आगरा में भीषण सड़क हादसा, नौ लोगों की मौत

0

 -दिल्ली हाइवे पर तड़के स्कापियो और कंटेनर में टक्क्रर

-एत्मादपुर के पास हुई घटना के सभी शिकार बिहार के

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, आगरा।

उत्तरप्रदेश के आगरा में गुरुवार सुबह दिल्ली हाइवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। टुंडला से मथुरा की तरफ जा रही तेज रफ्तार स्कापियो कार अनियंत्रित होकर हाइवे की दूसरी लेन पर चली गई। इसी बीच दिल्ली की तरफ से आ रहे कंटेनर में सामने से जा भिड़ी। तड़के हुए हादसे के बाद मची चीखपुकार से आसपास के लोगों ने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर घायल हो गए।मृतकों में 7 गया, बिहार के और दो चतरा, झारखंड निवासी हैं।


तड़के पांच बजे हुआ हादसा

 गुरुवार सुबह आगरा में नेशनल हाईवे-19 पर यह हादसा तड़के सुबह 5.15 बजे हुआ। टुंडला की ओर से आ रही स्कॉर्पियो अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ने के बाद दूसरी तरफ पहुंच गई। इसी बीच रामबाग की ओर से कंटेनर आ गया और दोनों में जोरदार टक्कर हो गई। स्कॉर्पियो में टक्कर मारने के बाद कंटेनर छोड़कर चालक और क्लीनर मौके से फरार गए। हादसे में स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें सवार लोग फंस गए। लोगों ने स्कॉर्पियो में फंसे चार घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा दिया। मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद स्कॉर्पियो की बॉडी तोड़कर अन्य लोगों को निकालने की कोशिश की गई।


एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाल पाए  

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद स्कॉर्पियो में फंसे अन्य लोग निकल सके। स्कॉर्पियो में चालक समेत 12 लोग सवार बताए जा रहे हैं। इनमें से आठ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की सांसें अस्पताल पहुंचने पर थम गई। तीन को एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। स्कॉर्पियो का नंबर जेएच 13 डी 5029 है। पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर शिनाख्त कराई है। हाईवे पर हादसे के बाद कई किमी तक जाम लग गया। हाईवे से कंटेनर और क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को हटवाकर जाम खुलवाया गया।


मृतकों के नाम

1. उपेन्द्र पासवान पुत्र सूरज देव पासवान निवासी  डूमरी थाना हण्टरगंज जिला चतरा  झारखण्ड उम्र 28 वर्ष  चालक स्कार्पियो 

2. गुड्डू कुमार पुत्र शिवनन्दन दास नि0 फुलवारिया जिला गया बिहार उम्र 17 वर्ष 

3. बबलू प्रजापति पुत्र बृहम देव निवासी वडही विगहा भेरूआ थाना हण्टर गंज जिला चतरा झारखण्ड 25 वर्ष 

4. विकास पुत्र बसंत भुइंया निवासी देवरिया पोस्ट विकोपुर थाना कोठी जिला गया बिहार 17 वर्ष 

5.नागेन्द्र कुमार पुत्र क्रष्ण यादव निवासी बरहा फुलवारिया जिला गया बिहार उम्र 15 वर्ष

6. सुरेन्द्र कुमार पुत्र विगन भुइया नि0 उपरोक्त 17 वर्ष 

7.राजेश पुत्र नामालूम निवासी हुसैडी जिला गया, बिहार उम्र 26 वर्ष 

8. अमन पुत्र नामालूम नि0 वरह जिला गया बिहार  उम्र 24 वर्ष 

9. विपिन पुत्र नामालूम नि0 बाहरा पोस्ट फुलवरिया जिला गया बिहार उम्र करीब 30 वर्ष 


घायलों के नाम पते 

1. सुजीत पुत्र मरजू भुनिया निवासी कोडिया जिला गया बिहार उम्र 20 वर्ष 

2. सूरज देव पुत्र तन्द्रो प्रजापति निवासी नामालूम उम्र 35 वर्ष 

3. छोटू पुत्र विगन भुइंया निवासी बरहा फुलवारिया जिला गया बिहार उम्र 21 वर्ष

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top