House of Lords London में Lucknow के लंदन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में लखनऊ के डॉ. पी.के. शुक्ला सम्मानित, ऑटोइम्यून डिजीज पर शोध से दुनिया को चौंकाया

Homeopathy News लखनऊ के डॉ. पी.के. शुक्ला को लंदन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में ऑटोइम्यून डिजीज व इनफर्टिलिटी पर शोध के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिला। Maruti Homeopathic Clinic, Infertility Research.

ब्रिटेन प्रधानमंत्री कार्यालय में सलाहकार माइल्स स्टेसी ने डॉक्टर पीके शुक्ला को आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में सम्मानित किया।

प्रारब्ध न्यूज डेस्क, लखनऊ/लंदन

Dr. PK Shukla Lucknow उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का नाम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित हुआ है। इंदिरा नगर स्थित मारुति होम्योपैथिक क्लिनिक के संचालक और प्रख्यात चिकित्सक डॉ. पी.के. शुक्ला को ब्रिटेन की यात्रा के दौरान तीन प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा गया है। Autoimmune Disease Research.

हाउस ऑफ लॉर्ड्स में मिला सम्मान

डॉ. शुक्ला के प्रवास की शुरुआत 10 अप्रैल को हुई, जहाँ उन्हें ब्रिटिश पार्लियामेंट के 'हाउस ऑफ लॉर्ड्स' में आयोजित 'नेशनल होलिस्टिक कॉन्फ्रेंस' में सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने दुनिया भर से आए 150 विशेषज्ञों के सम्मुख ऑटोइम्यून डिजीज (Autoimmune Disease) पर अपना रिसर्च-ओरिएंटेड केस प्रेजेंटेशन दिया, जिसकी वैश्विक स्तर पर सराहना की गई। ब्रिटिश सांसद लॉर्ड कृष्ण रावल और शिवानी राजा ने उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

दिग्गज क्रिकेटरों ने सराहा शोध कार्य

चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. शुक्ला की विशेषज्ञता का लोहा 13 अप्रैल को 'नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम' में भी माना गया। यहाँ उन्हें आर्थराइटिस और एंटीवायरल ड्रग्स पर किए गए उनके शोध के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक, इयान मॉर्गन और स्टुअर्ट ब्रॉड द्वारा सम्मानित किया गया।

ऑक्सफोर्ड व पीएम कार्यालय से विशेष पहचान

डॉ. शुक्ला की उपलब्धियों का सिलसिला यहीं नहीं थमा। 14 अप्रैल को ब्रिटिश प्रधानमंत्री कार्यालय के सलाहकार माइल्स स्टेसी ने उन्हें विशेष सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उन्हें ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में ‘इनफर्टिलिटी एंड फीमेल डिस्ऑर्डर’ (Infertility & Female Disorder) पर शोध पत्र प्रस्तुत करने के उपलक्ष्य में दिया गया।

बता दें कि डॉ. पी.के. शुक्ला पिछले 35 वर्षों से लखनऊ के इंदिरा नगर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और होम्योपैथी के माध्यम से जटिल रोगों के उपचार में जुटे हैं।


Post a Comment

0 Comments