Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

0




मेष(Arie) 
नाम अक्षर- (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ) 

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपको व्यवसाय के मामलों में किसी पर भी भरोसा नहीं करना है अन्यथा आपको दुख होगा। यदि किसी वसूली पर जाने की सोच रहे हैं, तो वहां जाना सार्थक हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य को कोई भी वादा ना करें क्योंकि आप भलाई करने की सोच रहे हैं और उनका मंतव्य आपसे कोई गहरा फायदा उठाने का है। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा को एक लक्ष्य बनाकर करना होगा, तभी सफलता मिलती


वृष (Taurus)

नाम अक्षर-(ई,ऊ,ए,ओ,वा,वी,वू,वे,वो)

आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। व्यवसाय के लिए की गई यात्राएं सफलता दायक रहेंगी। यदि आप नौकरी में कार्यरत हैं, तो आपको कोई नया कार्य सौंपा जा सकता है। आज पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन बुजुर्गों की सलाह आज आपके खास काम आएगी। पारिवारिक बिजनेस में भाई बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर- (क,की,कू,घ,ङ,छ,के,को, ह) 

आज आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन स्वयं को कमजोर नहीं समझना है। आज आपकी नौकरी व व्यवसाय में आपको कुछ उत्तरदायित्व वाला काम सौंपा जा सकता है, जो भविष्य में आप के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं, संतान के भविष्य की चिंता सता सकती है।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर- (ही,हू,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो)  

आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा, लेकिन इसका असर स्वास्थ्य पर आ सकता है, इसलिए सचेत रहें। आप कभी-कभी आवेश में आकर कोई भारी गलती कर बैठते हैं, फिर भी आगे चलकर वही कार्य आपके लिए मुसीबत बन जाता है, इसलिए कृपया दूसरों के लिए अच्छा जरूर सोचें और करें। आज का दिन अपने क्रोध पर नियंत्रण रखकर आगे बढ़ना होगा, तभी आपके कार्य सफल होते नजर आ रहे हैं। आज किसी जरूरी मुद्दे पर आप पिताजी से सलाह मशवरा कर सकते हैं।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे)  

आज अपने कार्य क्षेत्र में चारों तरफ कड़ी निगरानी करनी होगी। आपको पता होना चाहिए कि आसपास क्या हो रहा है क्योंकि बिजनेस के कुछ विरोधी आप के खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। राजनीति क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ती नजर आ रही है, जिसमें धन भी व्यय होगा। सायंकाल के समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठ,पे,पो)

आज का दिन कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने का होगा, जिसके द्वारा आपको बिजनेस में लाभदायक फल प्राप्त होंगे। यदि आज आपके लिए कोई प्रेम प्रसंग आता है, तो उसका जवाब अपना स्टेटस देख कर ही दें, नहीं तो वह आपका फायदा उठा सकते हैं। आपके कुछ कार्य पुर्ण हो सकते हैं, इसलिए कोशिश जारी रखें। शाम के समय किसी मांगलिक कार्य कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर-(रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते)  

आज का दिन मिश्रित परिणाम लकर आएगा। आपको व्यवसाय में किसी दोस्त या एक्सपर्ट की सलाह लेनी पड़ सकती है। सलाह किसी ऐसे व्यक्ति से लें, जो अनुभवी  हो। आज किसी के ऑफर को स्वीकार करने में असमर्थता महसूस करेंगे, इसलिए आपको वाणी पर संयम रखना होगा, तभी कार्य में सफलता मिलती दिख रही है।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर- (लो,ना,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू) 

आज का दिन अत्यधिक परिश्रम भरा रहेगा। यदि किसी नई नौकरी की खोज में है या फिर कोई नया व्यवसाय करना चाहते हैं, तो उसके लिए अपने आसपास के लोगों की सहायता ले सकते है। हो सकता है इसमें से कोई आपके लिए मददगार साबित हो। विद्यार्थियों को आज नए-नए आईडिया आएंगे। यदि कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है, तो वह आज समाप्त होगा।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर -(ये,यो,य,मी,मू,धा,फा,ढा,मे)  

आज समय के प्रति सचेत रहना होगा और अपनी नौकरी व व्यवस्याए में चल रहे सभी कार्यों को आलस्य त्यागकर तत्परता से करना होगा। यदि तत्परता से नहीं जुटे तो सभी कार्य  मे विलंब का शिकार हो सकते हैं। यदि आप बिजनेस में कुछ नए बदलाव करने के लिए सोच रहे हैं, तो समय उत्तम है। इसमें भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष से आज धन संपत्ति मिलने के योग बन रहे हैं।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर-(मो,जा,जी,ख,खू,खे,खो,गा) 

यदि कोई संपत्ति संबंधित कानूनी वाद विवाद चल रहा है, तो उसे ज्यादा लंबा ना खींचें, नहीं तो आगे चलकर उसमें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज  अपने किसी पुराने संकल्प को पूरा करने के लिए मन बनाना होगा। यदि किसी मंदिर में मन्नत मांगी है, तो उसे तत्परता से पूरा करने के लिए आज निकल पड़ें। आर्थिक स्थिति की दिशा में किए गए प्रयास सार्थक होंगे।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर-(गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द)

आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज नौकरी और व्यवसाय के क्षेत्र में आपको कोई ऊंचा पद व ओहदा प्राप्त होने वाला है, तो उसे स्वीकार करने में देर ना लगाएं। यही आपके लिए उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों को आज धन की कमी का सामना करना पड़ेगा। रोजगार के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज सफलता प्राप्त होगी।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर-(दी,दू,थ,झ,ञ,दे,दो,चा,ची) 

आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। आज  किसी प्रोग्राम में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जा सकता है, जिससे आपका मान-सम्मान चरम पर होगा। आपको किसी दिखावे शान शौकत में पढ़ने की कोई आवश्यकता नहीं है, ना ही किसी दिखावे वाले व्यक्ति से अपनी तुलना करें। आज व्यापार के रुके हुए कार्यों को करने के लिए दिन उत्तम रहेगा। संतान से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। 

 

शुभ दिनांक : 9, 18, 27   

 

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72     


शुभ वर्ष :  2025, 2036, 2045

 

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।   


शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top