Mp Scindia Digvijay : दिग्गज कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह बोले-महाराज...’ की बातों ने दिल दुखाया

0

  • मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने सिंधिया की वाह महाराज वाली टिप्पणी पर दी सफाई



प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, ग्वालियर


मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने (Scindia-Digvijay)कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्य सभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को हमने कांग्रेस के बाहर नहीं भेजा है। राज्यसभा में ज्योतिरादित्य सिंधिया पर ‘वाह महाराज...’ वाली चुटकी पर भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में बैठक के दौरान लॉबी में सिंधिया जी से मुलाकात होती रहती है। उन्होंने सिर्फ यह कहना चाहा था कि जिस कांग्रेस पार्टी ने सिंधिया जी को मंत्री बनाया, सम्मान दिया, उसी पार्टी की नीतियों के खिलाफ जिस तरह से उन्होंने भाषण दिया, उससे मुझे दुख हुआ है। (Scindia-Digvijay)


मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्वजिय सिंह (Scindia-Digvijay)शनिवार को ग्वालियर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वह सुबह दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर पहुंचे। यहां से सड़क मार्ग द्वारा गुना के लिए रवाना हुए। पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा- खून की सिंचाई भाजपा करती है। भाजपा नफरत और हिंसा की राजनीति करती है। हम शांति प्रिय सत्य अहिंसा के रास्ते पर चलने वाले लोग हैं। (Scindia-Digvijay)



नए कृषि कानूनों और रेत माफिया पर भी बोले


मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Scindia-Digvijay)ने किसानों से चक्का जाम में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा- जो लोग कृषि कानून के विरोध में हैं उन लोगों को सड़क पर आकर चक्का जाम में भाग लेना चाहिए। अवैध रेत खनन करने वाले माफिया शासन-प्रशासन और मंत्री को हिस्सा दे रहे हैं। जब पैसा लेकर प्रशासन माफियाओं को रोकेगा तो ऐसे हमले होंगे।


चंद उगाही करने वाले खराब कर रहे माहौल


वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्वजिय सिंह ने कहा कि राम मंदिर के लिए चंदा उगाही करने वाले माहौल खराब कर रहे हैं। इंदौर, उज्जैन, मंदसौर में दंगा कराने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो मैं व्यक्तिगत तौर पर हाईकोर्ट जाऊंगा। सिंधिया खेमे के भाजपा के जाने पुराने लोगों में असंतोष है। कांग्रेस से गद्दारी कर गए लोग भाजपा में मंत्री बने हैं और भाजपा के पुराने वफादार नेता बाहर हैं। आज अजय विश्नोई, राजेंद्र शुक्ला जैसे नेताओं में नाराजगी पनप रही है। (Scindia-Digvijay)



शराब माफिया से अफसरों को मिल रही खैरात


दिग्विजय ने ये भी कहा कि प्रदेश में शराब माफिया का सरकार पर दबाव है। हर जिले में अवैध शराब बन रही है। मुझे जानकारी है कई जिलों में 50 लाख से एक करोड़ रुपया तक शराब बनाने वाले माफिया अफसरों को बांटते हैं। उमा जी कहती है शराबबंदी जरूरी है। दूसरी तरफ सीएम कहते हैं नई दुकान नहीं खुलेगी। नरोत्तम मिश्रा शराब बिकवाने की प्रबल इच्छा रखते हैं, अब किसकी बात माने भाजपा पहले यह तय कर ले।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top