नौकरी करते हैं और पार्ट टाइम काम करने का सोच रहे हैं तो आज समय निकालने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में यदि आज किसी से कोई कहासुनी होती है तो सतर्क रहना होगा। आपके शत्रु आपकी छवि खराब करने के लिए ऐसा काम कर सकते हैं। दांपत्य संबंधों में पूर्ण सहयोग और विश्वास का अनुभव करेंगे। किसी उच्च अधिकारी की कृपा से आपका जमीन जायदाद से संबंधित विवाद का समाधान होगा।
कुंभ (Aquarius)
नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)
Eng calander month-Jan/Feb
आज अकस्मात धन लाभ प्राप्त होता दिख रहा है, जिससे आपके मन प्रसन्न होगा। परिवार के सभी सदस्यों के महत्वकाक्षाओं की पूर्ति में सफल रहेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी वृद्ध महिला का साथ मिलने से पदोन्नति हो सकती है। भाइयों से आज किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है, इसलिए कोई विवाद होता है, तो इसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।
मीन (Pisces)
नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
Eng calander month-Feb/March
आज का दिन उत्तम लाभकारी दिख रहा है। आज आप संतान के विवाह से संबंधित कोई फैसला परिवार के बुजुर्ग सदस्य की सलाह से लेंगे। संतान के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। परिवार के सदस्यों में प्रशंसा रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको प्राप्त होता दिख रहा है। व्यापार में आपको आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्य क्षेत्र में भी जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी।
आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं
दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति होते हैं। आपका मूलांक 1 होगा, क्योंकि 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। आपका मूलांक 1 आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं करने देगा। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है।
आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्य प्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इस वजह से सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम
कैसा रहेगा यह वर्ष
नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम है। पदोन्नति के योग हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबरी है। इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा।
if you have any doubt,pl let me know