Prarabdh Astro : आए जाने कैसा रहेगा बुद्धवार का दिन

0

आज का राशिफल


दिनांक : 05 मई 2021, दिन : बुद्धवार      


   



मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 

  

आज का दिन उन्नति भरा रहेगा। आज अपने मित्रों के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। व्यवसाय में आशानुकुल सफलता मिलने से संतोष होगा, लेकिन बैठे-बिठाए लाभ पाने की आशा ना रखें। यदि शेयर बाजार में कुछ पैसा लगाया हुआ है, तो आज उससे भी भरपूर लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक शांति बनी रहेगी और जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज बड़े अधिकारियों से अनबन नुकसानदायक हो सकती है, इसलिए अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें।


वृष (Taurus)


नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि अपने व्यवसाय में नई योजनाओं पर ध्यान देंगे, तो आपको लाभ हो सकता है। संतान के स्वभाव को देख मन में हताशा हो सकती है और भविष्य के खर्चों को लेकर चिंतित हो सकते हैं, इसलिए अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन को बनाए रखें, नहीं तो भविष्य के लिए चिंतित होना पड़ सकता है। व्यापारियों को आज लाभ प्राप्ति के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। आज किसी परिजन की बीमारी पर भी कुछ खर्चा कर सकते हैं। सायंकाल का समय अपने रूठे जीवनसाथी को मनाने के लिए कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।



मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। क्रोध की अधिकता होने के कारण  अपने परिवार जनों से विवाद होने की आशंका बनी हुई है। दोपहर के समय नौकरी से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे, जिनके लिए आपको परेशान होना नहीं पड़ेगा और छुटपुट लाभ की संभावना बन रही है। सायंकाल के समय आपको राजकीय धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं और मित्रों व परिजनों के साथ हास परिहास में व्यतीत होगा। आज धन लाभ तो होगा, लेकिन खर्च अधिक रहने से आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। विद्यार्थियों को अपनी तैयारियों के लिए पुनरीक्षण का अवसर प्राप्त होगा।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। आज अपने कार्य में ही मस्त रहेंगे और किसी भी विरोधी की आलोचना और अड़चन की ओर ध्यान ना देकर अपने कार्य करते रहें। आप सामाजिक क्षेत्र में मेलजोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। आज अचानक से व्यापारिक यात्रा के भी योग बनते दिख रहे हैं। कोई भी कार्य आरम्भ करने के बाद उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे, जिससे आपका उत्साह बना रहेगा। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा बनेगी। आज आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे, जिससे आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी।


सिंह (Leo)


नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे। यदि आज कोई महत्वपूर्ण कार्य करना पड़े, तो किसी वरिष्ठ या माता जी की सलाह लेकर करें, तो उसमें भरपूर सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र में नई उपलब्धियां आज आपको कड़ी मेहनत से ही मिल पाएंगी और सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। अपने किसी मित्र की सहायता के लिए आगे आइए, जिसने भविष्य में आपकी मदद की थी आज आप ऐसी स्थिति में रहेंगे जिसकी वजह से व्यापार में लाभ के अवसर आपके हाथ से निकलते रहेंगे लेकिन आपका संतोषी स्वभाव रहने से मन मन दुखी नहीं होगा।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन आनंदमय रहेगा। आज विपरीत परिस्थितियां होने पर भी अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा और अपनी वाणी में सौम्यता बनाए रखनी होगी। घर गृहस्ती में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त हो जाएगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज प्रमोशन मिल सकता है। आज दिन भर आप मौज व मनोरंजन के मूड में रहेंगे और मौज को पूरा करने के लिए आवश्यक कार्य को भी नजरअंदाज करेंगे। संतान को उत्तम कार्य करते देख, आज आपके मन में संतोष होगा, लेकिन अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।


तुला (Libra) 


नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन निश्चत परिणाम देने वाला होगा। कार्य क्षेत्र में आज आपके पद व अधिकारों में वृद्धि होती  दिख रही है। इसके लिए आपको प्रतिकर्षण की आवश्यकता होगी, जो समस्याएं दे सकते हैं। समस्याओं के  समायोजित समाधान मिलने से मानसिक अशांति हो सकती है। दूर व पास की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है। आज अपने परिजनों के साथ खरीदारी पर खर्चे कर सकते हैं। आज कार्य में सफलता नहीं मिलने से मन हताशा से भरा रहेगा, इसके कारण क्रोध की मात्रा भी आप में अधिक रहेगी। 


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज आप कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में ही लगे रहेंगे। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज बनेगी। अपनी किसी गलती से सेहत में विकार आने की आशंका बनी हुई है। सायं काल के समय संतान पक्ष से अचानक से समाचार सुनने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ आज आपकी अच्छी सांठगांठ बनेगी। इसके प्रमोशन की संभावना बन रही है। लेखन एवं कला क्षेत्र से जुड़े जातकों को प्रतिभा प्रदर्शन का मौका मिलेगा। सायंकाल का समय अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।



धनु (Sagittarius)


नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज किसी बड़े अधिकारी की कृपा आप पर बरसेगी। आपका लंबे समय से रुका हुआ धन आज प्राप्त हो सकता है। आज पिताजी से आपकी कुछ बहस बाजी हो सकती हैं, लेकिन दिल पर ना लें जल्दबाजी में आज बिना विचार किए कोई भी कार्य ना करें, नहीं तो नहीं तो नुकसान हो सकता है एवं आपका कार्य बिगड़ सकता है। सायंकाल के समय व्यापार की कोई डील आज फाइनल हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सायंकाल का समय परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।



मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज कार्य क्षेत्र में अपने कार्य पर फोकस रखना होगा, नहीं तो आपके वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। आज किसी समस्या का समाधान निकालने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ विचार विमर्श करेंगे। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। आज आपके तेज और पराक्रम में भी वृद्धि होगी, जिससे शत्रुओं का मनोबल टूटता दिखेगा। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद लंबे समय से चल रहा है, तो वह आज समाप्त हो सकता है।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन लाभ के नए-नए अवसर लेकर आएगा। आज व्यापार में भी दिनभर समझो दोनों हाथों में लड्डू रहेंगे। यदि किसी कार्य में निवेश करना चाहते हैं, तो नि:संकोच होकर करें क्योंकि इसका आपको भरपूर लाभ मिलेगा। परिवार में आज कोई वाद-विवाद पनप सकता है, जिसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो रिश्तों में दरार पड़ सकती है। घर गृहस्ती के उपयोग की प्रिय वस्तु आज खरीदी जा सकती है। आज आपके किसी पुराने परिचित से बहुत दिनों लंबे समय बाद भेंट होगी। सायंकाल के समय आप देव दर्शन का लाभ उठाएंगे।



मीन (Pisces)


नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन अनुकूल रहने से आप शारीरिक व मानसिक रूप से खुशी का अनुभव करेंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी कंपटीशन में भाग लिया है, तो उसमें आज सफलता मिल सकती है। परिवार में आज किसी के विवाह की बात चल सकती है। अध्यात्म के प्रति आज आपकी रूचि बढ़ेगी। सायंकाल के समय में आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज आपको सामाजिक क्षेत्र पर दिए योगदान के लिए प्रशंसा मिलेगी। उधारी की वसूली के लिए आज यदि जाना है, तो उसके लिए दिन उपयुक्त रहेगा। आज संतान के भविष्य से संबंधित समस्याओं को हल करने के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। 

 

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। 


शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23  

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50


 शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052   

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।   

 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top