कानपुर के लाजपत नगर स्थित जीटीबी हॉस्पिटल में स्पोर्ट्स एवं न्यूरो रिहैबिलिटेशन सेंटर और सेरेब्रल पाल्सी सेंटर का शुभारंभ हुआ। अब लकवा, स्पोर्ट्स इंजरी और सेरेब्रल पाल्सी का विश्वस्तरीय इलाज एक ही छत के नीचे मिलेगा।
GTB Hospital Kanpur: जीटीबी हॉस्पिटल में स्पोर्ट्स रिहैब और सेरेब्रल पाल्सी सेंटर का उद्घाटन
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, कानपुर
लाजपत नगर स्थित एनएबीएच मान्यता प्राप्त, सीजीएचएस, ईएसआईसी एवं आयुष्मान भारत से सूचीबद्ध जीटीबी हॉस्पिटल में रविवार को दो अत्याधुनिक केंद्रों स्पोर्ट्स एंड न्यूरो रिहैबिलिटेशन सेंटर तथा सेरेब्रल पाल्सी सेंटर का शुभारंभ किया गया।
शुभारंभ डॉ. दीपक श्रीवास्तव द्वारा एवं जीटीबी परिवार के समस्त कर्मचारियों और मित्रों संग विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हवन के साथ किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में हरविंदर सिंह लॉर्ड, प्रधान, गुरु सिंह सभा, लाटूश रोड, कानपुर ने फीता काटकर दोनों सेंटर्स का उद्घाटन किया।
इस शुभ अवसर पर डॉ. राहुल टिबरेवाल, सिद्धार्थ मिश्रा, डॉ. जाग्रति सिंह, डॉ. मोहित यादव, डॉ. अश्विनी सिंह, डॉ. शाइनी सेठी सहित जीटीबी परिवार के सभी चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, फिजियोथेरेपी टीम, कर्मचारी एवं मित्रगण उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि हरविंदर सिंह लॉर्ड, डॉ. शाइनी सेठी एवं जीटीबी परिवार के सभी कर्मचारियों व मित्रों का आभार व्यक्त किया।
स्पोर्ट्स एवं न्यूरो रिहैबिलिटेशन सेंटर
खेल चोटें, लिगामेंट टीयर, फ्रैक्चर के बाद रिहैब, स्ट्रोक, लकवा, स्पाइनल कॉर्ड इंजरी, पार्किंसन, नसों की कमजोरी के लिए अत्याधुनिक फिजियोथेरेपी एवं रिहैब।
सेरेब्रल पाल्सी सेंटर
सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित बच्चों के लिए अर्ली इंटरवेंशन, फिजियोथेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, स्पीच थेरेपी एवं अभिभावकों के लिए विशेष मार्गदर्शन।
जीटीबी हॉस्पिटल का लक्ष्य है कि कानपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को खेल चोटों, स्ट्रोक, लकवा, स्पाइनल इंजरी, न्यूरो संबंधी बीमारियों तथा सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित बच्चों के लिए विश्वस्तरीय पुनर्वास सुविधा एक ही छत के नीचे, किफायती दर पर उपलब्ध हो। अब मरीजों को इसके लिए महानगरों में नहीं जाना पड़ेगा।
- डॉ. दीपक श्रीवास्तव, प्रबंध निदेशक, जीटीबी हॉस्पिटल



0 Comments
if you have any doubt,pl let me know