Prarabdh Astro : आएं जाने कैसा रहेगा आज का दिन

0

मेष

आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। संतान पक्ष से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आपको कोई एक नई कला सीखनी पड़ेगी, जिससे कड़वाहट में मिठास बदलने की कला भी कहा जाता है। ऐसा नहीं करने से आपका मन आहत हो सकता है। कल के समय का कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। आज रात्रि का समय आप अपने परिजनों के साथ आमोद प्रमोद से व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारी और तेजी से करनी होगी, तभी सफलता मिलेगी। पारिवारिक बिजनेस में आज आपके पिताजी आपको सलाह देंगे, जो लाभकारी सिद्ध होगी।


वृष


यदि आपको संतान के भविष्य की चिंता सता रही थी, तो आज उसमें राहत मिलती दिख रही है। राजनीति क्षेत्र में किये प्रयासों में आज सफलता मिलेगी। पारिवारिक बिजनेस में आपके पिताजी का भरपूर सहयोग मिलेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपके दिमाग में कुछ नए-नए आइडिया आएंगे। हालांकि रात्रि के समय कुछ अप्रिय व्यक्तियों के मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।


मिथुन


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना रहेगा। आज शाम कोई कार्य लंबे समय से रुका हुआ है, तो वह पूरा हो सकता है, जिससे मन प्रफुल्लित हो उठेगा। आज रात्रि का समय परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक सम्मेलन में सम्मिलित हो सकते हैं। व्यवसाय कर रहे लोगों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। व्यस्तता के बीच आप प्रेम जीवन के लिए समय निकाल ही लेंगे।


कर्क


आज का दिन कार्य क्षेत्र में उत्तम फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको सुखद समाचार प्राप्त होने के योग बनते दिख रहे हैं। व्यवसाय के लिए तो आज का दिन शुभ रहेगा। मेहनत के अनुरूप फल मिलने के योग हैं। संतान के दायित्व की आज पूर्ति हो सकती है। यदि आप घर से कार्य कर रहे हैं, तब ही आज का दिन उत्तम रहेगा। राज्य मान पद व प्रतिष्ठा में आज वृद्धि हो सकती है। आज किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगी। रात्रि का समय मित्रों के साथ व्यतीत करेंगे।


सिंह


आज आपकी वाणी की सौम्यता विशेष सम्मान दिलाएगी, जिससे मन प्रसन्न होगा। आज दिनभर भागदौड़ करनी पड़ेगी, जिससे नेत्र विकार होने की संभावना है। शत्रु आपको परेशान करने का हर संभव प्रयास करेंगे, लेकिन खुद ही परास्त हो जाएंगे। ध्यान रखना होगा कि आप किसी के प्रति गलत सोच और विचार ना रखें। प्रेम जीवन में आज कोई उपहार भेट स्वरूप प्राप्त हो सकता है।


कन्या


कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो दोपहर के बाद बातचीत से कोई नया मोड़ भी सामने आ सकता है या यूं कहें कि बात बन सकती है। व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों से अल्पकालीन सफलता प्राप्ति होगी। संतान को अपने भविष्य के लिए प्रयास करते देख मन खुशी से फूला नहीं समाएगा। आपके घर में आज कोई शुभ मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। आपकी कीर्ति में भी वृद्धि होगी। माता जी से भी आज आपको प्रेम व आशीर्वाद मिलता दिख रहा है।


तुला


आज का दिन आपके लिए सुखद वातावरण बनाएगा। घर परिवार में किसी पार्टी का आयोजन होने से परिवार के सदस्यों की खुशियां बढ़ जाएंगी। यदि कई दिनों से लेन-देन की कोई समस्या चल रही है, तो वह आज हल हो सकती है और पर्याप्त मात्रा में आपके हाथ धन आ सकता है। आज यात्रा के प्रबल योग बन रहे है। प्रेम संबंधों में अनुकूलता आयेगी, जिससे आपको सुखद अनुभूति अहसास होगा।


वृश्चिक


आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए कमजोर है। अपने स्वास्थ्य के प्रति कतई लापरवाही न बरतें, क्योंकि वायु, मूत्र, रक्त्त इत्यादि संबंधित समस्या परेशान कर सकती हैं। ऐसा हो तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श करें। ध्यान रखें, सत्ता बदलते ही सेहत में सुधार होना शुरू हो जाएगा। परिवार में सन्तुलन बनाये रखने से सुखद समय व्यतीत होगा। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने के भी योग हैं। कार्य क्षेत्र में शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि वह आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे।


धनु


ससुराल पक्ष से धन प्राप्ति के योग बनते दिख रहे हैं। यदि व्यवसाय करते है, तो आज आप को लाभ मिलने के पूरे योग हैं, लेकिन ध्यान रखें कि किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करना नुकसान पहुंचा सकता है। आज शाम से लेकर रात तक सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में सुखद अनुभूति होगी। कार्य क्षेत्र में किसी महिला मित्र से सहयोग मिलने की उम्मीद दिख रही है।


मकर


किसी वाद-विवाद व झगड़े में पड़ने से बचना होगा क्योंकि वह आप को नुकसान पहुंचा सकता है। आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभुत होंगे। व्यवसाय में जुड़ने से लाभ के नए अवसर सामने आ सकते हैं। पारिवारिक बिजनेस में कामयाबी हाथ लगेगी, कार्य क्षेत्र में अधिक मेहनत करने से ही सफलता मिलने के भरपूर योग बन रहे हैं।


कुंभ


कोई विपरीत समाचार सुनकर छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहना होगा। किसी भी तरह के झगड़े में पडने से बचें। वाणी की सौम्यता बड़ी बड़ी समस्या को क्षण में समाप्त कर सकती है, ध्यान रखें। आज आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गड़बड़ी होती दिख रही है। शाम काे कुछ अनावश्यक भागदौड़ होगी। इसका प्रभाव आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है।


मीन


आज का दिन जीवन में मध्यस्थता लेकर आएगा। आज अपने पुत्र व पुत्री की चिंता तथा उनके कामों में ही दिन व्यतीत हो जाएगा। दांपत्य जीवन में कोई विवाद चल रहा है, तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्य कर आज खर्चा हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। आज आपको कुछ खर्चे ना चाहते हुए भी करने पड़ सकते हैं, जो आपकी आर्थिक स्थिति को कमजोर कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहना होगा।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष का आखरी मूलांक है नौ। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है, लेकिन बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।


शुभ दिनांक : 9, 18, 27


शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72


शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045


ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।


शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला


कैसा रहेगा यह वर्ष


अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण योजनाओं में सफलता मिलेगी।


Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top