Prarabdh Dharm-Aadhyatm : आज का पंचांग एवं पर्व-त्योहार (25 अप्रैल, 2021)

0

25 अप्रैल, दिन : रविवार

विक्रम संवत : 2078 (गुजरात - 2077)


शक संवत : 1943


अयन : उत्तरायण


ऋतु : ग्रीष्म


मास : चैत्र


पक्ष : शुक्ल


तिथि : त्रयोदशी शाम 04:12 बजे तक तत्पश्चात चतुर्दशी


नक्षत्र : हस्त 26 अप्रैल रात्रि 01:55 बजे तक तत्पश्चात चित्रा


योग : व्याघात सुबह 08:15 बजे तक तत्पश्चात हर्षण


राहुकाल : शाम 05:25 बजे से शाम 07:01 बजे तक


सूर्योदय : सुबह 06:13 बजे


सूर्यास्त : संध्या 19:00 बजे


दिशाशूल : पश्चिम दिशा में


पंचक

4 मई रात्रि 8.41 बजे से 9 मई सायं 5.30 बजे तक


1 जून रात्रि 3.57 बजे से 5 जून रात्रि 11.27 बजे तक


28 जून प्रात: 12.57 बजे से 3 जुलाई प्रात: 6.15 बजे तक


एकादशी

07 मई, शुक्रवार वरुथिनी एकादशी

23 मई, रविवार मोहिनी एकादशी

06 जून, रविवार अपरा एकादशी

21 जून, सोमवार निर्जला एकादशी

प्रदोष


08 मई : शनि प्रदोष

24 मई : सोम प्रदोष व्रत

07 जून : सोम प्रदोष व्रत

22 जून : भौम प्रदोष

अमावस्या

वैशाख अमावस्या : मंगलवार, 11 मई 2021

ज्येष्ठ अमावस्या : बृहस्पतिवार, 10 जून 2021

पूर्णिमा

26 अप्रैल, सोमवार : चैत्र पूर्णिमा

26 मई, बुधवार : बुद्ध पूर्णिमा

व्रत पर्व 


अनंग त्रयोदशी


विशेष 


त्रयोदशी को बैंगन खाना मना होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)


रविवार के दिन ब्रह्मचर्य पालन करें तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)


रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)


रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)


स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।

  

यह भी जानें


वास्तु शास्त्र


अगर घर में देवी-देवताओं के चित्र लगे हों तो घर में कई तरह की परेशानियां दूर हो जाती हैं। घर में सुख-शांति बनी रहती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में हनुमान जी की तस्वीर लगाने से कई लाभ मिलते हैं। अगर घर में वास्तु के नियमानुसार सही दिशा में सही तरह से हनुमानजी की तस्वीर लगाई जाए तो कई लाभ हो सकते हैं।


1. हनुमानजी बाल ब्रहमचारी हैं। इसलिए उनकी तस्वीर बेडरूम में नहीं लगानी चाहिए। बेडरूम में लगाई गई हनुमानजी की तस्वीर शुभ फल नहीं देती।


2. भगवान हनुमानजी की तस्वीर घर या दुकान में दक्षिण दिशा की ओर लगाना सबसे अच्छा माना जाता है। क्योंकि हनुमानजी ने अपनी शक्तियों का प्रयोग दक्षिण दिशा की ओर दिखाया था।


3. घर में पंचमुखी, पर्वत उठाते हुए या राम भजन करते हुए हनुमानजी की तस्वीर लगाना सबसे अच्छा होता है। इससे घर के सभी दोष खत्म हो जाते हैं।


4. उत्तर दिशा में हनुमानजी की तस्वीर लगाने पर दक्षिण दिशा से आने वाली प्रत्येक नकारात्मक शक्ति को हनुमानजी रोक देते हैं। इससे घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है।


5. जिस रुप में हनुमानजी अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर रहे हों, ऐसी तस्वीर घर में लगाने से किसी तरह की बुरी शक्ति घर में प्रवेश नहीं कर पाती।


6. हनुमानजी की तस्वीर पर सिंदूर जरुर लगाना चाहिए। ऐसा न कर पाने पर सिंदूर का केवल तिलक भी किया जा सकता है। इससे सभी मनोकामनाएं जरुर पूरी होती हैं।


Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top