Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक :22 जून, दिन : मंगलवार


   


मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। आज कार्यक्षेत्र व नौकरी में कुछ अधिकार दिए जा सकते हैं, जिन्हें आप अच्छे ढंग से निभाएंगे, जिससे खुश होकर आपके अधिकारी पदोन्नति भी कर सकते हैं। आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज सभी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। आज संतान के विवाह मे आ रही बाधा दूर होगी। सायंकाल का समय आज माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।


वृष (Taurus)


नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन कुछ भागदौड़ भरा रह सकता है। आज आप घर व परिवार के सभी कार्यों को निपटाने में व्यस्त रहेंगे। सांयकाल के समय किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आज आपका घर परिवार के सदस्यों से कोई वाद-विवाद उत्पन्न हो सकता है, उसमें आपको वाणी को संयत्  रखना होगा और बड़ों की बात मानना काफी हद तक अच्छा होता है, इसलिए उनकी बात मानें। आज परिवार की और से भी आपको सहयोग प्राप्त हो सकता है। 


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन सुखद परिणाम लेकर आएगा। ऑफिस में भी आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है। आज पुराने कर्ज को चुकाने में सफल रहेंगे, जिसमें परिवार के सदस्य आपकी मदद करेंगे, जिससे पारिवारिक एकता बढ़ेगी। सामाजिक व धार्मिक क्षेत्र में भी आप की गति बढ़ती दिख रही है। आज  माताजी को कोई उपहार भेंट कर सकते हैं, जिसमें उन्हें खुशी होगी। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन मिलता दिख रहा है। सामाजिक कार्यों में भी आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


 आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में भी आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी। रात्रि का समय आज कुछ समय परिजनों के साथ व्यतीत करेंगे, इससे आपके हर्षोल्लास में वृद्धि होगी। यदि आप किसी संपत्ति को खरीदने का मन बना रहे थे, तो उसके लिए आज दिन अच्छा रहेगा। आज आपको किसी दोस्त की मदद के लिए भी आगे आना पड़ सकता है। सायंकाल का समय परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं।


सिंह (Leo)


नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन आपके लिए कुछ आश्चर्यचकित करने वाला रहेगा। आज जिस भी कार्य को करेंगे, वह अधिक मेहनत ना किए हुए भी पूर्ण होगा, जिससे हैरानी होगी और अपने सभी कार्यों को आसानी से पूरे करेंगे। दुकान का कार्यालय में आज आप टीम वर्क के जरिए किसी समस्या का समाधान निकालने में कामयाब रहेंगे।  यदि आज व्यापार के लिए कोई निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच-विचार कर लें।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन थोड़ा अलग सा भरा रह सकता है। यदि आज अपने व्यवसाय में आलस्य दिखाएंगे, तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज नौकरी में  महिला सहकर्मी व अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है, जिससे आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। कार्यालय में भी आज कोई नया परिवर्तन होगा, जिससे आपको लाभ अवश्य होगा। यदि आज आपकी नौकरी में अपने से हटकर किसी और की कोई बात करेंगे तो नुक्सान होगा, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा, नहीं तो वह आपका बना बनाया काम बिगड़ सकता है।


तुला (Libra) 


नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा और आज  किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको बिजनेस में फायदा होगा। किसी नए कार्य की शुरूआत करने से पहले संवैधानिक और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज  घर के पुराने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने की कोशिश करेंगे, जिसमें सफल भी होंगे। व्यापार के लिए आपको कुछ यात्रा भी करनी पड़ सकती है, इसका आपको लाभ अवश्य होगा।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन उन्नति के अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आज आपको हर कार्य में खुशी का अनुभव होगा क्योंकि  जिस कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी, इसलिए आज उन्ही कार्य को करने की कोशिश करें, जो आपको अधिक प्रिय हो। कार्यक्षेत्र हो या घर आज सभी उत्तरदायित्वों को आप सफलतापूर्वक निभा लेंगे। यदि कोई कानूनी मुकदमा चल रहा है, तो उसमें सफलता प्राप्त हो सकती है। सायंकाल का समय आज आप माता पिता के साथ देव दर्शन आदि की यात्रा के लिए  जा सकते हैं।


धनु (Sagittarius)


नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आप घरेलू सामानों की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिसमें आपको आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा, नहीं तो वह आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकता है यदि आज आपकी कोई लंबे समय से पुरानी देनदारी चल रही थी, तो आज उससे मुक्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपके सुझावों का स्वागत हो सकता है, जिसके बेहद सुखद परिणाम मिलेंगे, लेकिन यह देख कर आपके कुछ शत्रु भी उत्पन्न हो जाएंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आपके परिवार में आपके भाई व बहन के विवाह का प्रस्ताव मंजूर हो सकता है, जिससे परिवार के सदस्यों ने खुशी की लहर दौड़ेगी। यदि आज कोई रिश्तेदार आपसे उधार मांगे, तो सोच-विचार करें, क्योंकि वह धन बाद में आपके रिश्ते में दरार डाल सकता है। सायंकाल का समय आज आपको परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। यदि आपका लंबे समय से कहीं धन फंसा हुआ था, वह आज आपको प्राप्त हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और उसमें कुछ धन भी व्यय करेंगे। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए आज दिन उत्तम सफलता लेकर आएगा। आज नौकरी से जुड़े जातकों के मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे उनके भविष्य की चिंता कम होगी। विद्यार्थियों को आज रणनीति बनाकर पढ़ना होगा, नहीं तो वह परीक्षा में सफलता नहीं पा सकेंगे।


मीन (Pisces)


नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों के कार्यालय में आज उनके सहयोगी उनके अधिकारियों से चुगली कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहना होगा। व्यापारियों का  कहीं फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। यदि आज किसी संपत्ति की खरीदारी का मन बना रहे थे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। जीवनसाथी की ओर से आज आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। ननिहाल पक्ष से आज आपको धन लाभ प्राप्त होता दिख रहा है।

आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं।


दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।
 
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 1
 
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060
 
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top