Dharm-Aadhyatm : जानें कैसा रहेगा आपका दिन

0

मेष


आज का दिन लाभकारी रहेगा। आपको शासन के द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना भी दिख रही है। यदि आप कोई ऋण लेने की सोच रहे हैं, तो उसे उतार पाना मुश्किल होगा। आज पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा। आपके अच्छे मित्रों की गिनती भी बढ़ जाएगी। पत्नी पक्ष से आज आपको उत्तम सहयोग मिल सकता है। आपका रात्रि का समय आज परिवार के साथ खुशी के बीच बीतेगा।


वृष 


आज का दिन मध्यम फलदायक है। आज अपने व्यवसाय के काम में व्यस्त रहेंगे। इसलिए भाग दौड़ में सावधानी बरतें क्योंकि पैर में चोट लगने की आज संभावना है। शाम के समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी सगाई शादी, नामकरण या अन्य पार्टी में जा सकते हैं। आपके कुछ कार्य रुके हुए थे, तो आज उन्हीं से आपको लाभ हो सकता है। यदि किसी कार्य में आज धन खर्च करना पड़े, तो दिल खोलकर करें।


मिथुन


आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं, तो आज कष्ट में और वृद्धि हो सकती है। सामाजिक क्रियाकलापों में भी व्यवधान नजर आ रहा है। संतान की ओर से आपको कोई हर्ष व समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। शाम से लेकर रात तक आज गाने बजाने में रुचि बढ़ती दिखेगी। आज का दिन आपके लिए अच्छा तो रहेगा, लेकिन आपके हाथ से पैसा काफी खर्च होगा। आपकी धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ती दिख रही है।


कर्क


आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। आपका अपनी संतान के प्रति जो विश्वास है, वह अधिक मजबूत होगा। आपको अपने ननिहाल पक्ष से प्रेम एवं सहयोग मिलने की संभावना है। किसी जरूरी कार्य के लिए धन अधिक खर्च करेंगे, जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे। अपनी माता जी और पिता जी का विशेष ध्यान रखें। उनका आशीर्वाद भी आज प्राप्त होगा। आज जो भी परिश्रम करेंगे, उसमें उत्तम लाभ प्राप्त होगा।


सिंह


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आप किसी कारण से उदास हो सकते हैं, लेकिन माता जी व पिताजी के सहयोग और आशीर्वाद से राहत मिल सकती है। यदि नेत्रों से संबंधित कोई समस्या है, तो आज उसमें सुधार निश्चित है। किसी कारणवश आज ससुराल पक्ष से नाराजगी बढ़ती दिख रही है, इसलिए मधुर वाणी का प्रयोग करें क्योंकि आपके संबंधों में कटुता आ सकती है, इसलिए इसका विशेष ध्यान रखें।


कन्या


आज का दिन सुखदाई रहेगा। आपके अंदर निर्भीकता का भाव बना रहेगा। अपने कार्य को आज सहजता से पूरा करने में सफल होंगे, जो कठिन कार्य है, वह भी आसानी से पूर्ण होंगे। पत्नी को शारीरिक कष्ट होने के कारण आज कुछ चिंता हो सकती है। व्यर्थ का व्यय आज हो सकता है। अच्छे लोगों का भला करेंगे, लेकिन लोग इसे आपकी मजबूरी समझेंगे। व्यापार में धन लाभ की उम्मीद है। माता-पिता का सुख में सहयोग प्राप्त होगा।


तुला


आज विद्यार्थी अपने गुरु जी के प्रति पूर्ण भक्ति भाव करते नजर आएंगे। यदि आज कोई नया इन्वेस्टमेंट के लिए दिन शुभ है, आपको भरपूर लाभ प्राप्त होगा। आप भले इंसान हैं, इसलिए हमेशा परहित के बारे में सोचते हैं, लेकिन आपको दूसरों का साथ नहीं मिलता है, तब कष्ट होता है। आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपके अधिकारों में भी वृद्धि होने का दिन बनेगा।


वृश्चिक


आज के दिन आप व्यापार में वृद्धि करना चाहते हैं, तो सफलता के योग हैं। आज किसी कारण से मन अशांत हो सकता है। आपको दुख हो सकता है। आज शाम तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करेंगे। यदि कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसमें भी सफलता मिलने की पूरी संभावना है। धन के मामले में आज आपको लाभ मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।


धनु


आज धार्मिक अनुष्ठानों में मन लगाकर कार्य करेंगे, तो आपके मन में आस्था बढ़ती दिखेगी। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी। आज स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट हो सकती है। शाम से रात्रि तक पेट में दर्द हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। खाने-पीने पर संयम बरतें। विद्यार्थियों के लिए आज विद्या और ज्ञान की प्राप्ति का दिन है। दान पुण्य और परोपकार करेंगे। धार्मिक अनुष्ठानों में मन लगने से आस्था बढ़ेगी।


मकर


ससुराल पक्ष से आपको भरपूर मान सम्मान प्राप्त होगा। व्यवसाय में भी मन लगेगा एवं रुके हुए कार्य बनेंगे। किसी नए निवेश में कार्य करना पड़ सकता है, जिसका लाभ मिलेगा। आपको कीमती वस्तुएं उपहार में मिल सकती हैं। आज कुछ अनावश्यक खर्चे भी आपके सामने आ सकते हैं, जिनको करना ही पड़ेगा। इससे धन भी अधिक व्यय होगा।


कुंभ


आज आपको परिवार के लोगों से विश्वासघात की संभावना है ,इसलिए ध्यान दें। सांसारिक सुख के लिए नौकर चाकरों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आज शाम से रात तक किसी यात्रा पर भी निकल सकते हैं, जो लाभकारी सिद्ध होगी। आपको आज अपनी बुद्धि और विवेक से किए गए कामों में सफलता मिलेगी। आप सीमित और आवश्यकता के अनुसार ही धन लिया करें अन्यथा नुकसान हो सकता है।


मीन


आज आप अपने घर में किसी शुभ चर्चा पर बिताएंगे। यदि पुत्र या पुत्री से संबंधित कोई विवाद चल रहा था, तो वह हल होगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलने से आपका मनोबल भी बढ़ेगे। आज रात्रि का समय अपने परिवार जनों व प्रिय जनों के साथ मस्ती में बीतेगा, जिससे आप प्रसन्नचित होंगे।


आज जन्में जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होंगे। किसी के मन की बात तुरंत समझने की दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।


शुभ दिनांक : 7, 16, 25


शुभ अंक : 7, 16, 25, 34



शुभ वर्ष : 2023


ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु


शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून


कैसा रहेगा यह वर्ष


नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखमय रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी आएगी। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top