Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

0

 


आज का राशिफल

दिनांक : 16 अप्रैल 2021, शुक्रवार


मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 

  

आज का दिन निश्चित परिणाम लेकर आएगा। कार्य क्षेत्र में सफलता के लिए जरूरत से ज्यादा मेहनत की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में दिन आपके पक्ष में रहेगा। कारोबार में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। सायंकाल अतिथियों के आगमन से खर्च बढ़ सकता है। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें सभी सदस्य बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में विरोधी परेशानी पैदा कर सकते हैं। विद्यार्थियों को आज परीक्षा से संबंधित कोई जरूरी सूचना प्राप्त हो सकती है।


वृष (Taurus)


नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कुछ समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिल सकती है। किसी जरूरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। कला व साहित्य में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े बुजुर्ग के सहयोग से व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्य की अनुकूलता से नौकरी या कारोबार में प्रगति मिलने के योग हैं। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आप पुण्य कार्य पर धन खर्च करेंगे। संतान के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं।



मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन सफलतादायक रहेगा। बुद्धि और कार्यकुशलता से जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे, उनमें सफलता मिलेगी। सायं काल किसी मित्र या रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। मनोरंजन में कुछ समय व्यतीत होगा। आज कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी में धन खर्च कर सकते हैं, लेकिन आय और व्यय में संतुलन बना कर चलना होगा, नहीं तो भविष्य में परेशानी हो सकती है। राजनीतिक क्षेत्र में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, वह आज समाप्त होगी।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज सामाजिक व राजनीति के क्षेत्र में प्रगति के योग बन रहे हैं। बेवजह खर्च करने के बजाय खर्चों पर कटौती करें अन्यथा कष्ट उठाना पड़ सकता है। अपनी उपलब्धियों का जिक्र सभी से नहीं करना है, नहीं तो परेशानी उठानी पड़ सकती है। व्यापार में यदि कोई रुकावट आ रही है, तो वह पिताजी की सलाह से समाप्त होगी। जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइस प्लान कर सकते हैं। संतान के भविष्य की थोड़ी चिंता सता सकती है।


सिंह (Leo)


नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


भाई बहनों से संबंधित विषयों को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भी कुछ बदलाव हो सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ खटपट रह सकती है, इसलिए साहस और धैर्य से काम लें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी ना करें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। बिजनेस में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। रुका हुआ धन वापस आने की संभावनाएं दिख रही हैं। सायंकाल यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ी दिखेगी। पुरानी यादों से मन में खुशी रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में आ रही बाधा को दूर करने के लिए गुरुजनों का सहयोग मिलेगा। 


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। राजनैतिक व सामाजिक क्षेत्र में तनाव की स्थिति रहेगी। विद्यार्थियों को भी परीक्षा में सफलता के लिए निरंतर परिश्रम की आवश्यकता है। बिजली उपकरणों से कोई खिलवाड़ ना करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। यदि सही निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो सोच समझ कर करें, नहीं तो भविष्य में जोखिम उठाना पड़ सकता है। आज परिवार में संपत्ति को लेकर कुछ तनाव हो सकता है। सायंकाल घर के बुजुर्ग सदस्यों से इस मुद्दे पक विचार-विमर्श कर सकते हैं।



तुला (Libra) 


नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन उत्तम सफलतादायक रहेगा। पराक्रम में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता के शीर्ष पर पहुंचेंगे। अचल संपत्ति के व्यपार से आज लाभ होगा। मार्केटिंग-सेल्स से जुड़े लोगों को सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आज कुछ नये अनुबंध हो सकते हैं। नई योजना पर काम शुरू करने के लिए दिन उत्तम है। कोई कानूनी विवाद लंबे समय से था, उसमें आज विजय प्राप्त हो सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि आज धन उधार देना पड़े, तो सोच लें क्योंकि उसके वापस आने की संभावना कम है।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन विशेष परिणाम लेकर आएगा। संतान से संबंधित कोई सुखद समाचार सुनने को मिलेगा। आप के प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। किसी पुरानी समस्या का आज निदान हो सकता है। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में परिश्रम की आवश्यकता है। शत्रु पक्ष कमजोर रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए सचेत रहें। संतान को किसी कोर्स में दाखिला दिलाने में व्यस्तता अधिक रहेगी।


धनु (Sagittarius)


नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन निश्चित परिणाम लेकर आएगा। नौकरी में आज कोई झूठा आरोप लगा सकता है, इसलिए सतर्क रहना होगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा पर जाने से पहले जरूरी दस्तावेज अवश्य चेक करें। परिवार में आज कोई विवाद हो सकता है, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा और वाणी में सौम्यता लानी होगी। व्यवसाय में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष को लेकर आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन व्यवस्था व प्रगति लेकर आएगा। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष प्रगति होकर समाज में मान सम्मान मिलेगा। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में नए संपर्क बनेंगे, जिससे जनसमर्थन भी बढ़ेगा। यदि नौकरी में हैं तो अपने किसी सहयोगी से सोच समझ कर ही बात करें नहीं तो आपकी बात उनको बुरी लग सकती है। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलता दिख रहा है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर आज थोड़ा चिंतित हो सकते हैं।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज धन के लेनदन में सावधानी बरतनी होगी। पारिवारिक कार्यों को निपटाने में दौड़-धूप अधिक रहेगी। आज कुछ नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जिनसे दूरगामी फायदा मिल सकता है। कार्यकुशलता से दूसरों को प्रभावित करेंगे। सायंकाल किसी विशेष कार्य पर जाने से मन में उत्साह रहेगा और आप जीवन साथी के लिए कोई उपहार भी खरीद सकते हैं। खर्चों की अधिकता की वजह से कर्जा भी लेना पड़ सकता है। कार्यकुशता से दूसरों को प्रभावित करेंगे। यदि कुछ धन कहीं अटका है, तो वह आज प्राप्त हो सकता है। माताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।




मीन (Pisces)


नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन निश्चित परिणाम लेकर आएगा। मन में भक्ति भाव का विकास होगा। व्यवसाय में प्रतिद्वंदी आपका सिर दर्द बने रहेंगे। दूर रह रहे भाई बहनों से संपर्क हो सकता है। विदेशी व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। रात्रि के समय मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आयात व निर्यात से जुड़े लोगों को आज फायदा होगा। ज्ञानी व अनुभवी व्यक्ति की सलाह व आशीर्वाद से बिजनेस में लाभ होगा।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।


शुभ दिनांक : 7, 16, 25


शुभ अंक : 7, 16, 25, 34


शुभ वर्ष : 2023


ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु


शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून


कैसा रहेगा यह वर्ष


आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top