Dharm-Aadhyatm : आए जानें, कैसा रहेगा आपका दिन

0

मेष


आज आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। काफी परेशानियों के बाद राहत मिलेगी। आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुधरती नजर आ रही है। आज बिना कारण के आप किसी दूर की यात्रा पर भी जा सकते हैं। कोई छोटा मोटा पार्ट टाइम काम करने के लिए भी समय निकाल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में आज कोई शुभ सूचना मिलने की उम्मीद दिख रही है।


वृष


परिवार में आज किसी मांगलिक और शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है, जिससे हर्ष रहेगा। आज ऐसा महसूस होगा कि जीवन स्तर को सुधारने के लिए स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की खरीदारी करनी चाहिए, जिसमें कुछ धन व्यय होगा। शाम के समय घर पर किसी खास अतिथि का आगमन हो सकता है। उनको देखकर आपको खुशी होगी।


मिथुन


आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आपकी उन्नति देखकर साथी कर्मचारी हैरानी महसूस करेंगे। आपको खुद अपनी नजरों में अलग सा महसूस होगा। ध्यान रखना होगा कहीं किसी की नजर ना लग जाए और व्यर्थ की मान बड़ाई की इच्छा के कार्यों से दूर रहना होगा। विद्यार्थियों को परिश्रम का फल प्राप्त होगा। प्रगति की जो गति चल रही है, उसे स्थाई रखने का प्रयास करें। संतान से सुख प्राप्त होगा।


कर्क



आज का दिन परोपकार के कार्य करने में ही व्यतीत होगा। अपने भाई बहन या संतान की कोई चिंता परेशान कर सकती है, जिससे आपका मन अशांत रहेगा। इसलिए आज परिवार के सभी सदस्यों को साथ लेकर कहीं घूमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं। अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते ही धन का व्यय करें अन्यथा आने वाला समय परेशान कर देगा।


सिंह


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कारोबार काफी समय से धीमा चल रहा है, तो इस वक्त आपको अपने कार्यभार की विशेष चिंता परेशान कर सकती है। अपने आलस और आराम से आज जागना पड़ेगा, तभी आगे बढ़ सकेंगे। परिवार में कुछ समस्या चल रही परेशानी आज समाप्त होती दिख रही हैं। मन थोड़ा प्रसन्न रहेगा। जीवन साथी के साथ आज कहीं घूमने फिरने का प्लान भी बना सकते हैं।


कन्या


आज का दिन काफी व्यस्त और भाग दौड़ में बीतेगा। उसके नतीजे भी भरपूर लाभ लेकर आएंगे। आपके कार्य आज पूर्ण होंगे। आपका आने वाला समय भरपूर लाभ देगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में सुखद पलों का आनंद लेंगे, पिता का आशीर्वाद भी बना रहेगा।


तुला


आज अपने किसी पारिवारिक सदस्य या किसी अपने की चिंता परेशान से मन दुखी हो सकता है और आप तनाव महसूस करेंगे। सामाजिक और व्यवसाय के क्षेत्र में भी शत्रु आज आपका काम नहीं बनने देंगे। साहस और बुद्धिमानी से उन्हें पराजित करना होगा। पिताजी व जीवन साथी की सलाह से कार्य करेंगे, तो कार्य सिद्ध होंगे। संतान के प्रति भी थोड़ी चिंता रहेगी।


वृश्चिक


आपका आज कोई अपना आपको शुभमंगल समाचार सुना सकता है। परिवार के लोग आपके साथ खड़े हैं, हर मोड़ पर आपका साथ देंगे। कार्य और व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। यदि नई योजनाओं के लिए सोच रहे हैं, तो उनमें आज सफलता मिलेगी। पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलता नजर आ रहा है। समय बहुत ही अनुकूल है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।


धनु


आज आपके लिए कुछ खास होने वाला है। कुछ ऐसे मामले होंगे, जिनमें आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कुछ नए संपर्कों से भी लाभ मिलता दिख रहा है। यदि रुका हुआ कोई धन है, तो वह कठिनाई से प्राप्त होगा। अपने रोजमर्रा के कार्यों में कोताही कतई ना बरते। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज रात्रि के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पार्टी में जा सकते हैं।


मकर


आज आपको अपने कार्यकाल का भरपूर लाभ होगा और शुभ समाचारों की तो आज दिनभर लाइन लगी रहेगी। मित्रों सहयोग प्राप्त होगा। आज आप किसी धार्मिक स्थान पर जाने की सोच सकते हैं। ननिहाल पक्ष से आज सहयोग मिलता दिख रहा है। सामाजिक और धार्मिक कामों में भाग लेते रहने से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, जिससे मन में खुशी की लहर दौड़ेगी शाम का समय आप परिवार के छोटे सदस्यों के साथ व्यतीत करेंगे।


कुंभ


यदि आज आप कोई आयात निर्यात के व्यवसाय का सोच रहे हैं, तो उसके आरंभ के लिए निर्णय लेना शुभ रहेगा। अध्यात्म और धर्म की रुचि भी आज बढ़ेगी और भाग्य मामले में आपका भरपूर साथ देगा। आज किसी यात्रा या फिर मंगल उत्सव का सहयोग बन रहा है और आप परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। समय के सदुपयोग से आपका भाग्य का सितारा आज बुलंद दिख रहा है।


मीन


आज आपको गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा अन्यथा आप को नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी को आज धन उधार ना दें क्योंकि वह किसी भी कीमत पर आपको वापस मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है और अपने माता-पिता व गुरु की सेवा और देव पूजन में भी ध्यान लगाना ना भूले। इसी से आपके कार्य बनते दिख रहे हैं। उन्नति के कई मार्ग खुलेंगे। अध्ययन व अध्यात्म में रूचि बढना स्वाभाविक है।


जिनका आज जन्मदिन उनको शुभकामनाएं


दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों का अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।


शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30


शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9



शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052


ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु


शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी


कैसा रहेगा यह वर्ष


घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।


Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top