Prayagraj Train Accident: प्रयागराज में कालका और पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आने से 5 की मौत

Prayagraj प्रयागराज के पचदेवरा हाल्ट पर भीषण ट्रेन हादसा। कालका एक्सप्रेस से गिरे यात्री को बचाने और देखने उतरे 4 अन्य युवक पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आए। हादसे में 5 की मौत। Train Accident.

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, प्रयागराज

UP Railway News : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार शाम एक बड़ा रेल हादसा हो गया, जहां दो अलग-अलग ट्रेनों की चपेट में आने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित पचदेवरा हाल्ट के पास हुई। चश्मदीदों के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि मृतकों के शरीर के चीथड़े उड़ गए और रेलवे ट्रैक पर करीब 30 मीटर तक अवशेष बिखर गए। Kalka Express and Purushottam Express.

कैसे हुआ हादसा

Prayagraj Train Accident घटना बुधवार शाम करीब 7:30 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों और रेलवे पुलिस के अनुसार कालका मेल से एक यात्री गिरा और उसकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। चेन पुलिंग कर यात्री नीचे उतर गए। इस दौरान दूसरे ट्रैक पर आई पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में पांच लोग आ गए।

कालका एक्सप्रेस से गिरा यात्री : पचदेवरा हाल्ट के पास कालका एक्सप्रेस से एक युवक अचानक नीचे गिर गया और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

चेन पुलिंग और अफरा-तफरी : हादसे को देखते ही ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने शोर मचाया और चेन पुलिंग कर कालका एक्सप्रेस को रोक दिया। ट्रेन रुकते ही कुछ यात्री और स्थानीय लोग स्थिति देखने के लिए नीचे ट्रैक पर उतर आए।

दूसरी दिशा से आई पुरुषोत्तम एक्सप्रेस : जिस समय लोग ट्रैक पर थे, तभी दूसरी दिशा से तेज रफ्तार पुरुषोत्तम एक्सप्रेस आ गई। ट्रैक पर मौजूद लोग संभल पाते, इससे पहले ही 4 और युवक ट्रेन की चपेट में आ गए।

शिनाख्त की कोशिशें जारी

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि कुल 5 लोगों की जान गई है। अब तक केवल दो युवकों की शिनाख्त हो पाई है, जबकि अन्य तीन की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने शवों के अवशेषों को एकत्र कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

रेलवे ट्रैक पर मंजर देख दहल गए लोग

हादसा इतना भीषण था कि मौके पर मौजूद लोगों की रूह कांप गई। लगभग 30 मीटर के दायरे में क्षत-विक्षत शव और खून बिखरा हुआ था। पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत के बाद अवशेषों को बटोरना पड़ा। इस घटना के बाद दिल्ली-हावड़ा रूट पर कुछ समय के लिए ट्रेनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ।

नोट : रेल यात्रा के दौरान गेट पर न खड़े हों और आपात स्थिति में ट्रैक पर उतरते समय सावधानी बरतें। सुरक्षित यात्रा ही परिवार की खुशी है।

Post a Comment

0 Comments