Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा आपका दिन

0


आज का राशिफल

दिनांक : 15 अप्रैल 2021, गुरुवार


मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 

  

आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। बीमा व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा, लेकिन घरेलू खर्च से मानसिक तनाव हो सकता है। यदि कोर्ट में कोई नया मामला चल रहा है, तो स्थिति आज आपके पक्ष में दिखेगी। कार्य क्षेत्र में कोई सहयोगी विश्वासघात कर सकता है, इसलिए सावधानीपूर्वक कार्य करें। विद्यार्थियों की शिक्षा में सायंकाल सभी बाधाएं दूर होंगी।


वृष (Taurus)


नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। संतान के भविष्य से संबंधित कोई शुभ सूचना मिल सकती है। व्यापारियों को कोई सुखद सूचना मिल सकती है, जिससे उन्हें कुछ यात्रा भी करनी पड़ेगी। सायंकाल किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। भाइयों की मदद से सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्य करने की इच्छा भी जागृत होगी। मामा पक्ष से लाभ होता दिख रहा है। अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसकी आवभगत में लगे रहेंगे।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन राजनीति से जुड़े जातकों के लिए उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे, लेकिन सचेत रहना है। कार्यकुशलता से हर समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है। अपने खर्चों पर नियंत्रण करें और समझदारी से धन का व्यय करें। माता जी से किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति बनती दिख रही है, लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज जीवनसाथी की भावनाओं और आवश्यकताओं का ध्यान रखें, जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी और प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। आज खोई हुई चीज मिलने के आसार दिख रहे हैं। विद्यार्थियों को गुरुजनों का सहयोग मिलेगा, जिससे लक्ष्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। प्रशासन के सहयोग से कार्य और जरूरी दस्तावेजों भी पूरे होंगे। आज सामाजिक सेवा में भी कुछ धन व्यय करेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए आज विवाह के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।


सिंह (Leo)


नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन निराशाजनक रहेगा। व्यापार में प्रतिद्वंदी आपका सिर दर्द बने रहेंगे और कार्यों में विध्न डाल सकते है। संतान के भविष्य से संबंधित आज आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। आपके मार्गदर्शन से लोगों का फायदा होगा, जिससे सामाजिक दायरा बढ़ेगा और लोग आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। सायंकाल किसी पुराने मित्र से मुलाकात आनंददायक रहेगी। कारोबार में प्रगति के लाभ बनते दिख रहे हैं, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। 


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। परिवार और कार्य क्षेत्र में बनी असमंजस की स्थिति का आज अंत होगा। सभी कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। किसी प्रियजन से आज कोई उपहार मिल सकता है। ननिहाल पक्ष से संबंधों में मधुरता आएगी। सायंकाल मौज मस्ती में व्यतीत होगा। कारोबार में आ रही रुकावट समाप्त होगी। नौकरी से जुड़े जातकों को आज प्रमोशन मिल सकता है। कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें।



तुला (Libra) 


नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


छात्र अपने भविष्य के प्रति जागरूक रहें, तभी सफलता की सीढ़ी चढ़ पाएंगे। व्यवसायिक यात्राएं मुश्किल भरी हो सकती हैं, भविष्य में उसका लाभ अवश्य मिलेगा। संतान के विवाह संबंधी समस्या खत्म होगी और प्रस्ताव पर बातचीत पूरी होती नजर आएगी। आज कोई अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। सायंकाल माता-पिता के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत में करेंगे।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कई प्रकार के विवाद आ सकते हैं, लेकिन धैर्य रखकर सभी को संभालना होगा। राजकीय क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय उत्तम रहेगा। उनका मान सम्मान बढे़गा। कार्य क्षेत्र में अपने कार्य कौशल में सुधार लाएं, जिससे मुसीबतें कम होंगी। सायंकाल किसी सामाजिक राजनीतिक कार्यक्रम में समय व्यतीत होगा। पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद का किसी बड़े आदमी की सलाह से समाधान होगा। घरेलू और व्यावसायिक वातावरण काफी व्यस्त रहने वाला है।


धनु (Sagittarius)


नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन उत्तम सफलता दायक रहेगा। यदि आप किसी विवाद से गुजर रहे हैं, तो स्थितियां आज पक्ष में नजर आएंगी। अपनी वाणी से सभी को संतुष्ट करेंगे और कुछ भविष्य के लिए भी निर्णय लेंगे। लव लाइफ में मधुरता आएगी। लंबे समय से रुके कार्याें को पूरा करने का मन बना सकते हैं। ससुराल पक्ष से किसी व्यक्ति से कोई विवाद हो सकता है, लेकिन जीवन साथी आपके साथ खड़े नजर आएंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, क्योंकि पेट से संबंधित कोई समस्या आज परेशान कर सकती है।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन खुशहाली लेकर आएगा। भविष्य की योजनाओं को पूरा करने के लिए विशेषज्ञ से सलाह लेंगे। व्यापार में किसी बड़े लाभ के चक्कर में भाग दौड़ करने के लिए भी तत्पर रहेंगे। सायंकाल माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा, जिससे कार्य बनते नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में स्थित सुधरने लगेगी और एक-एक करके कार्य बनते चले जाएंगे। संतान आपके व्यापार में हाथ बटाएगी।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज व्यापार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। आपके कार्यों में अवरोध भी हो सकते हैं। पिताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा और भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से पहले उनकी सुरक्षा के इंतजाम करने होंगे। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और मानसिक शांति मिलेगी। कई कार्य एक साथ आने से भागदौड़ वाली स्थिति रहेगी। जीवनसाथी का आर्थिक सहयोग मिलेगा, जिससे आप किसी नए कार्य करने की योजना बना सकते हैं।




मीन (Pisces)


नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। व्यावहारिक शिक्षा क्षेत्र का विकास होगा। नए अवसरों का फायदा उठाकर व्यापार की योजनाएं बनाएंगे। संतान के विवाह का प्रस्ताव प्रबल होगा। प्रेम जीवन में नया अध्याय जुड़ेगा। कहीं निवेश करने का सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। कर्ज से राहत मिलेगी और धन कोष में वृद्धि होगी। साझेदारी में यदि कोई व्यापार करना चाहते हैं, उसका भविष्य में लाभ मिलेगा। परिवार और रोजगार दोनों को ठीक तरह से संभाल कर चलना होगा, नहीं तो एक काम को सही करने के चलते दूसरा काम खराब हो सकता है।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं हैं।


आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है, जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी, लेकिन आप दिल के बुरे नहीं हैं।



शुभ दिनांक : 6, 15, 24


शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78


शुभ वर्ष : 2022, 2026


ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी


शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी


कैसा रहेगा यह वर्ष


लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।


नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top