- जिला प्रशासन ने ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने के लिए सशस्त्र बल से मिलाया हाथ
कोरोना वायरस महामारी की वजह से ऑक्सीजन की खपत बढ़ गई है। मांग पूरी करने के लिए 24 घंटे ऑक्सीजन संयंत्र को चलाना पड़ रहा है, जिससे प्लांट में खराबी आ गई थी। इस समस्या को दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने सशस्त्र बल से हाथ मिलाया है। ऑक्सीजन प्लांट की मरम्मत के लिए सशस्त्र बल ने कमान संभाल ली और समय से मरम्मत कर दी है। अब जिला प्रशासन सेना की मदद से ऑक्सीजन की आपूर्ति तेजी से बढ़ाएगा।
सेना की तकनीकि टीम ने की मरम्मत
आगरा में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने के लिए खराब ऑक्सीजन प्लांट की मरम्मत स्थानीय प्रशासन ने सेना की मदद से कराई है। प्लांट में हुई क्षति के आंकलन के लिए सेना ने 27 अप्रैल को एक तकनीकी टीम तैनात की। टीम ने एयर सेपरेटर यूनिट में एक बड़ी दरार और कई रिसावों की पहचान की। बारह घंटे में टीम ने सभी दरारों और रिसावों की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया।
अहमदाबाद से रातोंरात मंगाया कंपोनेंट
ऑक्सीजन उत्पादन करने के लिए महत्वपूर्ण घटक की आवश्यकता थी, जिसके लिए वायु सेना के एक विमान ने 29 अप्रैल की रात अहमदाबाद से कंपोनेंट के लिए उड़ान भरी। उस कंपोनेंट को फिट करने और संयंत्र को चालू करने के लिए आगे की प्रक्रिया को पूरा किया गया। ऑक्सीजन प्लांट की मरम्मत का कार्य 29 अप्रैल की आधी रात पूरा कर लिया गया।
आज से शुरू हुई आपूर्ति
ऑक्सीजन प्लांट से 30 अप्रैल की सुबह 7:30 बजे तक आगरा के सरकारी और निजी अस्पतालों के लिए 240 और सैन्य अस्पताल के लिए 40 सिलेंडर सफलतापूर्वक भरे गए। इस प्लांट से रोजाना 1500 से अधिक ऑक्सीजन सिलिंडर भरे जाने की उम्मीद जताई गई है। आगरा में स्थानीय प्रशासन और सशस्त्र बलों के सहयोग से कोविड के खिलाफ जंग में ऑक्सीजन की उपलब्धता में सुधार किया गया है।
0 Comments
if you have any doubt,pl let me know